Tuesday, 16 June 2026

 

 

खास खबरें जीएनएफसी के 50 साल : भूपेंद्र पटेल ने 2047 के लिए 70,000 करोड़ रुपए का विजन रखा विभिन्न कर्मचारी एसोसिएशनों की सभी जायज़ मांगें जल्द पूरी की जाएंगी : हरपाल सिंह चीमा पवन कल्याण ने आंध्र प्रदेश की 'ग्रेट ग्रीन वॉल' पहल के लिए केंद्र से मांगी मदद अकाल तख्त साहिब से टकराव न करें भगवंत मान, जिन्होंने टकराव किया उनका कुछ नहीं बचा : केवल सिंह ढिल्लों डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने 50 युवाओं के लिए पब्लिक पॉलिसी इंटर्नशिप शुरू की जीटीए के कामकाज में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच की जाएगी : मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा "गुरु द्रोही" घोषित भगवंत मान को एक पल भी कुर्सी पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं : तरुण चुग कामाख्या मंदिर में 22 जून से शुरू होगा अंबुबाची मेला, तीन दिन बंद रहेंगे कपाट पंजाब पुलिस द्वारा श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस को समर्पित ‘छबील’ लगाई गई एलपीयू ने 7वें एलपीयू नेस्ट स्टडी ग्रांट अवार्ड समारोह में 58 होनहार छात्रों को ₹58 लाख के स्टडी ग्रांट दिए पंजाब मंडी बोर्ड ने स्थापित किए विकास के नए कीर्तिमान : हरचंद सिंह बरसट सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा हब बनेगा आंध्र प्रदेश, चंद्रबाबू नायडू ने सिंगापुर के निवेशकों को दिया न्योता जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे फ्रांस के एवियन 4 और 5 जुलाई को होगा बोह घाटी युवा उत्सव : केवल सिंह पठानिया लगातार तीसरे दिन हरे निशान में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 0.71 प्रतिशत की बढ़त; निफ्टी 24,000 स्तर के करीब एस.आई.आर. कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बी.एल.ओज. को दी जा रही विशेष ट्रेनिंग : आशिका जैन ओम बिरला ने नई दिल्ली में विकसित भारत युवा संसद 2026 का उद्घाटन किया फ्रांस में जी-7 समिट से पहले नरेंद्र मोदी जिनेवा पहुंचे पटना कोचिंग विवाद पर चिराग पासवान बोले- कहीं न कहीं गड़बड़ी हुई है, निष्पक्ष जांच होनी चाहिए बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक लेकर सोशल मीडिया पर छाईं शरवरी, बचपन की तस्वीर वाले केक ने खींचा ध्यान माइक्रोसॉफ्ट और आईआईएम लखनऊ में चितकारा यूनिवर्सिटी के स्टार्टअप्स ने दिखाई प्रतिभा

 

पूर्वी अफगानिस्तान में गाड़ी पलटने से बच्चे समेत चार लोगों की मौत, चार घायलों में कुछ की हालत गंभीर

Tragedy, Tragedy World, Road Accident, Afghanistan, Eastern Afghanistan
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

काबुल , 16 Jun 2026

Last updated on: Jun 16, 2026, 15:22 IST

पूर्वी अफगानिस्तान के वर्दक प्रांत में सोमवार को एक मिनी बस के पलट जाने से एक बच्चे समेत चार यात्रियों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता मोहम्मद यूसुफ इसरार ने मंगलवार को यह जानकारी दी। न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अधिकारी ने बताया कि यह जानलेवा हादसा कल दोपहर सैदाबाद जिले में हुआ।

इस घटना में एक मां, उसके बच्चे और दो अन्य महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। घायल यात्रियों में कुछ की हालत गंभीर है। इसी तरह के एक हादसे में दिन में पहले कुनार प्रांत में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने बताया कि 30 मई को, पाकिस्तान से लौटे अफगान प्रवासियों को ले जा रहे एक ट्रक के शनिवार सुबह पलट जाने से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई।

इसमें 10 बच्चे और पांच महिलाएं शामिल हैं और दर्जनों लोग घायल हो गए। ट्रक अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत लघमन में एक हाईवे पर पलट गया। अमू टीवी ने बताया कि लघमन में तालिबान के ट्रैफिक डायरेक्टर हबीबुल्लाह मुबारेज के अनुसार, यह घटना लघमन प्रांत के करघाई जिले में सुरखकानू चौराहे के पास, मुख्य काबुल-जलालाबाद हाईवे पर हुई।

पड़ोसी नंगरहार में तालिबान आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने बताया कि सभी पीड़ित अफगान प्रवासी थे जो हाल ही में पाकिस्तान से लौटे थे। उनके अनुसार, यात्री कुछ समय के लिए कुनार प्रांत में रुके हुए थे और उन्हें काबुल ले जाया जा रहा था, तभी गाड़ी पलट गई। लघमन में तालिबान गवर्नर के दफ्तर से जारी एक बयान में कहा गया, "इस हादसे में 18 लोग मारे गए और 35 दूसरे घायल हो गए।

घायलों को इलाज के लिए नंगरहार के मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है।" उत्तरी अफगानिस्तान के फरयाब प्रांत की पुलिस की ओर से साझा जानकारी के अनुसार 3 मई को एक पैसेंजर गाड़ी और ट्रक के बीच तेज रफ्तार टक्कर में कम से कम तीन यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है। यह दुर्घटना अंखोय जिले के बाहरी इलाके में हुआ। हादसे के समय तीनों पीड़ित हाई-स्पीड गाड़ी में यात्रा कर रहे थे।

 

Tags: Tragedy , Tragedy World , Road Accident , Afghanistan , Eastern Afghanistan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD