Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा

 

हरियाणा ने दी 912 करोड़ से अधिक के बिजली अवसंरचना विस्तार को मंजूरी

डिस्कॉम का प्रदर्शन राष्ट्रीय मानकों से बेहतर

Anurag Rastogi, Chief Secretary Haryana, Haryana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 12 Jun 2026

Last updated on: Jun 13, 2026, 11:34 IST

हरियाणा में बिजली क्षेत्र में सुधारों को आगे बढ़ाते हुए मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता वाली वितरण सुधार समिति (डीआरसी) ने संशोधित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) के तहत 912.70 करोड़ रुपये के अतिरिक्त बिजली अवसंरचना कार्यों को मंजूरी प्रदान की है। समिति ने प्रस्ताव को आरडीएसएस की मॉनिटरिंग समिति के विचार एवं अनुमोदन हेतु पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (पीएफसी) तथा ऊर्जा मंत्रालय को भेजने की भी स्वीकृति दी है।

यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया है जब हरियाणा की बिजली वितरण कंपनियां देश की सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली यूटिलिटीज में शामिल होकर लाइन लॉस में उल्लेखनीय कमी और परिचालन दक्षता में महत्वपूर्ण सुधार दर्ज कर चुकी हैं। बैठक में मुख्य सचिव ने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) द्वारा लागू की जा रही आरडीएसएस परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और हाल के वर्षों में राज्य के बिजली क्षेत्र में हुए परिवर्तन की सराहना की।

समीक्षा के दौरान सकल तकनीकी एवं वाणिज्यिक (एटीएंडसी) लॉस में तीव्र कमी को प्रमुख उपलब्धि के रूप में रेखांकित किया गया। डीएचबीवीएन ने 2020-21 के 16.93 प्रतिशत के आधार स्तर से एटीएंडसी लॉस घटाकर 2024-25 में 9.54 प्रतिशत कर दिया है, जबकि यूएचबीवीएन ने इसी अवधि में लॉस को 17.21 प्रतिशत से घटाकर 9.33 प्रतिशत कर दिया। 

दोनों कंपनियों ने 15.04 प्रतिशत के राष्ट्रीय औसत से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया है, जो हरियाणा के बिजली क्षेत्र सुधारों और लॉस कम करने के उपायों की सफलता को दर्शाता है। ऊर्जा विभाग की आयुक्त एवं सचिव, श्रीमती आशिमा बराड़  ने  बैठक में बताया गया कि प्रदेश में बिलिंग दक्षता 2020-21 के 82.95 प्रतिशत से बढ़कर 2024-25 में 90.12 प्रतिशत हो गई, जो 87.59 प्रतिशत के राष्ट्रीय मानक से अधिक है। 

संग्रहण दक्षता लगातार लगभग सौ फीसदी के आसपास बनी हुई है, जो राज्य की बिजली यूटिलिटीज के मजबूत वित्तीय अनुशासन और प्रभावी राजस्व प्रबंधन को दर्शाती है। अधिकारियों ने समिति को बताया कि आरडीएसएस के तहत डीएचबीवीएन के लिए 5,165.61 करोड़ रुपये और यूएचबीवीएन के लिए 1,527.54 करोड़ रुपये की परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं, जिससे कुल स्वीकृत व्यय लगभग 6,700 करोड़ रुपये हो गया है। 

इनमें से 5,071 करोड़ रुपये से अधिक के कार्य आवंटित किए जा चुके हैं, जबकि अतिरिक्त परियोजनाएं निविदा और क्रियान्वयन के विभिन्न चरणों में हैं। दोनों कंपनियों ने केन्द्र सरकार द्वारा अब तक जारी अनुदान राशि का पूर्ण उपयोग किया है।

नई स्वीकृत 912.70 करोड़ रुपये के पैकेज में पलवल सर्कल (पलवल और नूंह जिलों) में लाइन लॉस कम करने के कार्यों के लिए 169 करोड़ रुपये, 30 नए 33 केवी सबस्टेशन स्थापित करने और 72 मौजूदा सबस्टेशनों के उन्नयन के लिए 414 करोड़ रुपये, तथा हिसार और अन्य शहरों में सुपरवाइजरी कंट्रोल एंड डेटा एक्विजिशन (स्काडा) और डिस्ट्रीब्यूशन मैनेजमेंट सिस्टम (डीएमएस) लागू करने के लिए 329.70 करोड़ रुपये शामिल हैं।

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) एवं दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के प्रबंध निदेशक, श्री विक्रम सिंह।ने बताया कि इन सबस्टेशन परियोजनाओं से प्रदेश की बिजली वितरण प्रणाली में लगभग 1,175 एमवीए अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मेशन क्षमता जुड़ेगी, जिससे घरेलू, कृषि और औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए नेटवर्क अधिक मजबूत और विश्वसनीय बनेगा। 

स्काडा और डीएमएस परियोजनाओं से बिजली नेटवर्क की वास्तविक समय निगरानी और प्रबंधन संभव होगा, जिससे खराबी का शीघ्र पता लगाने, आपूर्ति बहाली में तेजी लाने और उपभोक्ता सेवाओं में सुधार करने में मदद मिलेगी। समिति को बताया गया कि चल रहे आरडीएसएस कार्यों के तहत उल्लेखनीय प्रगति हासिल की गई है। 

यूएचबीवीएन ने स्वीकृत परियोजनाओं में 51 प्रतिशत से अधिक भौतिक प्रगति और 50 प्रतिशत से अधिक वित्तीय प्रगति दर्ज की है। डीएचबीवीएन ने लाइन लॉस कम करने वाले कार्यों में 40 प्रतिशत से अधिक भौतिक और लगभग 40 प्रतिशत वित्तीय प्रगति हासिल की है। इन परियोजनाओं को 2027-28 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने सभी स्वीकृत कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर देते हुए कहा कि इससे प्रदेशभर के उपभोक्ताओं को अधिक मजबूत, स्मार्ट और विश्वसनीय बिजली वितरण नेटवर्क का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि लाइन लॉस कम करने, बिलिंग एवं संग्रहण दक्षता बढ़ाने और अवसंरचना को सुदृढ़ करने जैसी उपलब्धियों से राज्य को बिजली क्षेत्र सुधारों में अग्रणी बन गया है।

 

Tags: Anurag Rastogi , Chief Secretary Haryana , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD