Friday, 19 June 2026

 

 

खास खबरें अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष द्वारा पंजाबियों के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी की निंदा की रक्षा मंत्रालय ने भारत फोर्ज के साथ 425 करोड़ रुपये के नौसेना टर्बाइन सौदे पर हस्ताक्षर किए झूठे हैं मुख्यमंत्री, प्रदेश बेचते हुए प्रदेश हितैषी बनने का कर रहे हैं ढोंग : जयराम ठाकुर पटियाला जिले में 7 परीक्षा केंद्रों पर नीट परीक्षा की तैयारियां पूरी: डॉ. हिमांशु अग्रवाल सीएम योगी आदित्यनाथ ने वीरांगना झलकारी बाई की अश्वारोही प्रतिमा का किया अनावरण अधिकारी आमजन की शिकायतों का निवारण प्राथमिकता के आधार पर करें सुनिश्चित : नायब सिंह सैनी प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की पंजाब में हो रही चर्चा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने सिरसा में किया जनकल्याण शिविर का अवलोकन सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से ग्रीन हाइड्रोजन क्षेत्र में शोध करने का किया आह्वान ऑस्ट्रेलिया ने जीती टी20 सीरीज, बांग्लादेश को दूसरे मैच में 7 रन से हराया मनोहर लाल खट्टर ने झारखंड सरकार के साथ विद्युत क्षेत्र और शहरी विकास योजनाओं की समीक्षा की राजनाथ सिंह ने 10,000 टन रक्षा एल्युमिनियम प्रेस का शिलान्यास किया गुरु नानक देव विश्वविद्यालय का मनोविज्ञान की नैदानिक प्रशिक्षण की दिशा में नया कदम कांग्रेस ने हमेशा वोट को प्राथमिकता दी : सीएम मोहन यादव यादों में वेंकटेश : राजभाषा हिंदी के लिए संविधान सभा में बुलंद हुई थी वेंकटेश नारायण तिवारी की आवाज पंजाब सरकार द्वारा कामकाजी महिलाओं के लिए राज्य में पांच वर्किंग वूमेन हॉस्टल निर्माणाधीन : डॉ. बलजीत कौर पंजाब सरकार ने तीन ज़िलों में दिल की स्वास्थ्य जांच के लिए ए.आई. आधारित उपकरण स्थापित करने हेतु सी.एच.आर.आई. के साथ साझेदारी की पंजाब सरकार ने करोड़ों रुपये के बकाया की वसूली के लिए वैट और जीएसटी डिफॉल्टरों की संपत्तियों की नीलामी शुरू की : हरपाल सिंह चीमा 5 बच्चों के चेहरों पर लौटी मुस्कान ; पंजाब सरकार ने करवाया परिवारों से पुन: मिलाप : डॉ. बलजीत कौर प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : डॉ धनी राम शांडिल योग केवल व्यायाम नहीं, संपूर्ण जीवन पद्धति है : नायब सिंह सैनी

 

कनाडा ने कतर को 6-0 से हराया, फीफा विश्वकप में मिली पहली जीत के नायक बने जोनाथन डेविड

Sports News, Foorball, FIFA World Cup, FIFA World Cup 2026, Jonathan David, Canada, Qatar, Vancouver
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

वैंकूवर , 19 Jun 2026

Last updated on: Jun 19, 2026, 14:50 IST

फीफा वर्ल्ड कप 2026 की सह-मेजबान कनाडा ने घरेलू फैंस के सामने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। वैंकूवर के बीसी प्लेस स्टेडियम पर कनाडा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कतर को एकतरफा अंदाज में 6-0 से रौंदा। यह कनाडा की फीफा विश्व कप के इतिहास की पहली जीत भी है। कनाडा की इस जीत के नायक जोनाथन डेविड रहे, जिन्होंने मैच में तीन गोल दागे।

मैच की शुरुआत से ही कनाडा ने आक्रामक खेल दिखाया। 16वें मिनट में साइल लारिन ने कनाडा की ओर से पहला गोल करके टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद 29वें मिनट में जोनाथन डेविड ने शानदार गोल कर टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया। पहले हाफ में कनाडा ने कतर पर पूरी तरह दबाव बनाए रखा। पहले हाफ के अंतिम क्षणों में डेविड ने कनाडा के लिए मैच का तीसरा गोल किया और कतर को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया।

कनाडा के लिए दूसरे हाफ की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम के मिडफील्डर इस्माइल कोन कतर के खिलाड़ी असिम मदीबो के टैकल के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए। दर्द से कराह रहे कोन को स्ट्रेचर के जरिए मैदान से बाहर ले जाना पड़ा। वीडियो रिव्यू (वीएआर) के बाद मदीबो का येलो कार्ड रेड कार्ड में बदल दिया गया और उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा।

इसके बाद कतर की मुश्किलें और बढ़ गईं। एक खिलाड़ी की कमी कतर को साफतौर पर खली, जिसका भरपूर फायदा कनाडा ने उठाया। इस्माइल कोन की जगह पर मैदान पर उतरे नाथन सलीबा ने 64वें मिनट में शानदार गोल दागकर कनाडा की बढ़त को 4-0 कर दिया। इसके बाद इसके बाद सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी के तौर पर आए जैकब शैफेलबर्ग के शॉट को कतर के डिफेंडर मोहम्मद मनाई ने गलती से अपने ही गोल में पहुंचा दिया और कनाडा ने मैच में 5-0 की बड़ी बढ़त बना ली।

मैच के स्टॉपेज टाइम में जोनाथन डेविड ने अपनी हैट्रिक पूरी करते हुए कनाडा के लिए छठा गोल दागा। कतर की टीम काफी प्रयास करने के बावजूद पूरे मैच में कनाडा के डिफेंस को भेदने में नाकाम रही। इस जीत के साथ ही कनाडा के 4 अंक हो गए हैं और टीम ने नॉकआउट स्टेज की तरफ तेजी से कदम बढ़ा दिए हैं। टीम को ग्रुप बी में शीर्ष पर रहने के लिए अगले मुकाबले में स्विट्जरलैंड के खिलाफ सिर्फ ड्रॉ खेलना होगा।

 

Tags: Sports News , Foorball , FIFA World Cup , FIFA World Cup 2026 , Jonathan David , Canada , Qatar , Vancouver

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD