Sunday, 14 June 2026

 

 

खास खबरें कांग्रेस सिर्फ आलोचना कर रही, विकास धरातल पर दिख रहा है : अर्जुन राम मेघवाल योगाभ्यास के लाभ बढ़ाने के लिए प्रार्थना जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया सही तरीका एक्ट्रेस सुरभि ज्योति के घर गूंजी किलकारी, बेबी गर्ल को दिया जन्म फीफा वर्ल्ड कप : ऑस्ट्रेलिया ने किया बड़ा उलटफेर, एकतरफा मुकाबले में तुर्की को 2-0 से हराया सीएम मोहन यादव ने एमएसएमई, स्टार्टअप के लाभार्थियों के लिए सिंगल-क्लिक प्रोत्साहन वितरण कार्यक्रम का किया शुभारंभ 15 जून 2026 का पंचांग : इस दिन बन रहा अमावस्या, सोमवार व्रत और मिथुन संक्रांति का दुर्लभ संयोग, जानिए शुभ-अशुभ समय यमुना सफाई अभियान में शामिल हुए मंत्री प्रवेश वर्मा और वीरेंद्र सचदेवा, कहा- यमुना को स्वच्छ बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे बाबा महाकाल का राजा स्वरूप में किया गया श्रृंगार, भस्म आरती में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु तेज धूप में बढ़ा सनबर्न का खतरा, एलोवेरा, खीरा और गुलाब जल से पाएं राहत फीफा वर्ल्ड कप : बौलेम के गोल ने दिलाया कतर को विदेशी धरती पर पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा स्विट्जरलैंड के खिलाफ मुकाबला जरूरतमंदों के साथ खड़ी है सरकार, हर उचित समस्या का कराएगी निदान : योगी आदित्यनाथ फिलीपींस में भूकंप से 61 लोगों की मौत, 75 हजार से ज्‍यादा घर बर्बाद रेखा गुप्ता ने यमुना किनारे सफाई अभियान का किया नेतृत्व फीफा वर्ल्ड कप : विनीसियस का गोल भी नहीं दिला सका ब्राजील को जीत, 1-1 से ड्रॉ रहा मोरक्को के खिलाफ मैच नीस में भारतीय समुदाय ने किया जोरदार स्वागत, नरेंद्र मोदी बोले-यह सम्मान बेहद यादगार नरेंद्र मोदी पहुंचे नीस मई 2022 से मई 2026 तक दुनिया में बढ़े पेट्रोल के दाम, भारत में 3.1 प्रतिशत घटे : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : लिचफील्ड-वेयरहैम का शानदार प्रदर्शन, ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 65 रन से रौंदा पहला वनडे : रहमानुल्लाह गुरबाज के शतक पर भारी पड़े शुभमन गिल, भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से रौंदा नारी शक्ति से रूबरू हुए धर्मेंद्र प्रधान राज्य में 100 फीसदी लोगों का आधार कार्ड बन चुका है : सीएम हिमंता बिस्वा सरमा

 

पहला वनडे : रहमानुल्लाह गुरबाज के शतक पर भारी पड़े शुभमन गिल, भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से रौंदा

Shubman Gill, Sports News, Cricket, Gurnoor Brar, Harsh Dubey, India, Afghanistan, Dharamshala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 13 Jun 2026

Last updated on: Jun 14, 2026, 13:08 IST

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ शनिवार को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मैच को 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ टीम इंडिया ने तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। बारिश के चलते मैच शाम 5 बजकर 45 मिनट पर शुरू हुआ और 25-25 ओवरों की कटौती की गई।

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी अफगान टीम 24.5 ओवरों में 194 रन पर सिमट गई। मेहमान टीम ने 4.3 ओवरों में 26 के स्कोर तक अपने 3 विकेट खो दिए थे। इसके बाद रहमानुल्लाह गुरबाज ने कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी के साथ चौथे विकेट के लिए 66 गेंदों में 116 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 142 के स्कोर तक पहुंचा दिया।

गुरबाज ने महज 48 गेंदों में अपना 9वां वनडे शतक पूरा किया। उन्होंने इस पारी में 51 गेंदों का सामना करते हुए 8 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 102 रन बनाए। कुछ देर बाद टीम ने शाहिदी का विकेट भी गंवा दिया, जो 30 गेंदों में 27 रन बनाकर पवेलियन लौटे। यहां से अजमतुल्लाह ओमरजाई ने मोहम्मद नबी के साथ छठे विकेट के लिए 28 रन जुटाते हुए टीम को मजबूत स्थिति मे पहुंचा दिया।

ओमरजाई ने 16 गेंदों में 3 छक्कों के साथ 26 रन बनाए। भारत की तरफ से डेब्यूटेंट हर्ष दुबे और गुरनूर बरार ने 3-3 सफलताएं हासिल कीं, जबकि अर्शदीप सिंह और नितीश रेड्डी ने 2-2 विकेट निकाले। इसके जवाब में भारत ने 22.5 ओवरों में जीत हासिल कर ली। रोहित शर्मा ने कप्तान शुभमन गिल के साथ पहले विकेट के लिए 34 गेंदों में 46 रन का योगदान दिया।

रोहित 16 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद गिल ने ईशान किशन के साथ दूसरे विकेट के लिए 43 गेंदों में 70 रन जुटाकर टीम को 116 के स्कोर तक पहुंचा दिया। ईशान ने 22 गेंदों में 34 रन बनाए। उनकी इस पारी में 1 छक्का और 3 चौके शामिल रहे। इसके बाद गिल ने श्रेयस अय्यर (12) के साथ तीसरे विकेट के लिए 26 रन, जबकि केएल राहुल के साथ चौथे विकेट के लिए 32 गेंदों में 53 रन की अटूट सझेदारी करते हुए टीम को शानदार जीत दिलाई।

गिल 66 गेंदों में 2 छक्कों और 11 चौकों के साथ 84 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि केएल राहुल ने 19 गेंदों में 7 बाउंड्री के साथ 39 रन की नाबाद पारी खेली। अफगानिस्तान की तरफ से जिया उर रहमान शरीफी और राशिद खान ने 1-1 विकेट हासिल किया।

 

Tags: Shubman Gill , Sports News , Cricket , Gurnoor Brar , Harsh Dubey , India , Afghanistan , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD