Friday, 19 June 2026

 

 

खास खबरें अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष द्वारा पंजाबियों के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी की निंदा की रक्षा मंत्रालय ने भारत फोर्ज के साथ 425 करोड़ रुपये के नौसेना टर्बाइन सौदे पर हस्ताक्षर किए झूठे हैं मुख्यमंत्री, प्रदेश बेचते हुए प्रदेश हितैषी बनने का कर रहे हैं ढोंग : जयराम ठाकुर पटियाला जिले में 7 परीक्षा केंद्रों पर नीट परीक्षा की तैयारियां पूरी: डॉ. हिमांशु अग्रवाल सीएम योगी आदित्यनाथ ने वीरांगना झलकारी बाई की अश्वारोही प्रतिमा का किया अनावरण अधिकारी आमजन की शिकायतों का निवारण प्राथमिकता के आधार पर करें सुनिश्चित : नायब सिंह सैनी प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की पंजाब में हो रही चर्चा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने सिरसा में किया जनकल्याण शिविर का अवलोकन सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से ग्रीन हाइड्रोजन क्षेत्र में शोध करने का किया आह्वान ऑस्ट्रेलिया ने जीती टी20 सीरीज, बांग्लादेश को दूसरे मैच में 7 रन से हराया मनोहर लाल खट्टर ने झारखंड सरकार के साथ विद्युत क्षेत्र और शहरी विकास योजनाओं की समीक्षा की राजनाथ सिंह ने 10,000 टन रक्षा एल्युमिनियम प्रेस का शिलान्यास किया गुरु नानक देव विश्वविद्यालय का मनोविज्ञान की नैदानिक प्रशिक्षण की दिशा में नया कदम कांग्रेस ने हमेशा वोट को प्राथमिकता दी : सीएम मोहन यादव यादों में वेंकटेश : राजभाषा हिंदी के लिए संविधान सभा में बुलंद हुई थी वेंकटेश नारायण तिवारी की आवाज पंजाब सरकार द्वारा कामकाजी महिलाओं के लिए राज्य में पांच वर्किंग वूमेन हॉस्टल निर्माणाधीन : डॉ. बलजीत कौर पंजाब सरकार ने तीन ज़िलों में दिल की स्वास्थ्य जांच के लिए ए.आई. आधारित उपकरण स्थापित करने हेतु सी.एच.आर.आई. के साथ साझेदारी की पंजाब सरकार ने करोड़ों रुपये के बकाया की वसूली के लिए वैट और जीएसटी डिफॉल्टरों की संपत्तियों की नीलामी शुरू की : हरपाल सिंह चीमा 5 बच्चों के चेहरों पर लौटी मुस्कान ; पंजाब सरकार ने करवाया परिवारों से पुन: मिलाप : डॉ. बलजीत कौर प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : डॉ धनी राम शांडिल योग केवल व्यायाम नहीं, संपूर्ण जीवन पद्धति है : नायब सिंह सैनी

 

प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की पंजाब में हो रही चर्चा : नायब सिंह सैनी

आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव में खिलेगा कमल: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Nayab Singh Saini, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

सिरसा , 19 Jun 2026

Last updated on: Jun 19, 2026, 17:58 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव में पंजाब में कमल खिलेगा। हरियाणा में डब्बल इंजन की सरकार जो हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं चला रही है, उसकी चर्चा पंजाब में भी है। 

पंजाब की वर्तमान सरकार ने केवल बड़ी-बड़ी बातें करके वोट हासिल किये है और अब वहां की सरकार ने पंजाब की जनता को उनके हालात पर छोड़ दिया है, लेकिन पंजाब के लोग विकास चाहते हैं। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सिरसा के पंचायत भवन में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक के उपरांत मीडिया से बातचीत की। 

इस दौरान उन्होंने कहा कि आज आमजन भाजपा की कल्याणकारी नीतियों से लाभांवित हो रहे हैं। एक प्रश्र के उत्तर में उन्होंने कहा कि हम गुरुओं की कृपा की वजह से यहां बैठे हैं और जब-जब धर्म पर संकट आया तो महापुरुषों ने देश-धर्म की रक्षा के लिए अपनी पीढिय़ों की कुर्बानियां दी है। 

पंचकूला में श्री गुरु अर्जन देव का शहीदी दिवस भी मनाया गया ताकि आने वाली पीढिय़ां भी उनके जीवन से प्रेरणा ले सके, जिन्होंने अपने पूरे परिवार को देश व धर्म पर न्यौछावर कर दिया। नीट की पुनर्परीक्षा को लेकर पूछे गए प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी, उनके लिए नि:शुल्क बस सेवा की सुविधा भी दी गई है। 

मुख्यमंत्री ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि विपक्ष के लोग केवल राजनीति कर रहे हैं। कांग्रेस के राज में प्रदेश की कानून व्यवस्था का बुरा हाल था। कानून व्यवस्था को लेकर किसी प्रकार का समझौता नहीं होगा। प्रदेश की सरकार प्रदेश के हर व्यक्ति की सुरक्षा के लिए मजबूती से खड़ी हैं। 

सरकार जब सेशन बुलाती है तो विपक्ष के लोग भाग जाते हैं, उन्हें सेशन में तो बैठना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए सरकार लगातार बजट दे रही है। ग्राम पंचायतों व पालिकाओं में बजट पहुंचाया गया है। सरकार विकास कार्यों के लिए तीव्र गति से कार्य करवा रही है।

 

 

Tags: Nayab Singh Saini , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD