Thursday, 18 June 2026

 

 

खास खबरें हरियाणा के 8 जिलों में जल्द शुरू होंगी डिजिटल मैमोग्राफी सेवाएं पंजाब सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के युवाओं के लिए मुफ्त आवासीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों की घोषणा नाकाम कोशिश कर रही है आप: मान के कमजोर बचाव पर अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का तंज द्रौपदी मुर्मु बैतूल, मध्य प्रदेश में ‘अध्यात्मिक जागृति द्वारा आदिवासी समाज का सशक्तीकरण’ महासम्मेलन में शामिल हुईं अतीत की बेअदबी की घटनाओं की गहन जांच की जाएगी और दोषी जेल जाएंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान श्री अकाल तख्त साहिब से टकराव की बजाय एक विनम्र सिख की तरह पेश होकर अपनी भूल की माफी मांगें भगवंत मान : बलबीर सिंह सिद्धू एलपीयू के दो छात्र यूके और पेरू में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे हरियाणा में क्षेत्रीय हवाई संपर्क को मिलेगी नई उड़ान : नायब सिंह सैनी खादी आजादी के आंदोलन से ही करोड़ों भारतीयों के श्रम, सम्मान और स्वाभिमान की परिचायक : नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुनीमपुर में किसानों को प्रदान किए पुष्प रत्न एवं पुष्प सम्मान पुरस्कार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 75 करोड़ की 9 विकास परियोजनाएं आमजन को की समर्पित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लोहारू विधानसभा क्षेत्र के लिए की अनेक घोषणाएं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिलेवासियों को दी 75.37 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात प्रदेश सरकार तीन जिला अस्पतालों के लिए मशीनीकृत सफाई प्रणाली को करेगी शुरू सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में मानसून से पहले बाढ़ नियंत्रण तैयारी की समीक्षा बैठक भारत ने दूसरे वनडे में अफगानिस्तान को 170 रन से हराया, सीरीज में 2-0 से आगे टीम इंडिया 'कॉकटेल 2' में फिर गूंजेगा 'तुम ही हो बंधु', नए म्यूजिक वर्जन में दिखा शाहिद, रश्मिका और कृति का जबरदस्त डांस जी-7 सम‍िट : नरेंद्र मोदी और वोलोदिमिर जेलेंस्की की मुलाकात पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में आस्था और आध्यात्मिक जागृति का माहौल : माणिक साहा विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : नीदरलैंड को 95 रन से हराकर भारत ने दर्ज की अपनी सबसे बड़ी जीत मेरा लक्ष्य 40-45 ओवर तक बल्लेबाजी करना है : शुभमन गिल

 

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने जीरकपुर से दो बसों को किया रवाना

Kuljit Singh Randhawa, AAP Punjab, Zirakpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जीरकपुर , 17 Jun 2026

Last updated on: Jun 18, 2026, 10:04 IST

हलका डेराबस्सी के विधायक सरदार कुलजीत सिंह रंधावा ने जीरकपुर के वार्ड नंबर 25 से 59वीं तथा वार्ड नंबर 26 से 60वीं बस को श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक स्थलों के दर्शन हेतु रवाना किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के चेहरों पर खुशी, मन में अटूट आस्था और वातावरण में आध्यात्मिक उत्साह की अनूठी झलक देखने को मिली।

पंजाब सरकार की जनकल्याणकारी योजना “मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा” के तहत बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों तथा अन्य श्रद्धालुओं को देश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के दर्शन करने का सुनहरा अवसर प्राप्त हो रहा है। इस मौके पर विधायक सरदार कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार लोगों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए उन्हें तीर्थ स्थलों के दर्शन की सुविधा उपलब्ध करवा रही है।

उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को धार्मिक एवं आध्यात्मिक रूप से जोड़ना है। श्रद्धालुओं ने पंजाब सरकार और विधायक का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस योजना के माध्यम से उनका लंबे समय से तीर्थ यात्रा पर जाने का सपना साकार हुआ है। इस अवसर पर नगर पार्षद, आम आदमी पार्टी के नेता, स्वयंसेवक तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी भी उपस्थित रहे।

 

Tags: Kuljit Singh Randhawa , AAP Punjab , Zirakpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD