Sunday, 14 June 2026

 

 

खास खबरें डॉ. अंबेडकर के जीवन से जुड़े पंच तीर्थ यात्रा को केवल सिंह ढिल्लों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया नशा तस्करी के आरोपी के साथ विधायक अनमोल गगन मान की तस्वीरें गंभीर सवाल खड़े करती हैं : विनीत जोशी आयुष मंत्रालय ने यूट्यूब पर सीधे योग प्रसारण के सबसे अधिक दर्शकों का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत : नरेंद्र मोदी डोनाल्ड ट्रंप ने कहा 'ईरान संग समझौता ओबामा के जेसीपीओए से बेहतर', आखिर क्या थी वो डील? अस्वीकृति से सम्मान तक : मूर्तिकार-चित्रकार देवी प्रसाद राय चौधरी की अनकही कहानी सम्राट चौधरी ने प्रमुख पर्यटन स्थलों के विकास में तेजी लाने का दिया निर्देश दुनिया का इनोवेशन पार्टनर बनना भारत का लक्ष्य, उभरती हुई ग्लोबल टेक्नोलॉजी में साझेदारी पर जोर : पीयूष गोयल भारत इनोवेट्स का मंच भारत की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज : नरेंद्र मोदी जब शूटिंग देखने पहुंचीं सुरैया को निर्देशक ने देखते ही दे दिया रोल, इस तरह शुरू हुआ सुपरस्टार बनने का सफर निर्माण कार्यों में लाएं तेजी, गुणवत्ता के साथ समय से पूरे हो काम : योगी आदित्यनाथ नरेंद्र मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले ध्रुपद धमार की परंपरा खत्म हो चुकी... जब जिया फरीदुद्दीन डागर ने जताई थी चिंता कहीं आप भी तो नहीं लेते खाली पेट चाय की चुस्की? इस छोटे उपाय से मिलेगी पेट की समस्या से राहत कांग्रेस सिर्फ आलोचना कर रही, विकास धरातल पर दिख रहा है : अर्जुन राम मेघवाल योगाभ्यास के लाभ बढ़ाने के लिए प्रार्थना जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया सही तरीका एक्ट्रेस सुरभि ज्योति के घर गूंजी किलकारी, बेबी गर्ल को दिया जन्म फीफा वर्ल्ड कप : ऑस्ट्रेलिया ने किया बड़ा उलटफेर, एकतरफा मुकाबले में तुर्की को 2-0 से हराया सीएम मोहन यादव ने एमएसएमई, स्टार्टअप के लाभार्थियों के लिए सिंगल-क्लिक प्रोत्साहन वितरण कार्यक्रम का किया शुभारंभ 15 जून 2026 का पंचांग : इस दिन बन रहा अमावस्या, सोमवार व्रत और मिथुन संक्रांति का दुर्लभ संयोग, जानिए शुभ-अशुभ समय यमुना सफाई अभियान में शामिल हुए मंत्री प्रवेश वर्मा और वीरेंद्र सचदेवा, कहा- यमुना को स्वच्छ बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे

 

कहीं आप भी तो नहीं लेते खाली पेट चाय की चुस्की? इस छोटे उपाय से मिलेगी पेट की समस्या से राहत

Health
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Jun 2026

Last updated on: Jun 14, 2026, 16:30 IST

सुबह उठते ही चाय पीना कई लोगों की दिनचर्या का हिस्सा है। कई लोग दिन की शुरुआत बिना चाय के करने की कल्पना भी नहीं कर सकते। हालांकि, हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि खाली पेट चाय पीने की आदत पेट से जुड़ी कई समस्याओं को जन्म दे सकती है। ऐसे में छोटे से उपाय को अपनाकर इन समस्याओं से निजात पाया जा सकता है।

नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) ने लोगों को इस आदत के प्रति सचेत करते हुए एक आसान लेकिन महत्वपूर्ण सलाह दी है कि सुबह उठने के बाद सबसे पहले एक गिलास पानी पिएं और उसके बाद ही चाय का सेवन करें। एनएचएम के अनुसार, खाली पेट चाय पीने से पेट में एसिड का स्तर बढ़ सकता है, जिससे एसिडिटी और गैस की समस्या होने की आशंका रहती है।

इसके अलावा, यह आदत पेट में जलन और असहजता का कारण भी बन सकती है। कई लोगों को सुबह-सुबह पेट भारी लगना, खट्टी डकारें आना या पेट में बेचैनी महसूस होना जैसी समस्याएं भी इसी वजह से हो सकती हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि रातभर सोने के दौरान शरीर कई घंटों तक बिना पानी के रहता है। ऐसे में सुबह उठते ही पानी पीना शरीर को हाइड्रेट करने में मदद करता है।

यह पाचन तंत्र को सक्रिय करता है और पेट को दिनभर के भोजन के लिए तैयार करता है। इसके बाद चाय पीने से उसके दुष्प्रभावों की संभावना भी काफी हद तक कम हो जाती है। एनएचएम ने बताया कि खाली पेट चाय का सेवन दिनभर की ऊर्जा पर भी असर डाल सकता है। कई बार चाय से मिलने वाली ताजगी कुछ समय बाद थकान या सुस्ती में बदल सकती है।

इसके विपरीत, यदि व्यक्ति पहले पानी पीता है या हल्का पौष्टिक आहार लेता है, तो शरीर को बेहतर ऊर्जा मिलती है और पाचन प्रक्रिया भी सुचारु बनी रहती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह है कि सुबह उठने के बाद एक गिलास सामान्य या गुनगुना पानी पीएं। इसके बाद फल, सूखे मेवे या कोई हल्का पौष्टिक नाश्ता लेने के बाद चाय का सेवन करें। यह छोटी-सी आदत पेट को स्वस्थ रखने और कई सामान्य पाचन संबंधी समस्याओं से बचाव में मददगार साबित हो सकती है।

 

Tags: Health

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD