Sunday, 14 June 2026

 

 

खास खबरें फीफा वर्ल्ड कप : विनीसियस का गोल भी नहीं दिला सका ब्राजील को जीत, 1-1 से ड्रॉ रहा मोरक्को के खिलाफ मैच नीस में भारतीय समुदाय ने किया जोरदार स्वागत, नरेंद्र मोदी बोले-यह सम्मान बेहद यादगार नरेंद्र मोदी पहुंचे नीस मई 2022 से मई 2026 तक दुनिया में बढ़े पेट्रोल के दाम, भारत में 3.1 प्रतिशत घटे : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : लिचफील्ड-वेयरहैम का शानदार प्रदर्शन, ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 65 रन से रौंदा पहला वनडे : रहमानुल्लाह गुरबाज के शतक पर भारी पड़े शुभमन गिल, भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से रौंदा नारी शक्ति से रूबरू हुए धर्मेंद्र प्रधान राज्य में 100 फीसदी लोगों का आधार कार्ड बन चुका है : सीएम हिमंता बिस्वा सरमा सीएम मोहन यादव से मिले धर्मेंद्र प्रधान रामगढ़ में एक कोयला खदान में जहरीली गैस सूंघने से चार लोगों की मौत एक दशक में भारत के स्टार्टअप्स ने करीब 25 लाख रोजगार सृजित किए : डॉ. जितेंद्र सिंह भारत का 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने का मार्ग उसके खेतों, किसानों और गाँवों से होकर गुजरता है : ओम बिरला मैंने कनाडा में एंट्री के लिए अपना आवेदन अपनी ईच्छा से वापिस लिया था : परमबंस सिंह रोमाणा आम नागरिक ही हैं भारत के असली भाग्य विधाता : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बिजली संकट पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, अधिकारियों को शीघ्र आपूर्ति बहाल करने के निर्देश वर्तमान केंद्र और प्रदेश सरकार के 12 वर्ष के कार्यकाल में देश-प्रदेश का हुआ सर्वांगीण और समावेशी विकास : गौरव गौतम पंजाब पुलिस और फिक्की कैस्केड द्वारा तस्करी एवं जालसाजी से निपटने के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित भगवंत मान सरकार की ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम के तहत पंजाब में 90,000 से अधिक नशा पीड़ितों को नशामुक्ति, उपचार और पुनर्वास की सुविधा प्रदान की गई बिना किसी प्रीमियम भुगतान के स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान कर रही 'मुख्यमंत्री सेहत योजना', निजी स्वास्थ्य बीमे का किफायती विकल्प बनकर उभरी भगवंत मान सरकार व्यापारियों, दुकानदारों और कारोबारियों की मदद के लिए हमेशा प्रतिबद्ध: अरविंद केजरीवाल गुरु साहिबानों और संत-महापुरुषों द्वारा दिखाए गए धर्म के मार्ग पर चल रही है भगवंत मान सरकार : अरविंद केजरीवाल

 

राज्य में 100 फीसदी लोगों का आधार कार्ड बन चुका है : सीएम हिमंता बिस्वा सरमा

Himanta Biswa Sarma, Chief Minister of Assam, BJP Assam, Guwahati, Assam
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुवाहाटी (असम) , 13 Jun 2026

Last updated on: Jun 14, 2026, 13:02 IST

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने जोरहाट में तकनीकी खराबी के कारण एक ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट से जुड़ी घटना पर अपनी बात रखी। उन्होंने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हम इस घटना को लेकर विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, तभी जाकर किसी सार्थक नतीजे पर पहुंचा जा सकेगा। साथ ही, उन्होंने आधार कार्ड को लेकर सख्त रुख अख्तियार करते हुए कहा कि हम यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहे हैं कि इसका अनुचित उपयोग न हो।

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा के मुताबिक, राज्य में 100 फीसदी लोगों का आधार कार्ड बन चुका है। इसके बावजूद अगर आधार कार्ड को प्रशासन की तरफ से जारी किया जा रहा है, तो हम यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहे हैं कि आखिर कहां पर खामी आ रही है? मैं एक बात साफ कर देना चाहता हूं कि असम में सभी लोगों का आधार कार्ड बन चुका है।

उन्होंने कहा कि हमारी तरफ से यह आदेश दिया गया है कि 18 साल या उससे अधिक की आयु के किसी भी व्यक्ति का आधार कार्ड नहीं बनाया जाए। सिर्फ 18 साल से कम उम्र के व्यक्ति का हर आधार कार्ड बनाया जाए। यह फैसला मुख्य रूप से राज्य में अवैध नागरिकों को रोकने के मकसद से लिया गया है। हमें पूरा विश्वास है कि आगामी दिनों में इसके सकारात्मक नतीजे देखने को मिलेंगे।

उनके मुताबिक, अगर कोई पात्र व्यक्ति है और सही मायने में उसे आधार कार्ड की जरूरत है, तो सबसे पहले डिप्टी कमिश्नर लेवर की तरफ से इसकी सहमति लेनी होगी। जब डिप्टी कमिश्नर लेवल की तरफ से अनुमति मिल जाएगी, तभी उसका आधार कार्ड बना दिया जाएगा। इस दौरान किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आएगी। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने अफस्पा को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि अभी पूर्वोत्तर के सिर्फ दो ही राज्यों में अफस्पा प्रभावी है। उसे वापस ले लिया जाएगा। यह कोई बहुत बड़ी समस्या नहीं है।

 

Tags: Himanta Biswa Sarma , Chief Minister of Assam , BJP Assam , Guwahati , Assam

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD