Tuesday, 16 June 2026

 

 

खास खबरें पंजाब पुलिस द्वारा श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस को समर्पित ‘छबील’ लगाई गई एलपीयू ने 7वें एलपीयू नेस्ट स्टडी ग्रांट अवार्ड समारोह में 58 होनहार छात्रों को ₹58 लाख के स्टडी ग्रांट दिए पंजाब मंडी बोर्ड ने स्थापित किए विकास के नए कीर्तिमान : हरचंद सिंह बरसट सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा हब बनेगा आंध्र प्रदेश, चंद्रबाबू नायडू ने सिंगापुर के निवेशकों को दिया न्योता जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे फ्रांस के एवियन 4 और 5 जुलाई को होगा बोह घाटी युवा उत्सव : केवल सिंह पठानिया लगातार तीसरे दिन हरे निशान में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 0.71 प्रतिशत की बढ़त; निफ्टी 24,000 स्तर के करीब एस.आई.आर. कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बी.एल.ओज. को दी जा रही विशेष ट्रेनिंग : आशिका जैन ओम बिरला ने नई दिल्ली में विकसित भारत युवा संसद 2026 का उद्घाटन किया फ्रांस में जी-7 समिट से पहले नरेंद्र मोदी जिनेवा पहुंचे पटना कोचिंग विवाद पर चिराग पासवान बोले- कहीं न कहीं गड़बड़ी हुई है, निष्पक्ष जांच होनी चाहिए बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक लेकर सोशल मीडिया पर छाईं शरवरी, बचपन की तस्वीर वाले केक ने खींचा ध्यान माइक्रोसॉफ्ट और आईआईएम लखनऊ में चितकारा यूनिवर्सिटी के स्टार्टअप्स ने दिखाई प्रतिभा "साडे बुजुर्ग साडा माण ": बुजुर्गों के सम्मान और सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार की महत्वपूर्ण पहल; वृद्धाश्रमों के लिए 4.10 करोड़ रुपये जारी : डॉ. बलजीत कौर हरजोत सिंह बैंस ने रात 1 बजे अमृतसर में सफाई अभियान की अगुवाई की पूर्वी अफगानिस्तान में गाड़ी पलटने से बच्चे समेत चार लोगों की मौत, चार घायलों में कुछ की हालत गंभीर 'चुनौतियों के बावजूद पीएम मोदी ने जनता को दी राहत', पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति पर प्रह्लाद जोशी का बयान डोनाल्ड ट्रंप ने इमैनुएल मैक्रों और उनकी पत्नी ब्रिगिट से की मुलाकात आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक में बने ओपन एयर थियेटर पर बिखरेगी शौर्य की रंगीन आभा, अनिल विज ने जांची लाइट एंड साउंड शो की भव्यता GMADA के हजारों करोड़ रुपये के बकाए वसूलने में विफल रही आप सरकार : बलबीर सिद्धू सोहा अली खान ने बेटी को दिया बचपन का सबसे प्यारा खिलौना, बोलीं- 'वही खुशी देना चाहती हूं, जो मुझे मिली थी'

 

अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला 2026 की व्यवस्थाओं से संबंधित कार्य प्रगति वारे समीक्षा बैठक आयोजित

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की बैठक की अध्यक्षता

Kuldeep Singh Pathania, Speaker of Himachal Pradesh, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंबा , 15 Jun 2026

Last updated on: Jun 16, 2026, 12:14 IST

अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 की व्यवस्थाओं से संबंधित कार्य प्रगति वारे जिला मुख्यालय चंबा के बचत भवन में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की। बैठक में मेले के दौरान प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों, मिंजर मेले के दौरान होने वाले व्यय व आय, निमंत्रण कार्ड /स्मारिका, परिवहन, यातायात व पार्किंग प्रबंधन, खेलकूद प्रतियोगिताओं, चौगान रखरखाव, पेयजल आपूर्ति, विद्युत आपूर्ति के अतिरिक्त साफ-सफाई तथा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा व्यवस्था के सहित कला केन्द्र व मंजरी गार्डन में आवश्यक मुरम्मत के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की गई। 

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जिला चंबा का सुप्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक तथा अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मिंजर मेला देश विदेश में जिला चंबा की पहचान व शान का प्रतीक है। इसके अतिरिक्त मिंजर मेला जिला चंबा की प्राचीन समृद्ध संस्कृति तथा समाज के विभिन्न वर्गों के आपसी मेल मिलाप व आपसी भाईचारे का भी प्रतीक है। 

उन्होंने कहा कि मेले के मूल स्वरूप व सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखना हम सब का दायित्व है उन्होंने आशा व्यक्त की कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी प्रशासन व जन सहयोग से मेले का आयोजन पूर्णतया सुखद एवं शांतिपूर्ण संपन्न होगा। उन्होंने जिला के सभी प्रशासनिक व विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि मिंजर मेला 2026 की तैयारीयों से संबंधित अपने-अपने दायित्वों को ईमानदारी व गंभीरता के साथ निभाते हुए यह सुनिश्चित करें की मेले के दौरान व्यवस्था प्रबंधन में कोई भी कमी न रहे। 

उन्होंने कहा कि मिंजर मेले में स्थानीय संस्कृति की झलक को पेश करने तथा हिमाचली कलाकारों को ज्यादा से ज्यादा मंच प्रदान करने का अवसर प्रदान किया जाए। विधानसभा अध्यक्ष ने जिला वासियों को मिंजर मेले की अग्रिम बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी। 

विधायक नीरज नैय्यर ने इस दौरान सरस मेले का आयोजन करने तथा बालू (भगोत) के समीप अस्थाई वाहन पार्किंग सुविधा की संभावनाएं तलाशने में को कहा। बैठक में विभिन्न समिति सदस्यों द्वारा मेले के सफल आयोजन से संबंधित अपना-अपना दृष्टिकोण साझा किया। 

बैठक में उपायुक्त अमित मैहरा ने मिंजर मेला 2026 से संबंधित कार्य सूची के अंतर्गत विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला श्रावण मास के दूसरे रविवार से अगले रविवार तक मनाया जाता है। इस वर्ष यह परंपरानुसार 26 जुलाई 2026 से 2 अगस्त, 2026 तक चौगान नंबर 1 में मनाया जाएगा। 

मेले के दौरान कला केंद्र चौगान में 8 सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाता है, जिसमें से अंतिम सांस्कृतिक संध्या को मध्य रात्रि 12:00 बजे समाप्त करने की अनुमति पर्यावरण विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, शिमला द्वारा दी गई है तथा शेष सात सांस्कृतिक संध्याओं के कार्यक्रमों को रात्रि 10:00 बजे तक समाप्त कर कर दिया जाएगा। बैठक में उपायुक्त ने मिंजर मेले से संबंधित विभिन्न उप समितियों की कार्यप्रगति बारे विधानसभा अध्यक्ष को सिलसिलेवार अवगत करवाया।

इस पूर्व उपायुक्त अमित मेहरा ने विधानसभा अध्यक्ष का बैठक में उपस्थित होने पर उनका स्वागत किया। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष का जिला प्रशासन व विभिन्न उप समीतियों के संयोजकों व सदस्यों को मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन, अधिकारियों व कर्मचारियों तथा जन सहयोग से अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मिंजर मेला 2026 के आयोजन को बेहतर बनाने का भरसक प्रयास करेगा।

बैठक में विधानसभा क्षेत्र चंबा के विधायक नीरज नैयर, एपीएमसी के अध्यक्ष ललित ठाकुर, हि॰ प्र० हज कमेटी के अध्यक्ष दिलदार अली बट्ट, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरजीत भरमौरी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव यशवंत खन्ना, कार्यकारी उपायुक्त अमित मैहरा, पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ,एसडीम प्रियांशु रबाती, एसी टू डीसी मनमोहन सिंह, मैडीकल कालेज चंम्वा के प्रधानाचार्य डा० पंकज गुप्ता, वन विभाग के मुख्य अरण्यपाल राकेश सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता जीत सिंह ठाकुर , जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेश मोंगरा, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता राजीव कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जालम सिंह भारद्वाज, व्यापार मंडल चम्बा के अध्यक्ष वीरेन्द्र महाजन, के अतिरिक्त मिंजर मेला 2026 से संबंधित विभिन्न समितियों के संयोजक व सदस्यों सहित जिला के विभिन्न विभागों के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Kuldeep Singh Pathania , Speaker of Himachal Pradesh , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD