Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती हरियाणा ने दी 912 करोड़ से अधिक के बिजली अवसंरचना विस्तार को मंजूरी

 

डोनाल्ड ट्रंप का दावा : मध्य पूर्व में तनाव घटने की उम्मीद, अमेरिका-ईरान समझौता अंतिम चरण में

Donald Trump, US President, Washington
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

वॉशिंगटन , 12 Jun 2026

Last updated on: Jun 12, 2026, 14:49 IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका और ईरान एक ऐसे समझौते को अंतिम रूप देने के बेहद करीब हैं, जिसके तहत ईरान परमाणु हथियार नहीं बना सकेगा। इससे कुछ ही दिनों में समझौते पर हस्ताक्षर होने और मध्य पूर्व में तनाव कम होने की संभावना बढ़ गई है। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि बातचीत इतनी आगे बढ़ चुकी है कि अब अंतिम दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं।

ट्रंप ने कहा, “हमने ईरान के साथ चल रहे विवाद को सुलझाने की दिशा में एक बहुत अच्छा समझौता किया है। अब सिर्फ दस्तावेजों को अंतिम रूप देना बाकी है, जो अगले कुछ दिनों में पूरा हो जाना चाहिए। हमारे पास ऐसा समझौता है जिससे ईरान कभी भी परमाणु हथियार नहीं रख सकेगा।” उन्होंने कहा कि इस समझौते पर 'बहुत जल्द' हस्ताक्षर हो सकते हैं, संभव है कि इस सप्ताह के अंत तक यूरोप में कोई औपचारिक समारोह हो।

हालांकि उन्होंने संकेत दिया कि अगर ऐसा हुआ तो अमेरिका की ओर से उपराष्ट्रपति जेडी वेंस मौजूद रहेंगे। ट्रंप ने बताया कि उन्होंने इस कूटनीतिक प्रयास में शामिल कई देशों के नेताओं से बात की है, जिनमें इजरायल, कतर, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, बहरीन और कुवैत शामिल हैं। ट्रंप के अनुसार, प्रस्तावित समझौते का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा यह है कि ईरान हमेशा के लिए परमाणु हथियार बनाने या हासिल करने का विचार छोड़ देगा।

उन्होंने कहा, “वे किसी भी तरह से परमाणु हथियार नहीं खरीदेंगे, न विकसित करेंगे और न ही अपने पास रखेंगे। उनके पास परमाणु हथियार नहीं होगा।” जब उनसे पूछा गया कि क्या ईरान के सर्वोच्च नेता ने इस व्यवस्था को मंजूरी दे दी है, तो ट्रंप ने जवाब दिया, “जहां तक मेरी जानकारी है, जवाब हां है।” ट्रंप ने इस समझौते के ढांचे को बहुत मजबूत समझौता ज्ञापन (एमओयू) बताया और कहा कि इसे क्षेत्र में प्रभाव रखने वाले कई देशों का समर्थन भी मिला है।

उन्होंने कहा क‍ि यह एक बहुत विस्तृत समझौता ज्ञापन है, जिस पर कई ऐसे देशों की भी सहमति है जिनका ईरान पर काफी प्रभाव है। राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि समझौते पर हस्ताक्षर होते ही संघर्ष से जुड़ी समुद्री नाकेबंदी खत्म कर दी जाएगी। उन्होंने कहा क‍ि जैसे ही समझौते पर हस्ताक्षर होंगे, होर्मुज स्‍ट्रेट फिर से खुल जाएगा।

यह शायद शनिवार या सोमवार तक हो सकता है। ट्रंप का दावा है कि अमेरिका ने दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल परिवहन मार्गों में से एक, होर्मुज स्‍ट्रेट में जहाजों की आवाजाही सुरक्षित रखने के लिए अभियान चलाया है। उन्होंने कहा क‍ि हमने बहुत सारे जहाजों को सुरक्षित रास्ता दिलाया और लाखों नहीं बल्कि करोड़ों बैरल तेल वहां से गुजर सका।

ट्रंप का कहना था कि हाल के सैन्य दबाव ने ईरान की सोच बदल दी है और वह अब समझौता करने के लिए पहले से ज्यादा तैयार है। उन्होंने कहा क‍ि उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा है। वे यह समझौता मुझसे भी ज्यादा करना चाहते हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि संघर्ष के दौरान ईरान की सैन्य क्षमता को गंभीर नुकसान पहुंचा है।

ट्रंप ने कहा क‍ि उनके पास न तो वायुसेना बची है और न ही नौसेना, साथ ही उनकी हवाई सुरक्षा व्यवस्था भी खत्म हो चुकी है। हमें लगता है कि वे समझौता करने जा रहे हैं और इसी में समझदारी है। अपने बयान में ट्रंप बार-बार बातचीत के मुख्य उद्देश्य पर जोर देते रहे। उन्होंने कहा क‍ि ईरान किसी भी हालत में परमाणु हथियार नहीं रखेगा और न ही परमाणु हथियार खरीदेगा।

 

Tags: Donald Trump , US President , Washington

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD