Friday, 19 June 2026

 

 

खास खबरें रक्षा मंत्रालय ने भारत फोर्ज के साथ 425 करोड़ रुपये के नौसेना टर्बाइन सौदे पर हस्ताक्षर किए झूठे हैं मुख्यमंत्री, प्रदेश बेचते हुए प्रदेश हितैषी बनने का कर रहे हैं ढोंग : जयराम ठाकुर पटियाला जिले में 7 परीक्षा केंद्रों पर नीट परीक्षा की तैयारियां पूरी: डॉ. हिमांशु अग्रवाल सीएम योगी आदित्यनाथ ने वीरांगना झलकारी बाई की अश्वारोही प्रतिमा का किया अनावरण अधिकारी आमजन की शिकायतों का निवारण प्राथमिकता के आधार पर करें सुनिश्चित : नायब सिंह सैनी प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की पंजाब में हो रही चर्चा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने सिरसा में किया जनकल्याण शिविर का अवलोकन सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से ग्रीन हाइड्रोजन क्षेत्र में शोध करने का किया आह्वान ऑस्ट्रेलिया ने जीती टी20 सीरीज, बांग्लादेश को दूसरे मैच में 7 रन से हराया मनोहर लाल खट्टर ने झारखंड सरकार के साथ विद्युत क्षेत्र और शहरी विकास योजनाओं की समीक्षा की राजनाथ सिंह ने 10,000 टन रक्षा एल्युमिनियम प्रेस का शिलान्यास किया गुरु नानक देव विश्वविद्यालय का मनोविज्ञान की नैदानिक प्रशिक्षण की दिशा में नया कदम कांग्रेस ने हमेशा वोट को प्राथमिकता दी : सीएम मोहन यादव यादों में वेंकटेश : राजभाषा हिंदी के लिए संविधान सभा में बुलंद हुई थी वेंकटेश नारायण तिवारी की आवाज पंजाब सरकार द्वारा कामकाजी महिलाओं के लिए राज्य में पांच वर्किंग वूमेन हॉस्टल निर्माणाधीन : डॉ. बलजीत कौर पंजाब सरकार ने तीन ज़िलों में दिल की स्वास्थ्य जांच के लिए ए.आई. आधारित उपकरण स्थापित करने हेतु सी.एच.आर.आई. के साथ साझेदारी की पंजाब सरकार ने करोड़ों रुपये के बकाया की वसूली के लिए वैट और जीएसटी डिफॉल्टरों की संपत्तियों की नीलामी शुरू की : हरपाल सिंह चीमा 5 बच्चों के चेहरों पर लौटी मुस्कान ; पंजाब सरकार ने करवाया परिवारों से पुन: मिलाप : डॉ. बलजीत कौर प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : डॉ धनी राम शांडिल योग केवल व्यायाम नहीं, संपूर्ण जीवन पद्धति है : नायब सिंह सैनी जापान की संसद और शीर्ष नेताओं तक पहुंचा श्रीमद्भगवद्गीता का संदेश

 

कांग्रेस ने हमेशा वोट को प्राथमिकता दी : सीएम मोहन यादव

Mohan Yadav, Dr Mohan Yadav, BJP Madhya Pradesh, Chief Minister of Madhya Pradesh, Indore, Madhya Pradesh
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

इंदौर , 19 Jun 2026

Last updated on: Jun 19, 2026, 17:06 IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधा और उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा वोट को प्राथमिकता दी है और समाज में विभाजन उसकी राजनीतिक रणनीति का हिस्सा रहा है। मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस की नीतियों की आलोचना की और आरोप भी लगाए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा वोट बैंक की राजनीति को प्राथमिकता दी है। जाति और धर्म के आधार पर समाज को विभाजित करना उसकी राजनीतिक रणनीति का हिस्सा रहा है। गोधरा कांड में निर्दोष लोगों की निर्मम हत्या की गई। इसके बाद कांग्रेस ने गुजरात सरकार और तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को बदनाम करने का भरसक प्रयास किया, लेकिन न्यायिक प्रक्रिया के माध्यम से सत्य सामने आया और न्यायालय के निर्णय ने कांग्रेस के आरोपों को निराधार सिद्ध कर दिया।

उन्होंने गुजरात के गोधरा कांड की विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि कार सेवक अपना काम करके घरों को लौट रहे थे तभी गोधरा में निर्दोष लोगों को मरने मारने का षड्यंत्र किया गया और बाद में कांग्रेस ने पूरे देश में जिनकी धूम मचाई और तत्कालीन नरेंद्र मोदी सरकार को बदनाम करने का प्रयास किया, मैं न्यायालय का धन्यवाद करूंगा, जिन्होंने उस घटना में गुजरात की सरकार को निर्दोष माना।

उन्होंने आगे कहा कि गोधरा कांड के बाद गुजरात का परिदृश्य बदला और गुजरात दंगों का प्रदेश था, लेकिन जब तक नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री रहे तब पूरे गुजरात से कर्फ्यू लगा बंद हुआ और दंगे बंद करने का काम किसी ने किया तो वह तत्कालीन मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षीय कार्यकाल की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि अयोध्या में सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर राम मंदिर बना और कांग्रेसियों ने तो इसमें भी अडंगे डालने की कोशिश की। उन्होंने जनता से कहा कि जब भी कांग्रेसी उनके दरवाजे आए तो कांग्रेसियों से सवाल जरूर पूछे।

 

Tags: Mohan Yadav , Dr Mohan Yadav , BJP Madhya Pradesh , Chief Minister of Madhya Pradesh , Indore , Madhya Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD