Tuesday, 16 June 2026

 

 

खास खबरें जीएनएफसी के 50 साल : भूपेंद्र पटेल ने 2047 के लिए 70,000 करोड़ रुपए का विजन रखा विभिन्न कर्मचारी एसोसिएशनों की सभी जायज़ मांगें जल्द पूरी की जाएंगी : हरपाल सिंह चीमा पवन कल्याण ने आंध्र प्रदेश की 'ग्रेट ग्रीन वॉल' पहल के लिए केंद्र से मांगी मदद अकाल तख्त साहिब से टकराव न करें भगवंत मान, जिन्होंने टकराव किया उनका कुछ नहीं बचा : केवल सिंह ढिल्लों डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने 50 युवाओं के लिए पब्लिक पॉलिसी इंटर्नशिप शुरू की जीटीए के कामकाज में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच की जाएगी : मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा "गुरु द्रोही" घोषित भगवंत मान को एक पल भी कुर्सी पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं : तरुण चुग कामाख्या मंदिर में 22 जून से शुरू होगा अंबुबाची मेला, तीन दिन बंद रहेंगे कपाट पंजाब पुलिस द्वारा श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस को समर्पित ‘छबील’ लगाई गई एलपीयू ने 7वें एलपीयू नेस्ट स्टडी ग्रांट अवार्ड समारोह में 58 होनहार छात्रों को ₹58 लाख के स्टडी ग्रांट दिए पंजाब मंडी बोर्ड ने स्थापित किए विकास के नए कीर्तिमान : हरचंद सिंह बरसट सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा हब बनेगा आंध्र प्रदेश, चंद्रबाबू नायडू ने सिंगापुर के निवेशकों को दिया न्योता जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे फ्रांस के एवियन 4 और 5 जुलाई को होगा बोह घाटी युवा उत्सव : केवल सिंह पठानिया लगातार तीसरे दिन हरे निशान में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 0.71 प्रतिशत की बढ़त; निफ्टी 24,000 स्तर के करीब एस.आई.आर. कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बी.एल.ओज. को दी जा रही विशेष ट्रेनिंग : आशिका जैन ओम बिरला ने नई दिल्ली में विकसित भारत युवा संसद 2026 का उद्घाटन किया फ्रांस में जी-7 समिट से पहले नरेंद्र मोदी जिनेवा पहुंचे पटना कोचिंग विवाद पर चिराग पासवान बोले- कहीं न कहीं गड़बड़ी हुई है, निष्पक्ष जांच होनी चाहिए बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक लेकर सोशल मीडिया पर छाईं शरवरी, बचपन की तस्वीर वाले केक ने खींचा ध्यान माइक्रोसॉफ्ट और आईआईएम लखनऊ में चितकारा यूनिवर्सिटी के स्टार्टअप्स ने दिखाई प्रतिभा

 

डोनाल्ड ट्रंप ने इमैनुएल मैक्रों और उनकी पत्नी ब्रिगिट से की मुलाकात

जी7 समिट में होंगे शामिल

Donald Trump, US President, Emmanuel Macron, France, Evian
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

एवियन , 16 Jun 2026

Last updated on: Jun 16, 2026, 15:07 IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए फ्रांस पहुंचे हुए हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और उनकी पत्नी ब्रिगिट ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का एवियन में स्वागत किया। पश्चिम एशिया में हाल के समय से जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ने सहयोगी देशों को लेकर जिस तरह से टिप्पणी की है, उसे लेकर यूरोपीय देश के नेताओं में काफी नाराजगी है।

ऐसे में जी7 में ट्रंप की मौजूदगी पर सबकी निगाहें टिकी है। फ्रांस में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति सोमवार को पहुंचे। मिडिल ईस्ट में इस वर्ष फरवरी से जारी भारी तनाव के बीच, आखिरकार अमेरिका और ईरान ने एक शांति समझौते पर सहमति जताई है। फरवरी से अब तक पश्चिम एशिया के घटनाक्रम और उस पर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयानों तथा रुख को देखते हुए, इस समय वैश्विक समुदाय की निगाहें इस शिखर सम्मेलन पर टिकी हैं।

पिछले कुछ महीनों के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा जी-7 के कई सहयोगी देशों के प्रति अपनाए गए कड़े और तल्ख रुख के कारण पुराने मतभेद एक बार फिर उभर आए हैं। हाल के दिनों में उनके बयानों ने उन वैश्विक नेताओं के साथ भी वैचारिक टकराव की स्थिति पैदा कर दी है, जिनके साथ उनके संबंध पहले काफी बेहतर और सम्मानजनक हुआ करते थे। 

दरअसल, ट्रंप की इस नाराजगी की वजह ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल संघर्ष में अमेरिका के सहयोगियों की शामिल ना होने की इच्छा है। हालांकि, असल में, जी7 के साथ राष्ट्रपति के संबंध सालों से खराब रहे हैं। इसकी शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति के पहले कार्यकाल के दौरान तनाव भरे समिट से शुरू हुई थी। ट्रंप इस साल के समिट के होस्ट, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को सबसे लंबे समय से जानते हैं।

हालांकि, हाल के समय में मैक्रों को लेकर ट्रंप की टिप्पणी ने दोनों नेताओं के बीच के समीकरण को बदला है। हाल के समय में ट्रंप कभी मैक्रों पर टिप्पणी करते नजर आए तो कभी व्यक्तिगत तौर पर मैक्रों की शादी को लेकर टिप्पणी की। ऐसे हालात में मैक्रों हाल के समय में अपने अमेरिकी समकक्ष के साथ ज्यादा नाराज दिखे। ऐसे में जी7 में ट्रंप के साथ भी देशों के रुख पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

 

Tags: Donald Trump , US President , Emmanuel Macron , France , Evian

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD