Tuesday, 16 June 2026

 

 

खास खबरें अकाल तख्त साहिब से टकराव न करें भगवंत मान, जिन्होंने टकराव किया उनका कुछ नहीं बचा : केवल सिंह ढिल्लों डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने 50 युवाओं के लिए पब्लिक पॉलिसी इंटर्नशिप शुरू की जीटीए के कामकाज में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच की जाएगी : मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा "गुरु द्रोही" घोषित भगवंत मान को एक पल भी कुर्सी पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं : तरुण चुग कामाख्या मंदिर में 22 जून से शुरू होगा अंबुबाची मेला, तीन दिन बंद रहेंगे कपाट पंजाब पुलिस द्वारा श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस को समर्पित ‘छबील’ लगाई गई एलपीयू ने 7वें एलपीयू नेस्ट स्टडी ग्रांट अवार्ड समारोह में 58 होनहार छात्रों को ₹58 लाख के स्टडी ग्रांट दिए पंजाब मंडी बोर्ड ने स्थापित किए विकास के नए कीर्तिमान : हरचंद सिंह बरसट सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा हब बनेगा आंध्र प्रदेश, चंद्रबाबू नायडू ने सिंगापुर के निवेशकों को दिया न्योता जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे फ्रांस के एवियन 4 और 5 जुलाई को होगा बोह घाटी युवा उत्सव : केवल सिंह पठानिया लगातार तीसरे दिन हरे निशान में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 0.71 प्रतिशत की बढ़त; निफ्टी 24,000 स्तर के करीब एस.आई.आर. कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बी.एल.ओज. को दी जा रही विशेष ट्रेनिंग : आशिका जैन ओम बिरला ने नई दिल्ली में विकसित भारत युवा संसद 2026 का उद्घाटन किया फ्रांस में जी-7 समिट से पहले नरेंद्र मोदी जिनेवा पहुंचे पटना कोचिंग विवाद पर चिराग पासवान बोले- कहीं न कहीं गड़बड़ी हुई है, निष्पक्ष जांच होनी चाहिए बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक लेकर सोशल मीडिया पर छाईं शरवरी, बचपन की तस्वीर वाले केक ने खींचा ध्यान माइक्रोसॉफ्ट और आईआईएम लखनऊ में चितकारा यूनिवर्सिटी के स्टार्टअप्स ने दिखाई प्रतिभा "साडे बुजुर्ग साडा माण ": बुजुर्गों के सम्मान और सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार की महत्वपूर्ण पहल; वृद्धाश्रमों के लिए 4.10 करोड़ रुपये जारी : डॉ. बलजीत कौर हरजोत सिंह बैंस ने रात 1 बजे अमृतसर में सफाई अभियान की अगुवाई की पूर्वी अफगानिस्तान में गाड़ी पलटने से बच्चे समेत चार लोगों की मौत, चार घायलों में कुछ की हालत गंभीर

 

फीफा वर्ल्डकप 2026 : हनी के 'सेल्फ गोल' की वजह से मिस्र बेल्जियम के खिलाफ ऐतिहासिक जीत से चूका

Sports News, Foorball, FIFA World Cup, FIFA World Cup 2026, Egypt, Belgium, Seattle
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

सिएटल , 16 Jun 2026

Last updated on: Jun 16, 2026, 14:40 IST

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप 'जी' के अपने पहले मुकाबले में बेल्जियम के साथ 1-1 से ड्रॉ खेलने के बाद मिस्र को ऐतिहासिक जीत का मौका गंवाने का अफसोस रहा। 'फराओ' के नाम से मशहूर मिस्र की टीम ने अनुशासित और जुझारू खेल का प्रदर्शन किया। 19वें मिनट में इमाम अशूर के गोल से ऐसा लग रहा था कि टीम अपनी पहली वर्ल्ड कप जीत की ओर बढ़ रही है।

इस हमले की शुरुआत मोहम्मद सलाह के शानदार खेल से हुई, जिनके सटीक पास ने बेल्जियम के डिफेंस को भेद दिया। अशूर ने गेंद को बेहतरीन तरीके से नियंत्रित किया और गोलकीपर थिबॉट कोर्टुआ को छकाते हुए जोरदार लो-शॉट लगाकर अपना पहला अंतरराष्ट्रीय गोल दाग दिया। मिस्र ने दूसरे हाफ में भी अपनी बढ़त बरकरार रखी और लंबे समय तक बेल्जियम के स्टार खिलाड़ियों से सजे आक्रमण को रोके रखा।

हालांकि, 66वें मिनट में बेल्जियम ने वापसी कर ली। बेंच से मैदान पर आने के कुछ ही देर बाद रोमेलु लुकाकू की मौजूदगी ने मिस्र के डिफेंस में खलबली मचा दी। थॉमस मुनियर ने एक खतरनाक क्रॉस दिया और डिफेंडर मोहम्मद हनी ने दुर्भाग्यवश गेंद अपने ही नेट में डाल दी, जिससे बेल्जियम को बराबरी का गोल मिल गया।

गोल खाने की निराशा के बावजूद मिस्र का प्रदर्शन फुटबॉल के सबसे बड़े मंच पर उसकी प्रगति का अहम संकेत रहा। उत्तरी अफ्रीकी टीम ने न केवल एक महत्वपूर्ण अंक हासिल किया, बल्कि वर्ल्ड कप मैचों में बढ़त बनाए रखने के अपने पिछले 29 मिनट के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया। इस नतीजे के बाद ग्रुप 'जी' का मुकाबला और रोचक हो गया है।

मिस्र को इस प्रदर्शन से काफी आत्मविश्वास मिला है, क्योंकि उसने यूरोप की पारंपरिक दिग्गज टीमों में से एक बेल्जियम को कड़ी टक्कर दी। फीफा के अनुसार, बेल्जियम के कोच रूडी गार्सिया ने कहा, "वर्ल्ड कप जैसे टूर्नामेंट का पहला मैच हमेशा मुश्किल होता है, खासकर मिस्र जैसी अफ्रीका की शीर्ष टीमों में से एक के खिलाफ।

सबसे अहम बात यह है कि हम खेल में बने रहे। हम बेंच से आए खिलाड़ियों की मदद से बराबरी करने में सफल रहे, जो दिखाता है कि पूरी टीम कितनी महत्वपूर्ण है। यह दो बहुत अच्छी टीमों के बीच शानदार मुकाबला था।" मिस्र के फॉरवर्ड हम्जा अब्देलकरीम ने कहा, "आखिर में हमें एक अंक मिला, लेकिन हमने अपना सब कुछ झोंक दिया।

हम जानते हैं कि बेल्जियम बेहतरीन खिलाड़ियों वाली मजबूत टीम है। माहौल भी शानदार था, इसलिए हमें प्रशंसकों का शुक्रिया अदा करना चाहिए।" गोल करने वाले खिलाड़ियों में मिस्र के इमाम अशूर (19वां मिनट) और बेल्जियम के लिए मोहम्मद हनी (ओन गोल, 66वां मिनट) शामिल रहे।

 

Tags: Sports News , Foorball , FIFA World Cup , FIFA World Cup 2026 , Egypt , Belgium , Seattle

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD