Friday, 19 June 2026

 

 

खास खबरें अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष द्वारा पंजाबियों के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी की निंदा की रक्षा मंत्रालय ने भारत फोर्ज के साथ 425 करोड़ रुपये के नौसेना टर्बाइन सौदे पर हस्ताक्षर किए झूठे हैं मुख्यमंत्री, प्रदेश बेचते हुए प्रदेश हितैषी बनने का कर रहे हैं ढोंग : जयराम ठाकुर पटियाला जिले में 7 परीक्षा केंद्रों पर नीट परीक्षा की तैयारियां पूरी: डॉ. हिमांशु अग्रवाल सीएम योगी आदित्यनाथ ने वीरांगना झलकारी बाई की अश्वारोही प्रतिमा का किया अनावरण अधिकारी आमजन की शिकायतों का निवारण प्राथमिकता के आधार पर करें सुनिश्चित : नायब सिंह सैनी प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की पंजाब में हो रही चर्चा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने सिरसा में किया जनकल्याण शिविर का अवलोकन सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से ग्रीन हाइड्रोजन क्षेत्र में शोध करने का किया आह्वान ऑस्ट्रेलिया ने जीती टी20 सीरीज, बांग्लादेश को दूसरे मैच में 7 रन से हराया मनोहर लाल खट्टर ने झारखंड सरकार के साथ विद्युत क्षेत्र और शहरी विकास योजनाओं की समीक्षा की राजनाथ सिंह ने 10,000 टन रक्षा एल्युमिनियम प्रेस का शिलान्यास किया गुरु नानक देव विश्वविद्यालय का मनोविज्ञान की नैदानिक प्रशिक्षण की दिशा में नया कदम कांग्रेस ने हमेशा वोट को प्राथमिकता दी : सीएम मोहन यादव यादों में वेंकटेश : राजभाषा हिंदी के लिए संविधान सभा में बुलंद हुई थी वेंकटेश नारायण तिवारी की आवाज पंजाब सरकार द्वारा कामकाजी महिलाओं के लिए राज्य में पांच वर्किंग वूमेन हॉस्टल निर्माणाधीन : डॉ. बलजीत कौर पंजाब सरकार ने तीन ज़िलों में दिल की स्वास्थ्य जांच के लिए ए.आई. आधारित उपकरण स्थापित करने हेतु सी.एच.आर.आई. के साथ साझेदारी की पंजाब सरकार ने करोड़ों रुपये के बकाया की वसूली के लिए वैट और जीएसटी डिफॉल्टरों की संपत्तियों की नीलामी शुरू की : हरपाल सिंह चीमा 5 बच्चों के चेहरों पर लौटी मुस्कान ; पंजाब सरकार ने करवाया परिवारों से पुन: मिलाप : डॉ. बलजीत कौर प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : डॉ धनी राम शांडिल योग केवल व्यायाम नहीं, संपूर्ण जीवन पद्धति है : नायब सिंह सैनी

 

पटियाला जिले में 7 परीक्षा केंद्रों पर नीट परीक्षा की तैयारियां पूरी: डॉ. हिमांशु अग्रवाल

डिप्टी कमिश्नर ने नीट परीक्षा की व्यवस्थाओं की समीक्षा की, ड्यूटी मजिस्ट्रेट किए नियुक्त

Himanshu Aggarwal, Dr Himanshu Aggarwal, DC Patiala, Deputy Commissioner Patiala, Patiala
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

पटियाला , 19 Jun 2026

Last updated on: Jun 19, 2026, 18:22 IST

पटियाला जिले में 21 जून को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस संबंध में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि जिले में स्थापित सभी 7 परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि पटियाला के इन परीक्षा केंद्रों पर कुल 3,408 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि परीक्षा को सुचारु एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। डिप्टी कमिश्नर कार्यालय में एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है, जिसके दूरभाष नंबर 0175-2350550 एवं 0175-2358550 हैं। तीन दिनों के लिए पीसीएस अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त कर आवश्यक कर्मचारियों की तैनाती भी की गई है। 

उन्होंने बताया कि जिले में पीएमश्री के.वी. नंबर-3, पटियाला कैंट, आर्मी पब्लिक स्कूल, तारापुर एन्क्लेव, संगरूर रोड, पीएमश्री के.वी. नंबर-1, पटियाला कैंट, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल, मॉडल टाउन, सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल, सिविल लाइंस, सरकारी स्कूल ऑफ एमिनेंस, फीलखाना, के.वी. नंबर-2, रेलवे कॉलोनी, डीसीडब्ल्यू, पटियाला परीक्षा केंद्र स्थानों पर बनाए गए हैं।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब सरकार के परिवहन विभाग ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए 20, 21 एवं 22 जून को परीक्षार्थियों तथा उनके साथ एक अटेंडेंट को परीक्षा केंद्र तक आने-जाने के लिए सरकारी बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की है। इसके अलावा बस चालकों एवं परिचालकों (कंडक्टरों) को परीक्षार्थियों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि वे समय पर और बिना किसी असुविधा के अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुंच सकें।

डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की कि वे परीक्षा के दिन समय का विशेष ध्यान रखें तथा निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें। इस अवसर पर एडीसी (ज) अनुप्रीता जौहल, एस.एम. पटियाला, सहायक आयुक्त (ज), पुलिस, शिक्षा, के.वी. के प्राचार्य, परिवहन, पीआरटीसी, स्वास्थ्य, एनआईसी तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Himanshu Aggarwal , Dr Himanshu Aggarwal , DC Patiala , Deputy Commissioner Patiala , Patiala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD