Sunday, 14 June 2026

 

 

खास खबरें फीफा वर्ल्ड कप : विनीसियस का गोल भी नहीं दिला सका ब्राजील को जीत, 1-1 से ड्रॉ रहा मोरक्को के खिलाफ मैच नीस में भारतीय समुदाय ने किया जोरदार स्वागत, नरेंद्र मोदी बोले-यह सम्मान बेहद यादगार नरेंद्र मोदी पहुंचे नीस मई 2022 से मई 2026 तक दुनिया में बढ़े पेट्रोल के दाम, भारत में 3.1 प्रतिशत घटे : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : लिचफील्ड-वेयरहैम का शानदार प्रदर्शन, ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 65 रन से रौंदा पहला वनडे : रहमानुल्लाह गुरबाज के शतक पर भारी पड़े शुभमन गिल, भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से रौंदा नारी शक्ति से रूबरू हुए धर्मेंद्र प्रधान राज्य में 100 फीसदी लोगों का आधार कार्ड बन चुका है : सीएम हिमंता बिस्वा सरमा सीएम मोहन यादव से मिले धर्मेंद्र प्रधान रामगढ़ में एक कोयला खदान में जहरीली गैस सूंघने से चार लोगों की मौत एक दशक में भारत के स्टार्टअप्स ने करीब 25 लाख रोजगार सृजित किए : डॉ. जितेंद्र सिंह भारत का 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने का मार्ग उसके खेतों, किसानों और गाँवों से होकर गुजरता है : ओम बिरला मैंने कनाडा में एंट्री के लिए अपना आवेदन अपनी ईच्छा से वापिस लिया था : परमबंस सिंह रोमाणा आम नागरिक ही हैं भारत के असली भाग्य विधाता : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बिजली संकट पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, अधिकारियों को शीघ्र आपूर्ति बहाल करने के निर्देश वर्तमान केंद्र और प्रदेश सरकार के 12 वर्ष के कार्यकाल में देश-प्रदेश का हुआ सर्वांगीण और समावेशी विकास : गौरव गौतम पंजाब पुलिस और फिक्की कैस्केड द्वारा तस्करी एवं जालसाजी से निपटने के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित भगवंत मान सरकार की ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम के तहत पंजाब में 90,000 से अधिक नशा पीड़ितों को नशामुक्ति, उपचार और पुनर्वास की सुविधा प्रदान की गई बिना किसी प्रीमियम भुगतान के स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान कर रही 'मुख्यमंत्री सेहत योजना', निजी स्वास्थ्य बीमे का किफायती विकल्प बनकर उभरी भगवंत मान सरकार व्यापारियों, दुकानदारों और कारोबारियों की मदद के लिए हमेशा प्रतिबद्ध: अरविंद केजरीवाल गुरु साहिबानों और संत-महापुरुषों द्वारा दिखाए गए धर्म के मार्ग पर चल रही है भगवंत मान सरकार : अरविंद केजरीवाल

 

एमआरएसएफपीआई के 7 कैडेट सेना और वायु सेना में कमीशंड अधिकारी बने

अमन अरोड़ा ने अधिकारियों को दी शुभकामनाएं; उत्कृष्ट सेवा देकर पंजाब का नाम रोशन करने के लिए किया प्रेरित

Military, Indian Army, Indian Air Force, Maharaja Ranjit Singh Armed Forces Preparatory Institute, MRSAFPI, Chandigarh, SAS Nagar
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़/एस.ए.एस. नगर , 13 Jun 2026

Last updated on: Jun 14, 2026, 09:27 IST

पंजाब के लिए गर्व की बात है कि महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट (एम.आर.एस.एफ.पी.आई.) के 7 पूर्व कैडेट आज भारतीय सेना और भारतीय वायु सेना में कमीशंड अधिकारी के रूप में शामिल हुए हैं। यह उल्लेखनीय उपलब्धि देश की रक्षा सेवाओं में योगदान देने के लिए पंजाब सरकार द्वारा संचालित इस संस्थान की बढ़ती भूमिका को दर्शाती है।

देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आई.एम.ए.) की 158वीं रेगुलर कोर्स पासिंग आउट परेड में एम.आर.एस.एफ.पी.आई. के चार कैडेटों को सेना में कमीशन प्राप्त हुआ। इस परेड की समीक्षा भारत की राष्ट्रपति एवं सशस्त्र सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने की। नव नियुक्त सेना अधिकारियों में होशियारपुर के परमजोत सिंह शामिल हैं, जिनके पिता व्यवसायी हैं और माता स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ नर्स के रूप में कार्यरत हैं।

इसी प्रकार मोहाली के अभय सिंह राघव सेना अधिकारी बने हैं, जिनके पिता स्वास्थ्य विभाग में सिविल रजिस्ट्रेशन अधिकारी तथा माता एक निजी विद्यालय में अध्यापिका हैं। होशियारपुर के अनिकेत कहोल सेना में अधिकारी बने हैं, जिनके पिता व्यवसायी हैं, जबकि पठानकोट के अनुराग चौहान भी सेना अधिकारी के रूप में नियुक्त हुए हैं।

इसके अतिरिक्त, तीन कैडेट हैदराबाद के डुंडीगल स्थित एयर फोर्स अकादमी की 217वीं कोर्स संयुक्त स्नातक परेड में फ्लाइंग ऑफिसर बने हैं। इस परेड का निरीक्षण भारत के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने किया। फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में कमीशन प्राप्त करने वालों में रूपनगर (रोपड़) के उदयबीर सिंह शामिल हैं, जिनके पिता भारतीय वायु सेना के पूर्व सैनिक रह चुके हैं।

एस.ए.एस. नगर के वासू मेहता, जिनके माता-पिता सरकारी अध्यापक हैं, तथा एस.ए.एस. नगर के करण कौशिश, जिनकी माता न्यायिक अदालत में कार्यरत हैं और पिता व्यवसायी हैं, भी फ्लाइंग ऑफिसर बने हैं। पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने सभी कैडेटों को कमीशन प्राप्त करने पर बधाई दी।

उन्होंने उन्हें सेवा अधिकारी के रूप में अपने करियर में और अधिक मेहनत करने तथा उत्कृष्ट सेवाएं देकर राज्य का गौरव बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के युवाओं को भारतीय सशस्त्र सेनाओं में शामिल होने के लिए हर संभव सहायता प्रदान कर रही है।

श्री अरोड़ा ने बताया कि इन 7 कैडेटों के कमीशंड अधिकारी बनने के साथ ही मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार के कार्यकाल में एम.आर.एस.एफ.पी.आई. से कमीशन प्राप्त कैडेटों की कुल संख्या बढ़कर 97 हो गई है। एम.आर.एस.एफ.पी.आई. के निदेशक मेजर जनरल अजय एच. चौहान, वी.एस.एम. (सेवानिवृत्त) ने भी कैडेटों को बधाई देते हुए उन्हें रक्षा सेवाओं के उच्च आदर्शों को बनाए रखने तथा देश, राज्य और अपने संस्थान का गौरव बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

 

Tags: Military , Indian Army , Indian Air Force , Maharaja Ranjit Singh Armed Forces Preparatory Institute , MRSAFPI , Chandigarh , SAS Nagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD