Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती हरियाणा ने दी 912 करोड़ से अधिक के बिजली अवसंरचना विस्तार को मंजूरी सोनीपत का नागरिक अस्पताल अब होगा 300 बिस्तरों का, हिसार के पनिहार चक में खुलेगा नया उप-स्वास्थ्य केंद्र हरियाणा जल्द बनेगा "आलू के प्रमाणित बीज" उत्पादन के लिए एक नैशनल-हब : श्याम सिंह राणा गौरव गौतम का बड़ा एक्शन : नियमों की अनदेखी करने वाली 11 खेल नर्सरियां बंद प्रबुद्धजनों के सुझावों से और मजबूत होगा विकसित भारत का संकल्प : राव इंद्रजीत सिंह आमजन को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने में अधिकारी निभाएं जिम्मेदारी - राव नरबीर सिंह डिफेंस कालोनी में प्रापर्टी डीलर पर जमीनी धोखाधड़ी का आरोप, अनिल विज ने पंजोखरा पुलिस को दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश सई एम मांजरेकर और राघव जुयाल फिल्म ‘इकाई’ में आएंगे नज़र अजनाला के सीमावर्ती गांवों का सांसद गुरजीत सिंह औजला ने किया दौरा ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत लुधियाना पहुंचे हरजोत सिंह बैंस, सफाई सेवकों के साथ चाय का कप किया साझा हरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए ‘ईज़ी जमाबंदी’ पोर्टल भूमि संबंधी सेवाओं को सुचारू बनाता है और राजस्व कार्यालयों में भ्रष्टाचार को समाप्त करता है : स्पीकर कुलतार सिंह संधवां भगवंत सिंह मान का 2027 में दोबारा पंजाब का मुख्यमंत्री बनना तय : अरविंद केजरीवाल स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा ट्राइसिटी से सटे कस्बों में शहरी बुनियादी ढांचे संबंधी विभिन्न परियोजनाओं की घोषणा उद्योगों के लिए भूमि अधिग्रहण में अपनाएंगे संतुलित नीति : सीएम सुवेंदु अधिकारी मध्य प्रदेश में आदिवासी वर्ग को यूसीसी से अलग रखा गया : सीएम मोहन यादव सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात कांग्रेस डूबता जहाज, विपक्षी दलों का विलय भाजपा के लिए फायदेमंद : देवेंद्र फडणवीस जनता का अटूट विश्वास मोदी सरकार की सबसे बड़ी ताकत : सम्राट चौधरी अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

 

हरियाणा के 23 जिलों के 1100 श्रद्धालुओं ने हाथ में दीपक जलाकर की सोमनाथ की आराधना

22 मिनट की श्री सोमनाथ महाआरती के दौरान भक्ति भाव में डूबे हरियाणा के श्रद्धालू

Nayab Singh Saini, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 11 Jun 2026

Last updated on: Jun 12, 2026, 11:08 IST

हरियाणा के 23 जिलों से गुजरात के सोमनाथ मंदिर पहुंचे लगभग 1100 श्रद्धालुओं ने बुधवार सायं हाथ में दीपक जलाकर भगवान सोमनाथ की महाआरती में शिरकत की। अरब सागर की लहरों की गर्जन के बीच आयोजित इस महाआरती का दृश्य इतना मनोहारी था कि हर व्यक्ति किसी दिव्य अहसास के साथ भक्ति भाव में डूबा हुआ था। 

इस दौरान हरियाणा के श्रद्धालू 45 मिनट के लाइट एंड साउंड के माध्यम से श्री सोमनाथ मंदिर के अद्भुत एवं अनोखे इतिहास से भी रूबरू हुए। सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग, हरियाणा के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की तरफ से भेजे गए स्मृति चिह्न व शाल आदि सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट के मैनेजर अनिल मिस्त्री को भेंट किए। 

मंदिर ट्रस्ट ने आरती के दौरान हरियाणा की खुशहाली की कामना की। उल्लेखनीय है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने 8 जून को मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत 1100 श्रद्धालुओं की स्पेशल ट्रेन को कुरुक्षेत्र से हरी झंडी दिखाकर गुजरात के सोमनाथ मंदिर के दर्शन के लिए रवाना किया था। 

इस यात्रा के श्रद्धालुओं ने बुधवार को सोमनाथ मंदिर पहुंचकर भगवान सोमनाथ के दर्शन किए। यहां सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट व गुजरात सरकार द्वारा श्रद्धालुओं के लिए सोमनाथ दर्शन व जलाभिषेक करवाने के लिए वीआईपी व्यवस्था की गई थी। वीआईपी व्यवस्था के बीच लगभग 1100 श्रद्धालुओं व सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के अधिकारियों व स्टाफ के सदस्यों ने प्रथम ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए और शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। 

सभी श्रद्धालुओं को गुजरात सरकार व ट्रस्ट की तरफ से अंग वस्त्र व प्रसाद देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद मंदिर परिसर में भगवान सोमनाथ की  22 मिनट की महाआरती में श्रद्धालुओं ने हाथ में जलते दिये लेकर भागीदारी की और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। 

तत्पश्चात श्रद्धालुओं को सोमनाथ मंदिर पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्में दिखाई गईं। इनके माध्यम से श्री सोमनाथ मंदिर के 1000 साल के इतिहास, आजादी के बाद मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए किए गए कार्यों और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए सोमनाथ स्वाभिमान पर्व और अन्य प्रयासों व उनके संदेश को दिखाया गया। 

इसके उपरांत लाइट एंड साउंड का शो के माध्यम से विदेशी आक्रांताओं द्वारा समय-समय पर किए गए मंदिर के विध्वंस की कहानी के साथ ही शिव भक्तों, महान शख्सियतों और सरकार द्वारा किए गए जीर्णोद्धार के कामों को बखूबी दर्शाया गया। हरियाणा के श्रद्धालुओं को श्री सोमनाथ मंदिर के आसपास के तीर्थों व मंदिरों के दर्शन भी करवाए गए। 

गुजरात में श्रद्धालुओं के लिए खाने, रहने व यातायात की बेहतर व्यवस्था की गई थी। सभी श्रद्धालुओं ने दिल खोलकर इन व्यवस्थाओं की तारीफ की। कार्यक्रम के अंत में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की तरफ से भेजे गए स्मृति चिह्न, शाल आदि को ट्रस्ट के मैनेजर अनिल मिस्त्री को भेंट किए गए। 

इस मौके पर आईपीआरओ सत्यपाल सिंह, कुरुक्षेत्र के डीआईपीआरओ डॉ. नरेंद्र सिंह, भिवानी के डीआईपीआरओ सुरेंद्र कुमार, अधीक्षक हाकिम सिंह, एआईपीआरओ बलराम शर्मा, एआईपीआरओ अक्षय कुमार, युवा विकास अधिकारी अश्विन सोलंकी, जिला विकास जिला युवा विकास अधिकारी गुजरात हरीश कुमार, स्टे वैल कंपनी के अधिकारी जयदीप सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

 

 

Tags: Haryana Admin

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD