Monday, 20 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

बलवीर सिंह जूनियर : 6 साल की उम्र में पकड़ी हॉकी स्टिक, एशियाई खेलों में देश को दिलाया रजत पदक

Sports News, Hockey
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Apr 2026

Last updated on: Apr 13, 2026, 13:23 IST

बलवीर सिंह जूनियर की गिनती भारत के दिग्गज हॉकी खिलाड़ियों में की जाती है। उन्होंने साल 1958 में हुए एशियाई खेलों में अपने दमदार प्रदर्शन के बूते देश को रजत पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। हॉकी में यादगार करियर के बाद बलवीर भारतीय सेना का भी हिस्सा रहे, और वह मेजर पद पर रहते हुए रिटायर हुए।

बलवीर सिंह का जन्म जालंधर के संसारपुर में 13 अप्रैल 1932 को हुआ था। जालंधर को उस समय हॉकी का गढ़ माना जाता था। बलवीर ने महज 6 साल की उम्र में हॉकी की स्टिक पहली बार थामी, और इस खेल से उनका लगाव दिन-प्रतिदिन बढ़ता चल गया। बलवीर सेंटर फॉरवर्ड की पोजीशन पर खेलते थे। बलवीर घरेलू स्तर पर अपने दमदार खेल के बूते हर किसी को प्रभावित करते रहे।

पंजाब की राज्य टीम की ओर से खेलते हुए बलवीर का प्रदर्शन लाजवाब रहा। वहीं, पंजाब यूनिवर्सिटी को भी उन्होंने अपने खेल के दम पर कई मुकाबलों में यादगार जीत दिलाई। 1957, 1958, और 1959 में बलवीर ने भारतीय रेलवे को लगातार तीन साल राष्ट्रीय खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई। बलवीर भारतीय रेलवे टीम का भी हिस्सा रहे।

उन्होंने भारत के साथ-साथ विदेशी सरजमीं पर भी जाकर अपने प्रदर्शन से हर किसी को खासा प्रभावित किया। साल 1951 में बलवीर के करियर में वो पल आया, जिसका वह लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अफगानिस्तान के दौरे पर गई भारतीय टीम में बलवीर को शामिल किया गया और इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

वह भारतीय जर्सी में भी लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहे। हालांकि, उनके इंटरनेशल करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि साल 1958 में आई। टोक्यो में खेले गए एशियाई खेलों में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम के इस सफर को टूर्नामेंट में यादगार बनाने में बलवीर जूनियर का अहम रोल रहा।

हॉकी के खेल में देश का मान बढ़ाने के बाद, साल 1962 में बलवीर जूनियर भारतीय सेना में बतौर आपातकालीन कमीशन अधिकारी शामिल हुए। सेना में उन्होंने कई वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं, और वह आर्मी ऑर्डिनेंस कोर से मेजर पद पर रहते हुए रिटायर हुए। उन्होंने 1984 के बाद हॉकी खेल से दूरी बना ली। बलवीर जूनियर का निधन 13 अप्रैल 2021 को 88 वर्ष की उम्र में हुआ।

 

Tags: Sports News , Hockey

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD