Tuesday, 16 June 2026

 

 

खास खबरें सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा हब बनेगा आंध्र प्रदेश, चंद्रबाबू नायडू ने सिंगापुर के निवेशकों को दिया न्योता जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे फ्रांस के एवियन 4 और 5 जुलाई को होगा बोह घाटी युवा उत्सव : केवल सिंह पठानिया लगातार तीसरे दिन हरे निशान में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 0.71 प्रतिशत की बढ़त; निफ्टी 24,000 स्तर के करीब एस.आई.आर. कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बी.एल.ओज. को दी जा रही विशेष ट्रेनिंग : आशिका जैन ओम बिरला ने नई दिल्ली में विकसित भारत युवा संसद 2026 का उद्घाटन किया फ्रांस में जी-7 समिट से पहले नरेंद्र मोदी जिनेवा पहुंचे पटना कोचिंग विवाद पर चिराग पासवान बोले- कहीं न कहीं गड़बड़ी हुई है, निष्पक्ष जांच होनी चाहिए बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक लेकर सोशल मीडिया पर छाईं शरवरी, बचपन की तस्वीर वाले केक ने खींचा ध्यान माइक्रोसॉफ्ट और आईआईएम लखनऊ में चितकारा यूनिवर्सिटी के स्टार्टअप्स ने दिखाई प्रतिभा "साडे बुजुर्ग साडा माण ": बुजुर्गों के सम्मान और सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार की महत्वपूर्ण पहल; वृद्धाश्रमों के लिए 4.10 करोड़ रुपये जारी : डॉ. बलजीत कौर हरजोत सिंह बैंस ने रात 1 बजे अमृतसर में सफाई अभियान की अगुवाई की पूर्वी अफगानिस्तान में गाड़ी पलटने से बच्चे समेत चार लोगों की मौत, चार घायलों में कुछ की हालत गंभीर 'चुनौतियों के बावजूद पीएम मोदी ने जनता को दी राहत', पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति पर प्रह्लाद जोशी का बयान डोनाल्ड ट्रंप ने इमैनुएल मैक्रों और उनकी पत्नी ब्रिगिट से की मुलाकात आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक में बने ओपन एयर थियेटर पर बिखरेगी शौर्य की रंगीन आभा, अनिल विज ने जांची लाइट एंड साउंड शो की भव्यता GMADA के हजारों करोड़ रुपये के बकाए वसूलने में विफल रही आप सरकार : बलबीर सिद्धू सोहा अली खान ने बेटी को दिया बचपन का सबसे प्यारा खिलौना, बोलीं- 'वही खुशी देना चाहती हूं, जो मुझे मिली थी' 17 जून 2026 का पंचांग : तृतीया तिथि के साथ होगी दिन की शुरुआत, रात में लगेगी चतुर्थी हिंदवी स्वराज्य की जननी राजमाता जीजाबाई : शिवाजी की असल प्रेरणा; राज्याभिषेक के 11 दिन बाद निधन राम नाम के बेल पत्र से बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

 

कविंद्र गुप्ता ने कांगड़ा स्थित वेद आश्रम में स्वामी राम स्वरूप योगाचार्य से की भेंट

Kavinder Gupta, Himachal Pradesh, Himachal, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कांगड़ा , 15 Jun 2026

Last updated on: Jun 16, 2026, 12:08 IST

राज्यपाल श्री कविंद्र गुप्ता ने अपने कांगड़ा प्रवास के दौरान योल स्थित वेद आश्रम का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने वेद आश्रम के संस्थापक एवं प्रख्यात वैदिक विद्वान स्वामी राम स्वरूप योगाचार्य से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण के लिए प्रार्थना की।

राज्यपाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सभ्यता की मूल चेतना वेदों में निहित है तथा वेद ज्ञान मानवता को सत्य, सदाचार और नैतिक मूल्यों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में आध्यात्मिक मूल्यों और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक है।

उन्होंने कहा कि स्वामी राम स्वरूप योगाचार्य द्वारा वेदों के अध्ययन, अनुसंधान और प्रचार-प्रसार के लिए किए जा रहे प्रयास अत्यंत सराहनीय हैं। यह कार्य न केवल भारतीय ज्ञान परंपरा को सशक्त बना रहा है, बल्कि युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

राज्यपाल ने कहा कि ऐसे आश्रम समाज में नैतिकता, आध्यात्मिकता और मानव कल्याण के मूल्यों को बढ़ावा देने का कार्य करते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वेद आश्रम भविष्य में भी वैदिक ज्ञान के प्रसार और समाज के नैतिक उत्थान के लिए इसी प्रकार योगदान देता रहेगा।

इस अवसर पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तथा आश्रम से जुड़े गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

 

Tags: Kavinder Gupta , Himachal Pradesh , Himachal , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD