Friday, 19 June 2026

 

 

खास खबरें पंजाब सरकार ने तीन ज़िलों में दिल की स्वास्थ्य जांच के लिए ए.आई. आधारित उपकरण स्थापित करने हेतु सी.एच.आर.आई. के साथ साझेदारी की पंजाब सरकार ने करोड़ों रुपये के बकाया की वसूली के लिए वैट और जीएसटी डिफॉल्टरों की संपत्तियों की नीलामी शुरू की : हरपाल सिंह चीमा 5 बच्चों के चेहरों पर लौटी मुस्कान ; पंजाब सरकार ने करवाया परिवारों से पुन: मिलाप : डॉ. बलजीत कौर प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : डॉ धनी राम शांडिल योग केवल व्यायाम नहीं, संपूर्ण जीवन पद्धति है : नायब सिंह सैनी जापान की संसद और शीर्ष नेताओं तक पहुंचा श्रीमद्भगवद्गीता का संदेश निशांत कुमार यादव ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारियों की समीक्षा की अश्विनी वैष्णव ने स्टेशन प्रबंधन को अधिक कुशल बनाने के लिए स्टेशन मास्टरों को सशक्त बनाने हेतु व्यापक उपायों की समीक्षा की धूरी हलके के प्रत्येक व्यापारी तक पहुंचेगा पंजाब राज्य व्यापारी आयोग: चेयरमैन पुष्पिंदर शर्मा केदारनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 12.70 लाख पार निर्मला सीतारमण ने पूर्वोत्तर की सबसे बड़ी ऑर्गेनिक मसाला प्रोसेसिंग यूनिट का किया उद्घाटन पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत अपनी काबिलियत से दुनिया के बड़े देशों का भरोसा लगातार जीत रहा : सुधांशु त्रिवेदी बीजेपी सरकार का हमें सादगी का उपदेश और खुद कर रहे ऐशो-आराम : प्रो. संपत सिंह ने सरकार के दोहरे मापदंडों पर उठाए सवाल ब्रम शंकर जिम्पा ने डिजिटल लाइब्रेरी में किया 30 किलोवाट सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन नीट री-एग्जाम से पहले अरविंद केजरीवाल का छात्रों को संदेश, बोले- 'तनाव छोड़ें, मेहनत पर रखें भरोसा' विकास की राजनीति से प्रभावित होकर भाजपा-एनडीए में शामिल हो रहे नेता : रक्षा खडसे नारा लोकेश ने सीएम सुवेंदु अधिकारी से की मुलाकात राममंदिर चढ़ावा विवाद पर सीएम योगी आदित्यनाथ बोले, एसआईटी दूध का दूध और पानी का पानी करेगी 20 जून का पंचांग : उत्तर-पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें, दोपहर 12:09 से 12:57 बजे तक अभिजित मुहूर्त देहरादून में 'रन फॉर योग' का आयोजन, पुष्कर सिंह धामी बोले- योग साधना का केंद्र रही है देवभूमि कोलकाता में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने 'दौड़ से ध्यान' मैराथन को दिखाई हरी झंडी

 

हरियाणा की इंटरनेशनल योगा डे समारोह में रिकॉर्ड हिस्सेदारी का लक्ष्य

डॉ. सुमिता मिश्रा ने योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा की

Dr Sumita Misra, Haryana Admin, Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 16 Jun 2026

Last updated on: Jun 17, 2026, 11:30 IST

हरियाणा की अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग  एवं स्वास्थय एवं परिवार कल्याण डॉ. सुमिता मिश्रा ने सोमवार 21 जून को होने वाले अंतराष्ट्रीय योग दिवस 2026 को लेकर राज्य स्तर पर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को प्रदेष में योग कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पूर्ण सहयोग करने का निर्देश दिये।

उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए डॉ. मिश्रा ने इस बात पर बल दिया कि योग षारीरिक एवं मानसिक स्वास्थय और स्वस्थ जीवन को बढ़ावा देने के लिए एक सषक्त टूल के रूप में उभरा है। उन्होंने इस साल के समारोह को लोगों का अभियान बनाने और वेलनेस और फिटनेस के प्रति हरियाणा के वादे को मजबूत करने के लिए जनभागीदारी   बढ़ाने की अपील की।

मीटिंग में अधिकारियों ने बताया कि राज्य में इस साल 2026 के लिए “योगा फॉर हेल्दी एजिंग” थीम अपनाई है, जबकि “हर घर योग, हर दिन योग” और “योग युक्त नशा-मुक्त हरियाणा” जैसे नारों के तहत अभियान चलाया जा रहा है। जिलों की प्रगति की समीक्षा करते हुए डॉ. मिश्रा ने इस बात पर संतोष जताया कि 18 मई से पूरे हरियाणा में योग गतिविधियां़ चलाई जा रही हैं और इनमें अब तक 20.36 लाख से ज़्यादा लोगों ने हिस्सा लिया है। 

मीटिंग में बताया कि अभियान के दौरान जिलों में हुए अब तक विभागीय योग कार्यक्रमों में 13.05 लाख से ज़्यादा लोगों ने भाग लिया। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थय ने षिक्षा, खेल, स्थानीय षहरी निकाय़, महिला एवं बाल विकास, पुलिस, आईटीआई और मेडिकल षिक्षा समेत अलग-अलग विभागीय तैयारियों की समीक्षा कर ज़्यादा से ज़्यादा और जनसहयोग के लिए विषेष ज़िम्मेदारियाँ दी गई हैं। 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी जगहों पर पीने का पानी और मेडिकल सुविधाएँ आदि पर्याप्त प्रबंध होने चाहिए। डॉ. मिश्रा ने प्रदेष में होने वाले जिला स्तरीय और खण्ड स्तरीय कार्यक्रमों के प्रबंधों की भी समीक्षा की। राज्य स्तर पर अंतराष्ट्रीय योग दिवस परेड ग्राउंड, सेक्टर-5, पंचकूला में आयोजित होगा, जबकि इसी तरह के बड़े कार्य्रकम सभी जिलों में एक साथ होंगे।

उन्होंने अधिकारियों को जन सहयोग के साथ आवष्यक प्रबंध करने, जागरूकता अभियान और विभागीय तालमेल से योग दिवस मनाने के निर्देश दिये ताकि हरियाणा में योग को अपने जीवन में अपनाने और एक स्वस्थय और नषा मुक्त समाज के विजन को आगे बढ़ाने में अग्रणीय भूमिका निभा सके। डॉ. सुमिता मिश्रा ने सामूहिक रूप से रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, स्वयं सहायता समूह, षैक्षणिक संस्थान और दूसरे हितधारकों को अपने-अपने स्तर पर योगा डे कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की। 

सामूहिक भागीदारी पर बल देते हुए, उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए समारोह को बड़े पैमाने पर बढावा देने के लिए नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे ज्यादा से ज्यादा जागरूकता फैलाने और भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए योग दिवस के फोटो शेयर और टैग करें। उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल योग दिवस सरकारी कार्यक्रम न होकर, यह एक लोगों की भागीदारी से सामाजिक समारोह बनना चाहिए।

 

Tags: Dr Sumita Misra , Haryana Admin , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD