Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत

 

अमेरिका-मेक्सिको-कनाडा समझौते पर ट्रंप ने फिर बढ़ाई अनिश्चितता, डील के भविष्य पर सवाल

Donald Trump, US President, Washington
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

वॉशिंगटन , 11 Jun 2026

Last updated on: Jun 11, 2026, 15:09 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका-मेक्सिको-कनाडा समझौते (यूएसएमसीए) के भविष्य को लेकर फिर से अनिश्चितता जताई है। उन्होंने कहा कि फिलहाल ये पूरी तरह तय नहीं है कि वे अपने मौजूदा कार्यकाल के दौरान रिव्यू के लिए आने पर नॉर्थ अमेरिकन ट्रेड पैक्ट को रिन्यू करेंगे या नहीं। व्हाइट हाउस में 'सिक्योर अमेरिका एक्ट' पर हस्ताक्षर करने के बाद ट्रंप ने कहा कि इस समझौते की सबसे खास बात इसके व्यापार नियम नहीं हैं, बल्कि यह है कि इसमें अमेरिका को इसे फिर से देखने और जरूरत पड़ने पर खत्म करने का मौका मिलता है।

जब उनसे यूएसएमसीए के भविष्य के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता कि मैं इसे रिन्यू करूंगा या नहीं।” ट्रंप, जिन्होंने अपने पहले कार्यकाल में यूएसएमसीए को बातचीत के जरिए तैयार कर पुराने 'नॉर्थ अमेरिकन फ्री ट्रेड एग्रीमेंट' (एनएएफटीए) की जगह लागू कराया था, ने एक बार फिर एनएएफटीए की कड़ी आलोचना की।

उन्होंने कहा, “एनएएफटीए हमारे देश के लिए एक आपदा था और ये अब तक का सबसे खराब व्यापार समझौता था।” राष्ट्रपति ने कहा कि यूएसएमसीए ने एनएएफटीए की कई कमियों को ठीक किया है, लेकिन इसके अंदर मौजूद समीक्षा का प्रावधान इसकी सबसे अहम खासियत है। उन्होंने कहा, “यूएसएमसीए में मुझे जो चीज सबसे अच्छी लगी, वह यह थी कि छह साल बाद यह फिर से रिन्यूअल के लिए आ जाता है।”

ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका अपने दोनों पड़ोसी देशों कनाडा और मेक्सिको की तुलना में ज्यादा मजबूत आर्थिक स्थिति में है और उसे इस ताकत का इस्तेमाल बातचीत में करना चाहिए। उन्होंने कहा, “हमें कनाडा से कुछ भी खास जरूरत नहीं है, हमें मेक्सिको से भी कुछ खास जरूरत नहीं है, लेकिन उन्हें हमारी बहुत जरूरत है। और उन्हें हमारे साथ बेहतर व्यवहार करना होगा।” राष्ट्रपति ने दोनों देशों के साथ लगातार बने व्यापार घाटे पर भी चिंता जताई।

उन्होंने कहा, “मेक्सिको और कनाडा के साथ हमारा व्यापार घाटा है। हमारे पास उनके साथ व्यापार मुनाफा होना चाहिए।” हालांकि उन्होंने अभी किसी औपचारिक समीक्षा या समझौते से बाहर निकलने की प्रक्रिया की घोषणा नहीं की है, लेकिन उनके बयान से उन कंपनियों, निर्यातकों और निवेशकों में अनिश्चितता बढ़ सकती है जो अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको के बीच जुड़े हुए सप्लाई चेन पर निर्भर हैं।

यूएसएमसीए 2020 में लागू हुआ था, जब ट्रंप प्रशासन ने इसकी बातचीत पूरी की थी। यह समझौता उत्तरी अमेरिका में सामान, सेवाओं, डिजिटल व्यापार, श्रम मानकों और बौद्धिक संपदा से जुड़े नियमों को आधुनिक बनाने के लिए बनाया गया था। इस समझौते में एक तय समय पर समीक्षा का प्रावधान है, जो इसे पुराने एनएएफटीए से अलग बनाता है और सदस्य देशों को इसके कामकाज और भविष्य पर दोबारा विचार करने का मौका देता है।

 

Tags: Donald Trump , US President , Washington

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD