Sunday, 14 June 2026

 

 

खास खबरें ध्रुपद धमार की परंपरा खत्म हो चुकी... जब जिया फरीदुद्दीन डागर ने जताई थी चिंता कहीं आप भी तो नहीं लेते खाली पेट चाय की चुस्की? इस छोटे उपाय से मिलेगी पेट की समस्या से राहत कांग्रेस सिर्फ आलोचना कर रही, विकास धरातल पर दिख रहा है : अर्जुन राम मेघवाल योगाभ्यास के लाभ बढ़ाने के लिए प्रार्थना जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया सही तरीका एक्ट्रेस सुरभि ज्योति के घर गूंजी किलकारी, बेबी गर्ल को दिया जन्म फीफा वर्ल्ड कप : ऑस्ट्रेलिया ने किया बड़ा उलटफेर, एकतरफा मुकाबले में तुर्की को 2-0 से हराया सीएम मोहन यादव ने एमएसएमई, स्टार्टअप के लाभार्थियों के लिए सिंगल-क्लिक प्रोत्साहन वितरण कार्यक्रम का किया शुभारंभ 15 जून 2026 का पंचांग : इस दिन बन रहा अमावस्या, सोमवार व्रत और मिथुन संक्रांति का दुर्लभ संयोग, जानिए शुभ-अशुभ समय यमुना सफाई अभियान में शामिल हुए मंत्री प्रवेश वर्मा और वीरेंद्र सचदेवा, कहा- यमुना को स्वच्छ बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे बाबा महाकाल का राजा स्वरूप में किया गया श्रृंगार, भस्म आरती में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु तेज धूप में बढ़ा सनबर्न का खतरा, एलोवेरा, खीरा और गुलाब जल से पाएं राहत फीफा वर्ल्ड कप : बौलेम के गोल ने दिलाया कतर को विदेशी धरती पर पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा स्विट्जरलैंड के खिलाफ मुकाबला जरूरतमंदों के साथ खड़ी है सरकार, हर उचित समस्या का कराएगी निदान : योगी आदित्यनाथ फिलीपींस में भूकंप से 61 लोगों की मौत, 75 हजार से ज्‍यादा घर बर्बाद रेखा गुप्ता ने यमुना किनारे सफाई अभियान का किया नेतृत्व फीफा वर्ल्ड कप : विनीसियस का गोल भी नहीं दिला सका ब्राजील को जीत, 1-1 से ड्रॉ रहा मोरक्को के खिलाफ मैच नीस में भारतीय समुदाय ने किया जोरदार स्वागत, नरेंद्र मोदी बोले-यह सम्मान बेहद यादगार नरेंद्र मोदी पहुंचे नीस मई 2022 से मई 2026 तक दुनिया में बढ़े पेट्रोल के दाम, भारत में 3.1 प्रतिशत घटे : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : लिचफील्ड-वेयरहैम का शानदार प्रदर्शन, ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 65 रन से रौंदा पहला वनडे : रहमानुल्लाह गुरबाज के शतक पर भारी पड़े शुभमन गिल, भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से रौंदा

 

फीफा वर्ल्ड कप : विनीसियस का गोल भी नहीं दिला सका ब्राजील को जीत, 1-1 से ड्रॉ रहा मोरक्को के खिलाफ मैच

Sports News, Football, FIFA World Cup, FIFA World Cup 2026, Vinicius Jr, Brazil, Morocco, New York
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

न्यूयॉर्क , 14 Jun 2026

Last updated on: Jun 14, 2026, 14:42 IST

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप सी में ब्राजील और मोरक्को के बीच खेला गया रोमांचक मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा। दोनों ही टीमों ने मुकाबले में शानदार खेल दिखाया और अंत तक जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। पांच बार की विश्व चैंपियन ब्राजील को इस मैच में मोरक्को से कड़ी चुनौती मिली। मैच की शुरुआत से ही ब्राजील और मोरक्को ने आक्रामक खेल दिखाया, हालांकि मैच के 21वें मिनट में मोरक्को के हाथ पहली सफलता लगी।

ब्राहिम डियाज के शानदार थ्रू बॉल ने ब्राजील के डिफेंस को भेदने में अहम भूमिका निभाई। इस पास पर इस्माइल साइबारी तेजी से आगे बढ़े और उन्होंने गोलकीपर एलिसन को छकाते हुए गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचा दिया। पहले हाफ में ही मिली सफलता से मोरक्को का आत्मविश्वास बढ़ गया और टीम ने अपना आक्रामक खेल लगातार जारी रखा।

हालांकि, ब्राजील ने मोरक्को की इस बढ़त को ज्यादा देर बरकरार नहीं रहने दिया। मैच के 32वें मिनट में ब्राजील ने स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया। ब्रूनो गिमारेस के बेहतरीन पास पर विनीसियस जूनियर ने अपनी स्किल का शानदार इस्तेमाल करते हुए गोल किया। उन्होंने बाएं फ्लैंक से गेंद को प्राप्त करने के बाद अंदर की तरफ कट लगाया और दाएं पैर से जबरदस्त शॉट लगाते हुए गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचा दिया।

विनीसियस के गोल से स्कोर 1-1 से बराबर हो गया। हाफ टाइम से पहले ब्राजील के पास बढ़त लेने का एक और मौका था, लेकिन लुकास पैक्वेटा का शानदार प्रयास बौनू ने शानदार बचाव करके रोक दिया। दूसरे हाफ में भी बौनू ने कई महत्वपूर्ण बचाव किए और मोरक्को को मैच में बनाए रखा। दोनों टीमों की तरफ से गोल करने के कई प्रयास किए गए, लेकिन किसी भी टीम को सफलता हाथ नहीं लग सकी।

ब्राजील के कोच कार्लो एंसेलोटी ने अंत में कुछ खिलाड़ियों को सब्स्टीट्यूट करके मैदान पर उतारा पर इसका भी कोई फायदा नहीं मिल सका। यह पहला मौका रहा, जब विनीसियस जूनियर के गोल के बावजूद ब्राजील मैच को अपने नाम करने में सफल नहीं हो सका। इससे पहले उन सभी 8 मुकाबलों में ब्राजील ने जीत दर्ज की थी, जिसमें विनीसियस ने गोल दागा था।

मैच के बाद ब्राजील के मुख्य कोच कार्लो एंसेलोटी ने कहा कि उनकी टीम ने अच्छी शुरुआत नहीं की और पहले हाफ में काफी संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने माना कि मोरक्को एक मजबूत टीम है और दूसरे हाफ में उनकी टीम ने बेहतर खेल दिखाया। एंसेलोटी ने कहा कि वह इस प्रदर्शन से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं, लेकिन अब उनका ध्यान अगले मैच पर है।

 

Tags: Sports News , Football , FIFA World Cup , FIFA World Cup 2026 , Vinicius Jr , Brazil , Morocco , New York

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD