Friday, 19 June 2026

 

 

खास खबरें अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष द्वारा पंजाबियों के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी की निंदा की रक्षा मंत्रालय ने भारत फोर्ज के साथ 425 करोड़ रुपये के नौसेना टर्बाइन सौदे पर हस्ताक्षर किए झूठे हैं मुख्यमंत्री, प्रदेश बेचते हुए प्रदेश हितैषी बनने का कर रहे हैं ढोंग : जयराम ठाकुर पटियाला जिले में 7 परीक्षा केंद्रों पर नीट परीक्षा की तैयारियां पूरी: डॉ. हिमांशु अग्रवाल सीएम योगी आदित्यनाथ ने वीरांगना झलकारी बाई की अश्वारोही प्रतिमा का किया अनावरण अधिकारी आमजन की शिकायतों का निवारण प्राथमिकता के आधार पर करें सुनिश्चित : नायब सिंह सैनी प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की पंजाब में हो रही चर्चा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने सिरसा में किया जनकल्याण शिविर का अवलोकन सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से ग्रीन हाइड्रोजन क्षेत्र में शोध करने का किया आह्वान ऑस्ट्रेलिया ने जीती टी20 सीरीज, बांग्लादेश को दूसरे मैच में 7 रन से हराया मनोहर लाल खट्टर ने झारखंड सरकार के साथ विद्युत क्षेत्र और शहरी विकास योजनाओं की समीक्षा की राजनाथ सिंह ने 10,000 टन रक्षा एल्युमिनियम प्रेस का शिलान्यास किया गुरु नानक देव विश्वविद्यालय का मनोविज्ञान की नैदानिक प्रशिक्षण की दिशा में नया कदम कांग्रेस ने हमेशा वोट को प्राथमिकता दी : सीएम मोहन यादव यादों में वेंकटेश : राजभाषा हिंदी के लिए संविधान सभा में बुलंद हुई थी वेंकटेश नारायण तिवारी की आवाज पंजाब सरकार द्वारा कामकाजी महिलाओं के लिए राज्य में पांच वर्किंग वूमेन हॉस्टल निर्माणाधीन : डॉ. बलजीत कौर पंजाब सरकार ने तीन ज़िलों में दिल की स्वास्थ्य जांच के लिए ए.आई. आधारित उपकरण स्थापित करने हेतु सी.एच.आर.आई. के साथ साझेदारी की पंजाब सरकार ने करोड़ों रुपये के बकाया की वसूली के लिए वैट और जीएसटी डिफॉल्टरों की संपत्तियों की नीलामी शुरू की : हरपाल सिंह चीमा 5 बच्चों के चेहरों पर लौटी मुस्कान ; पंजाब सरकार ने करवाया परिवारों से पुन: मिलाप : डॉ. बलजीत कौर प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : डॉ धनी राम शांडिल योग केवल व्यायाम नहीं, संपूर्ण जीवन पद्धति है : नायब सिंह सैनी

 

ऑस्ट्रेलिया ने जीती टी20 सीरीज, बांग्लादेश को दूसरे मैच में 7 रन से हराया

Sports News, Cricket, Australia, Bangladesh, Chittagong
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

चटगांव , 19 Jun 2026

Last updated on: Jun 19, 2026, 17:34 IST

ऑस्ट्रेलिया ने चटगांव में शुक्रवार को खेले गए दूसरे टी20 में बांग्लादेश को 7 रन से हराकर सीरीज में 0-2 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। वनडे सीरीज गंवाने के बाद टी20 सीरीज में जीत ऑस्ट्रेलिया के खोए आत्मविश्वास के लिए अहम है। दूसरे टी20 में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को जीत के लिए 197 रन का लक्ष्य दिया था। 197 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी रही थी।

सलामी बल्लेबाजों तंजिद अहमद (30) और सैफ हसन (42) ने पहले विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी कर टीम को शानदार शुरुआत दी थी। परवेज हुसैन इमोन ने 22 गेंदों पर 36 रन और कप्तान तौहिद हृदय ने 22 गेंदों पर 35 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने की कोशिश की, लेकिन उनका प्रयास काफी नहीं रहा। बांग्लादेश 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 189 रन ही बना सकी और 7 रन से मैच हार गई।

ऑस्ट्रेलिया के लिए आरोन हार्डी ने 2, जबकि नाथन एलिस, मैट रेनशॉ, एडम जांपा और जोएल डेविस ने 1-1 विकेट लिए। इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 196 रन बनाए थे। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे मैट रैनशॉ ने 52 गेंदों पर 5 छक्कों और 4 चौकों की मदद से नाबाद 89 रनों की पारी खेली। 

इस पारी की बदौलत ही ऑस्ट्रेलिया 196 रन तक पहुंच सकी। इसके अलावा, टिम डेविड ने 26 गेंदों पर 45 और कप्तान मार्श ने 19 गेंदों पर 20 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए नासुम अहमद ने 2, अब्दुल गफ्फार सकलैन, नाहिद राणा, और मुस्तफिजुर रहमान ने 1-1 विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया ने पहला टी20 4 विकेट से जीता था। सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच रविवार को खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया की कोशिश बांग्लादेश के खिलाफ क्लीन स्विप करने की होगी, जबकि बांग्लादेश आखिरी मैच जीतने की कोशिश करेगी। 

 

Tags: Sports News , Cricket , Australia , Bangladesh , Chittagong

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD