Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम के प्रयास लाए रंग, प्रदेश में औद्योगिक विकास को मिली गति

निगम ने स्पीड ऑफ डूइंग बिजनेस के विचार को किया सार्थक

Arun Gupta, Principal Secretary Chief Minister, Haryana Admin, Dr Amit Kumar Agrawal
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 10 Jun 2026

Last updated on: Jun 11, 2026, 11:23 IST

हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम के प्रयास रंग लाएं हैं और प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई गति मिली है। अनेक कम्पनियां जहां अपने प्लांट लगाने के लिए हरियाणा को तरजीह दे रही हैं, वहीं 1.10 लाख करोड़ रुपये के एमओयू हस्ताक्षरित हुए हैं जिनसे प्रदेश में न केवल निवेश बढा है बल्कि युवाओं के लिए हजारों रोजगार के अवसर भी खुलें हैं।

इस बारे मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव एवं हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम के सह-अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए जिनमें भूमि आवंटन से लेकर विभिन्न औद्योगिक समूहों के प्रस्तावों पर भी विचार विमर्श कर मंजूरी दी गई। ईईसी बैठक में सोहना, बावल, बरही और धाठेड़ा औद्योगिक क्षेत्रों में 36 एकड़ से अधिक भूमि के आवंटन को मंजूरी दी गई।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम निवेश शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जिसमें  देश व विदेश के उद्योग समूहों ने भाग लिया और हरियाणा में निवेश की सहमति जताई। मात्र एक सप्ताह में ही निगम द्वारा सात प्रमुख कंपनियों को औद्योगिक भूमि आवंटित कर तेज एवं प्रभावी शासन का उदाहरण प्रस्तुत किया है। 

इन परियोजनाओं के माध्यम से 1,315.70 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है, जिससे 5,000 से अधिक रोजगार अवसर सृजित होने की संभावना है। स्वीकृत परियोजनाओं में ट्रॉनटेक इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड का 790 करोड़ रुपये का मेगा निवेश, ओरिएंट फैशन एक्सपोटर््स द्वारा 51.50 करोड़ रुपए,  बोलहॉफ फास्टनिंग द्वारा 116.06 करोड़ रुपए, मैककोर इंडस्ट्रीज द्वारा 45.47 करोड़ रुपए, पारस पॉलिमर्स द्वारा 170 करोड़ रुपए, रिचाको एक्सपोर्ट्स द्वारा 92.97 करोड़ रुपए सहित अन्य औद्योगिक इकाइयों की परियोजनाएं शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में निवेशकों को पारदर्शी, त्वरित और भरोसेमंद औद्योगिक वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है। निवेश सम्मेलन के कुछ ही दिनों के भीतर भूमि आवंटन की प्रक्रिया पूरी होना इस बात का प्रमाण है कि हरियाणा में ‘स्पीड ऑफ डूइंग बिजनेस’ केवल नीतिगत घोषणा नहीं, बल्कि प्रभावी प्रशासनिक व्यवस्था का हिस्सा बन चुकी है।

उन्होंने विश्वास जताया कि इन निवेशों से हरियाणा की औद्योगिक प्रतिस्पर्धा और मजबूत होगी तथा राज्य देश के अग्रणी विनिर्माण एवं प्रौद्योगिकी केंद्र के रूप में अपनी पहचान को और सुदृढ़ करेगा। बैठक में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ अमित अग्रवाल, सहकारिता विभाग के प्रधान सचिव पंकज यादव, उत्पाद शुल्क एवं कराधान विभाग की आयुक्त एवं सचिव श्रीमती आशिमा बराड़, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के महानिदेशक डॉ यश गर्ग, शहरी संपदा हरियाणा के निदेशक डॉ अमित खत्री, हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक मुकुल कुमार, हरियाणा वित्तीय निगम के प्रबंध निदेशक सुशील सारवन भी मौजूद रहे।

 

Tags: Arun Gupta , Principal Secretary Chief Minister , Haryana Admin , Dr Amit Kumar Agrawal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD