Tuesday, 16 June 2026

 

 

खास खबरें अकाल तख्त साहिब से टकराव न करें भगवंत मान, जिन्होंने टकराव किया उनका कुछ नहीं बचा : केवल सिंह ढिल्लों डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने 50 युवाओं के लिए पब्लिक पॉलिसी इंटर्नशिप शुरू की जीटीए के कामकाज में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच की जाएगी : मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा "गुरु द्रोही" घोषित भगवंत मान को एक पल भी कुर्सी पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं : तरुण चुग कामाख्या मंदिर में 22 जून से शुरू होगा अंबुबाची मेला, तीन दिन बंद रहेंगे कपाट पंजाब पुलिस द्वारा श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस को समर्पित ‘छबील’ लगाई गई एलपीयू ने 7वें एलपीयू नेस्ट स्टडी ग्रांट अवार्ड समारोह में 58 होनहार छात्रों को ₹58 लाख के स्टडी ग्रांट दिए पंजाब मंडी बोर्ड ने स्थापित किए विकास के नए कीर्तिमान : हरचंद सिंह बरसट सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा हब बनेगा आंध्र प्रदेश, चंद्रबाबू नायडू ने सिंगापुर के निवेशकों को दिया न्योता जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे फ्रांस के एवियन 4 और 5 जुलाई को होगा बोह घाटी युवा उत्सव : केवल सिंह पठानिया लगातार तीसरे दिन हरे निशान में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 0.71 प्रतिशत की बढ़त; निफ्टी 24,000 स्तर के करीब एस.आई.आर. कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बी.एल.ओज. को दी जा रही विशेष ट्रेनिंग : आशिका जैन ओम बिरला ने नई दिल्ली में विकसित भारत युवा संसद 2026 का उद्घाटन किया फ्रांस में जी-7 समिट से पहले नरेंद्र मोदी जिनेवा पहुंचे पटना कोचिंग विवाद पर चिराग पासवान बोले- कहीं न कहीं गड़बड़ी हुई है, निष्पक्ष जांच होनी चाहिए बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक लेकर सोशल मीडिया पर छाईं शरवरी, बचपन की तस्वीर वाले केक ने खींचा ध्यान माइक्रोसॉफ्ट और आईआईएम लखनऊ में चितकारा यूनिवर्सिटी के स्टार्टअप्स ने दिखाई प्रतिभा "साडे बुजुर्ग साडा माण ": बुजुर्गों के सम्मान और सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार की महत्वपूर्ण पहल; वृद्धाश्रमों के लिए 4.10 करोड़ रुपये जारी : डॉ. बलजीत कौर हरजोत सिंह बैंस ने रात 1 बजे अमृतसर में सफाई अभियान की अगुवाई की पूर्वी अफगानिस्तान में गाड़ी पलटने से बच्चे समेत चार लोगों की मौत, चार घायलों में कुछ की हालत गंभीर

 

फीफा वर्ल्ड कप 2026 : सऊदी ने उरुग्वे को ड्रॉ पर रोका, ग्रुप एच की चारों टीमें बराबरी पर आईं

Sports News, Foorball, FIFA World Cup, FIFA World Cup 2026, Maxi Araujo, Uruguay, Saudi Arabia, Miami
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

मियामी , 16 Jun 2026

Last updated on: Jun 16, 2026, 14:36 IST

मंगलवार को फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप एच में उरुग्वे और सऊदी अरब के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिला। दोनों टीमों के बेहतरीन प्रदर्शन करने की वजह से मुकाबला बराबरी पर खत्म हुआ। सऊदी अरब के अब्दुलेलाह अल अमरी के पहले हाफ में किए गए गोल की बराबरी मैक्सी अराउजो ने देर से गोल करके की।

उरुग्वे की ओर से मजबूत शुरुआत की गई। मुकाबले के दौरान मैक्सि अराउजो के एक बेहतरीन शॉट को सऊदी गोलकीपर मोहम्मद अल ओवैस ने शानदार ढंग से रोक लिया। इसके बाद फेडेरिको विनास के डाइविंग हेडर का भी बचाव कर उनके प्रयास को नाकाम कर दिया। सऊदी अरब का पहला बड़ा खतरा एक कॉर्नर से आया।

अल अमरी के अचानक लिए गए शॉट को फर्नांडो मुस्लेरा ने शानदार प्रतिक्रिया देते हुए रोक दिया। एक और खतरनाक सेट-पीस ने बॉक्स में अफरा-तफरी मचा दी। उरुग्वे के गोलकीपर मुस्लेरा ने हसन अल तंबकती के हेडर को तो रोक लिया, लेकिन अल अमरी ने रिबाउंड पर किक मार दी, जिससे सऊदी अरब को बढ़त मिल गई।

दूसरे हाफ में उरुग्वे ने बराबरी का गोल करने के लिए जबरदस्त कोशिश की। मैनुअल उगार्टे ने एक जबरदस्त लॉन्ग-रेंज शॉट से सऊदी गोलकीपर को छका तो दिया, लेकिन गेंद क्रॉसबार से जा टकराई। उरुग्वे ने सऊदी अरब पर उस वक्त और दबाव बनाया, जब सऊदी गोलकीपर विनास के तेज हेडर को पकड़ नहीं पाए। 

अराउजो को ढीली पड़ी गेंद पर गोल करने का मौका मिल गया। इसके बाद फेडेरिको वाल्वरडे ने फिर से गोलकीपर की परीक्षा ली। हालाँकि, सऊदी अरब ने अपनी स्थिति बनाए रखी और एक अहम ड्रॉ हासिल किया। इस नतीजे के बाद ग्रुप एच की चारों टीमें बराबरी पर आ गई हैं; इससे पहले दिन में टूर्नामेंट में पहली बार खेल रही केप वर्डे टीम ने स्पेन के साथ चौंकाने वाला 0-0 का ड्रॉ खेला था।

बता दें कि उरुग्वे का प्रतिनिधित्व करने वाले मुस्लेरा (39 साल और 364 दिन) वर्ल्ड कप में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी के तौर पर खेलने वाले खिलाड़ियों में शामिल हो गए। उन्होंने डिएगो गोडिन के पिछले रिकॉर्ड को तीन साल से ज्यादा के अंतर से पीछे छोड़ दिया।

 

Tags: Sports News , Foorball , FIFA World Cup , FIFA World Cup 2026 , Maxi Araujo , Uruguay , Saudi Arabia , Miami

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD