Sunday, 14 June 2026

 

 

खास खबरें दुनिया का इनोवेशन पार्टनर बनना भारत का लक्ष्य, उभरती हुई ग्लोबल टेक्नोलॉजी में साझेदारी पर जोर : पीयूष गोयल भारत इनोवेट्स का मंच भारत की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज : नरेंद्र मोदी जब शूटिंग देखने पहुंचीं सुरैया को निर्देशक ने देखते ही दे दिया रोल, इस तरह शुरू हुआ सुपरस्टार बनने का सफर निर्माण कार्यों में लाएं तेजी, गुणवत्ता के साथ समय से पूरे हो काम : योगी आदित्यनाथ नरेंद्र मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले ध्रुपद धमार की परंपरा खत्म हो चुकी... जब जिया फरीदुद्दीन डागर ने जताई थी चिंता कहीं आप भी तो नहीं लेते खाली पेट चाय की चुस्की? इस छोटे उपाय से मिलेगी पेट की समस्या से राहत कांग्रेस सिर्फ आलोचना कर रही, विकास धरातल पर दिख रहा है : अर्जुन राम मेघवाल योगाभ्यास के लाभ बढ़ाने के लिए प्रार्थना जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया सही तरीका एक्ट्रेस सुरभि ज्योति के घर गूंजी किलकारी, बेबी गर्ल को दिया जन्म फीफा वर्ल्ड कप : ऑस्ट्रेलिया ने किया बड़ा उलटफेर, एकतरफा मुकाबले में तुर्की को 2-0 से हराया सीएम मोहन यादव ने एमएसएमई, स्टार्टअप के लाभार्थियों के लिए सिंगल-क्लिक प्रोत्साहन वितरण कार्यक्रम का किया शुभारंभ 15 जून 2026 का पंचांग : इस दिन बन रहा अमावस्या, सोमवार व्रत और मिथुन संक्रांति का दुर्लभ संयोग, जानिए शुभ-अशुभ समय यमुना सफाई अभियान में शामिल हुए मंत्री प्रवेश वर्मा और वीरेंद्र सचदेवा, कहा- यमुना को स्वच्छ बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे बाबा महाकाल का राजा स्वरूप में किया गया श्रृंगार, भस्म आरती में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु तेज धूप में बढ़ा सनबर्न का खतरा, एलोवेरा, खीरा और गुलाब जल से पाएं राहत फीफा वर्ल्ड कप : बौलेम के गोल ने दिलाया कतर को विदेशी धरती पर पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा स्विट्जरलैंड के खिलाफ मुकाबला जरूरतमंदों के साथ खड़ी है सरकार, हर उचित समस्या का कराएगी निदान : योगी आदित्यनाथ फिलीपींस में भूकंप से 61 लोगों की मौत, 75 हजार से ज्‍यादा घर बर्बाद रेखा गुप्ता ने यमुना किनारे सफाई अभियान का किया नेतृत्व फीफा वर्ल्ड कप : विनीसियस का गोल भी नहीं दिला सका ब्राजील को जीत, 1-1 से ड्रॉ रहा मोरक्को के खिलाफ मैच

 

रेखा गुप्ता ने यमुना किनारे सफाई अभियान का किया नेतृत्व

कई भाजपा नेता भी हुए शामिल

Rekha Gupta, BJP Delhi, Chief Minister of Delhi, Delhi CM, New Delhi, Maa Yamuna Riverbank Cleanliness Drive
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Jun 2026

Last updated on: Jun 14, 2026, 14:51 IST

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को यमुना घाट पर 'मां यमुना नदी तट सफाई अभियान' का नेतृत्व किया। इस दौरान दिल्ली सरकार के मंत्रियों, विधायकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने यमुना नदी के किनारे स्थित कई घाटों पर बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया। इस अभियान में अलग-अलग संगठनों के हजारों वालंटियर्स और पार्टी नेताओं ने भी हिस्सा लिया।

इस मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “आज यहां अलग-अलग संगठनों के हजारों वॉलंटियर्स ने ‘श्रमदान’ में हिस्सा लिया। हमारी भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने भी सफाई अभियान में भाग लिया और ‘श्रमदान’ के ज़रिए योगदान दिया। रविवार सुबह 6 बजे से ही यमुना की सफाई का अभियान लगातार चल रहा है।

सैकड़ों ट्रक कूड़ा यहां से निकला है। यमुना में लोगों ने पूजन सामग्रियां, भगवान के वस्त्र और मूर्तियां और टूटे पात्र फेंक देते हैं। ऐसे में हम घर का पूजन सामग्री साफ करके किस भगवान को खुश कर रहे हैं। मां यमुना गंदी होंगी तो कोई भी भगवान प्रसन्न नहीं होंगे। यमुना सफाई जहां सरकार का पूर्ण रूप से दायित्व है, वहीं नागरिकों को इसके प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।

यहां रहने वाले सभी लोगों को यमुना में कूड़ा न फेंकने का संकल्प लेना होगा।" सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, "आज 22 किमी लंबाई वाले यमुना तट पर कई संस्थाओं के वालिंटियर्स और भाजपा कार्यकर्ताओं ने सफाई की। यह स्वच्छता अभियान लगातार जारी रहेगा। दिल्ली सरकार पूरी मुस्तैदी से काम करेगी और सभी लोगों को भी यमुना के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करना होगा।

केंद्रीय राज्यमंत्री व दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ​​ने भी यमुना घाट पर सफाई अभियान में हिस्सा लिया। हर्ष मल्होत्रा ​​ने कहा, "भारतीय जनता पार्टी व सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने यह जिम्मेदारी उठाई है और आज पूरी दिल्ली में कई वॉलंटरी संगठन 28 अलग-अलग जगहों पर यमुना की सफाई में जुटे हुए हैं।" भाजपा विधायक उमंग बजाज ने कहा, "आज पूरी दिल्ली में भाजपा कार्यकर्ता यमुना की सेवा में सफाई अभियान चला रहे हैं।

जैसा कि आप जानते हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 12 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ता यमुना घाटों की सफाई कर रहे हैं।" भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा, "दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ​​के नेतृत्व में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, पूरी कैबिनेट, दिल्ली के सभी सातों सांसद, भाजपा विधायक, नगर पार्षद और हजारों पार्टी कार्यकर्ता यमुना सफाई अभियान के लिए एक साथ आए हैं।"

बड़े पैमाने पर चलाए गए अभियान में यमुना घाट, आईटीओ घाट और कालिंदी कुंज समेत कई जगहों पर सभी लोगों ने मिलकर सफाई की और नदी के किनारे की सफाई की मुहिम के तहत श्रमदान किया।

 

Tags: Rekha Gupta , BJP Delhi , Chief Minister of Delhi , Delhi CM , New Delhi , Maa Yamuna Riverbank Cleanliness Drive

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD