Tuesday, 16 June 2026

 

 

खास खबरें हरजोत सिंह बैंस ने रात 1 बजे अमृतसर में सफाई अभियान की अगुवाई की पूर्वी अफगानिस्तान में गाड़ी पलटने से बच्चे समेत चार लोगों की मौत, चार घायलों में कुछ की हालत गंभीर 'चुनौतियों के बावजूद पीएम मोदी ने जनता को दी राहत', पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति पर प्रह्लाद जोशी का बयान डोनाल्ड ट्रंप ने इमैनुएल मैक्रों और उनकी पत्नी ब्रिगिट से की मुलाकात आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक में बने ओपन एयर थियेटर पर बिखरेगी शौर्य की रंगीन आभा, अनिल विज ने जांची लाइट एंड साउंड शो की भव्यता GMADA के हजारों करोड़ रुपये के बकाए वसूलने में विफल रही आप सरकार : बलबीर सिद्धू सोहा अली खान ने बेटी को दिया बचपन का सबसे प्यारा खिलौना, बोलीं- 'वही खुशी देना चाहती हूं, जो मुझे मिली थी' 17 जून 2026 का पंचांग : तृतीया तिथि के साथ होगी दिन की शुरुआत, रात में लगेगी चतुर्थी हिंदवी स्वराज्य की जननी राजमाता जीजाबाई : शिवाजी की असल प्रेरणा; राज्याभिषेक के 11 दिन बाद निधन राम नाम के बेल पत्र से बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब फीफा वर्ल्डकप 2026 : हनी के 'सेल्फ गोल' की वजह से मिस्र बेल्जियम के खिलाफ ऐतिहासिक जीत से चूका नरेंद्र मोदी का स्लोवाकिया दौरा हुआ पूरा, बोले- हमारे मजबूत व्यापारिक संबंधों से युवाओं को होगा फायदा कुणाल खेमू प्राइम वीडियो के ‘अलायंस’ के साथ रियलिटी शो होस्ट बने एफआईएच महिला नेशंस कप : भारत ने जापान को 2-1 से हराया, अंक तालिका में टॉप पर पहुंची टीम फीफा वर्ल्डकप 2026 : ग्रुप 'जी' के रोमांचक मुकाबले में ईरान और न्यूजीलैंड का मैच 2-2 से ड्रॉ रहा फीफा वर्ल्ड कप 2026 : सऊदी ने उरुग्वे को ड्रॉ पर रोका, ग्रुप एच की चारों टीमें बराबरी पर आईं डोनाल्ड ट्रंप-इमैनुएल मैक्रों की अहम मुलाकात मेघालय में 40,000 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का ऐलान, सीएम संगमा ने जताया आभार मध्य प्रदेश में एग्रो सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए एमओयू सीएम मोहन चरण माझी ने 'सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा-2026' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जेआरडी टाटा का किरदार निभाना सिर्फ एक अभिनय नहीं, बल्कि बड़ी जिम्मेदारी : नसीरुद्दीन शाह

 

नायब सिंह सैनी ने किया विभागीय पत्रिका ‘जल संजीवनी’ का विमोचन

‘जल संजीवनी’ पत्रिका को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यों को आमजन तक पहुंचाने तथा जल सुरक्षा व स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण दस्तावेज बताया

Nayab Singh Saini, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Mahipal Dhanda, Rao Narbir Singh, Shyam Singh Rana, Ranbir Gangwa
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 15 Jun 2026

Last updated on: Jun 16, 2026, 11:34 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को हरियाणा निवास में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की योजनाओं, उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी प्रदेश के नागरिकों तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से विभागीय पत्रिका ‘जल संजीवनी’ के प्रथम संस्करण का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर सिंह गंगवा, उद्योग एवं वाणिज्य तथा सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण मंत्री राव नरबीर सिंह, शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि ‘जल संजीवनी’ पत्रिका विभाग की कार्यप्रणाली, उपलब्धियों एवं भावी योजनाओं का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। यह प्रकाशन न केवल नागरिकों को विभाग की विभिन्न जनहितकारी पहलों से अवगत कराएगा, बल्कि जल संरक्षण, जल सुरक्षा तथा स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। 

यह पत्रिका विभाग की जनहितकारी पहलों को आमजन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विभाग के इस प्रयास की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा आज जल प्रबंधन एवं ग्रामीण पेयजल व्यवस्था के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर रहा है। 

राज्य सरकार के सतत प्रयासों तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की प्रभावी कार्यप्रणाली के परिणामस्वरूप प्रदेश ‘शुद्ध जल, पर्याप्त जल’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सोच के अनुरूप हर व्यक्ति तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए कृतसंकल्प है।

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर सिंह गंगवा ने बताया कि ‘जल संजीवनी’ पत्रिका में विभाग द्वारा पेयजल एवं स्वच्छता के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों, नवाचारों तथा विकासात्मक पहलों का व्यापक विवरण प्रस्तुत किया गया है। पत्रिका में जल जीवन मिशन सहित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत प्रदेशवासियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए किए गए कार्यों, जलापूर्ति कवरेज, बजट के प्रभावी उपयोग तथा आधारभूत संरचना विकास से संबंधित प्रमुख उपलब्धियों को शामिल किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस पत्रिका में जल गुणवत्ता प्रबंधन, आधुनिक जल परीक्षण प्रयोगशालाओं की सुविधाओं तथा नागरिकों को उपलब्ध करवाई जा रही सेवाओं का विस्तृत उल्लेख किया गया है। प्रदेश के उत्कृष्ट जल शोधन संयंत्रों एवं सीवेज उपचार संयंत्रों की कार्यप्रणाली, विभाग द्वारा अपनाई गई श्रेष्ठ कार्य प्रणालियों, तकनीकी नवाचारों तथा जल संरक्षण एवं स्वच्छता के क्षेत्र में किए जा रहे विशेष प्रयासों को भी पत्रिका में प्रमुखता से स्थान दिया गया है।

श्री गंगवा ने बताया कि पत्रिका में विभाग द्वारा समुदाय के सहयोग से संचालित गतिविधियों, विभिन्न क्षेत्रों में किए गए निरीक्षण एवं जनसंवाद कार्यक्रमों, प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण पहलों तथा हरियाणा इंजीनियरिंग वर्क्स पोर्टल जैसी डिजिटल व्यवस्थाओं के माध्यम से कार्यों में लाई गई पारदर्शिता एवं दक्षता को भी दर्शाया गया है। नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विभाग द्वारा शिकायत निवारण तंत्र को भी सुदृढ़ किया गया है। 

केंद्रीकृत शिकायत निवारण प्रणाली के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं का विभागीय सेवाओं पर विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। श्री गंगवा ने कहा कि प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध करवाने, जल स्रोतों के संरक्षण, आधुनिक तकनीकों के उपयोग तथा सामुदायिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने के माध्यम से हरियाणा ने जल सुरक्षा एवं सतत विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित की हैं। ‘जल संजीवनी’ पत्रिका विभाग के इन्हीं प्रयासों, नवाचारों एवं उपलब्धियों का प्रतिबिंब है, जो हरियाणा को जल प्रबंधन एवं स्वच्छता के क्षेत्र में एक सशक्त, प्रगतिशील एवं प्रेरणादायी राज्य के रूप में प्रस्तुत करती है। 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण कुमार गुप्ता, उप-प्रधान सचिव श्री यशपाल यादव, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता श्री देवेंद्र दहिया तथा जल एवं स्वच्छता सहायता संगठन के निदेशक डॉ. जसवंत सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

 

 

Tags: Nayab Singh Saini , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Mahipal Dhanda , Rao Narbir Singh , Shyam Singh Rana , Ranbir Gangwa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD