Sunday, 14 June 2026

 

 

खास खबरें डॉ. अंबेडकर के जीवन से जुड़े पंच तीर्थ यात्रा को केवल सिंह ढिल्लों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया नशा तस्करी के आरोपी के साथ विधायक अनमोल गगन मान की तस्वीरें गंभीर सवाल खड़े करती हैं : विनीत जोशी आयुष मंत्रालय ने यूट्यूब पर सीधे योग प्रसारण के सबसे अधिक दर्शकों का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत : नरेंद्र मोदी डोनाल्ड ट्रंप ने कहा 'ईरान संग समझौता ओबामा के जेसीपीओए से बेहतर', आखिर क्या थी वो डील? अस्वीकृति से सम्मान तक : मूर्तिकार-चित्रकार देवी प्रसाद राय चौधरी की अनकही कहानी सम्राट चौधरी ने प्रमुख पर्यटन स्थलों के विकास में तेजी लाने का दिया निर्देश दुनिया का इनोवेशन पार्टनर बनना भारत का लक्ष्य, उभरती हुई ग्लोबल टेक्नोलॉजी में साझेदारी पर जोर : पीयूष गोयल भारत इनोवेट्स का मंच भारत की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज : नरेंद्र मोदी जब शूटिंग देखने पहुंचीं सुरैया को निर्देशक ने देखते ही दे दिया रोल, इस तरह शुरू हुआ सुपरस्टार बनने का सफर निर्माण कार्यों में लाएं तेजी, गुणवत्ता के साथ समय से पूरे हो काम : योगी आदित्यनाथ नरेंद्र मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले ध्रुपद धमार की परंपरा खत्म हो चुकी... जब जिया फरीदुद्दीन डागर ने जताई थी चिंता कहीं आप भी तो नहीं लेते खाली पेट चाय की चुस्की? इस छोटे उपाय से मिलेगी पेट की समस्या से राहत कांग्रेस सिर्फ आलोचना कर रही, विकास धरातल पर दिख रहा है : अर्जुन राम मेघवाल योगाभ्यास के लाभ बढ़ाने के लिए प्रार्थना जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया सही तरीका एक्ट्रेस सुरभि ज्योति के घर गूंजी किलकारी, बेबी गर्ल को दिया जन्म फीफा वर्ल्ड कप : ऑस्ट्रेलिया ने किया बड़ा उलटफेर, एकतरफा मुकाबले में तुर्की को 2-0 से हराया सीएम मोहन यादव ने एमएसएमई, स्टार्टअप के लाभार्थियों के लिए सिंगल-क्लिक प्रोत्साहन वितरण कार्यक्रम का किया शुभारंभ 15 जून 2026 का पंचांग : इस दिन बन रहा अमावस्या, सोमवार व्रत और मिथुन संक्रांति का दुर्लभ संयोग, जानिए शुभ-अशुभ समय यमुना सफाई अभियान में शामिल हुए मंत्री प्रवेश वर्मा और वीरेंद्र सचदेवा, कहा- यमुना को स्वच्छ बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे

 

सम्राट चौधरी ने प्रमुख पर्यटन स्थलों के विकास में तेजी लाने का दिया निर्देश

Samrat Choudhary, BJP Bihar, Chief Minister of Bihar, Patna, Bihar
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

पटना , 14 Jun 2026

Last updated on: Jun 14, 2026, 17:07 IST

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को पर्यटन विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर राज्य के प्रमुख पर्यटन केंद्रों के विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को सभी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने तथा बिहार की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाने का निर्देश दिया।

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से राजगीर, गयाजी और नालंदा में चल रही परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटकों की सुविधा और आवागमन को बेहतर बनाने के लिए मां मुंडेश्वरी मंदिर, करकटगढ़ जलप्रपात और राजगीर के लिए अनुदानित दर पर हेलिकॉप्टर सेवा शुरू की जाए।

इसके अलावा वाल्मीकिनगर के लिए सप्ताहांत यानी शनिवार और रविवार को पर्यटकों के लिए रियायती दर पर वायुसेवा जल्द प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने बताया कि बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा पटना से पर्यटक स्थलों तक ‘एंड-टू-एंड’ पर्यटन सेवा शुरू की जाएगी, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके। 

बैठक में मुख्यमंत्री ने विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर और महाबोधि मंदिर कॉरिडोर परियोजनाओं को शीघ्र अंतिम रूप देकर निर्माण कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राजगीर की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्ता को देखते हुए इसे ‘ग्लोबल सेंटर ऑफ स्पिरिचुअल लर्निंग’ के रूप में विकसित किया जाएगा। वहीं, नालंदा की विश्वस्तरीय पहचान को और मजबूत करने के लिए इसे पुनः वैश्विक ज्ञान और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में स्थापित करने हेतु विशेष एकीकृत विकास पैकेज तैयार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने पर्यटन क्षेत्र में निवेश बढ़ाने और बेहतर प्रबंधन के लिए पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल को प्रोत्साहित करने की बात कही। उन्होंने पावापुरी मंदिर परिसर के समग्र विकास के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करने का भी निर्देश दिया। साथ ही ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने, स्थानीय संस्कृति को संरक्षित करने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से नई पर्यटन पहलों को शुरू करने पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि पर्यटकों को बिहार की पारंपरिक मेहमाननवाजी से परिचित कराने और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन के लिए ‘होमस्टे’ नीति को बड़े पैमाने पर लागू किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार अध्यात्म, इतिहास और संस्कृति की समृद्ध भूमि है। सरकार का लक्ष्य है कि गयाजी, राजगीर और नालंदा आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

बुनियादी ढांचे के विकास, कॉरिडोर निर्माण और होमस्टे जैसी योजनाओं से पर्यटन को नई गति मिलेगी तथा युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक नंद किशोर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Samrat Choudhary , BJP Bihar , Chief Minister of Bihar , Patna , Bihar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD