Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा

 

मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव की अध्यक्षता में विशेष प्रचार एवं जन-जागरूकता अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

20 जून तक चलाए जाएंगे विभिन्न कार्यक्रम, सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने पर रहेगा फोकस

Arun Gupta, Principal Secretary Chief Minister, Haryana Admin, Dr Amit Kumar Agrawal
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 10 Jun 2026

Last updated on: Jun 11, 2026, 11:22 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरूण गुप्ता ने सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर अधिकारी रूप रेखा तय करे। उन्होंने इस संबंध में प्रदेश के सभी उपायुक्तों की वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से सचिवालय से बैठक ली है। बैठक में सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ अमित अग्रवाल, मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री बीबी भारती, कृषि विभाग के महानिदेशक श्री राजनारायण कौशिक, पीसीसीएफ श्री केसी मीणा, सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के अतिरिक्त निदेशक श्री मनीष लौहान, संयुक्त निदेशक श्री नीरज कुमार भी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरूण गुप्ता ने सभी उपायुक्तों से अब तक की गई तैयारियों के संबंध में रिपोर्ट लेते हुए विशेष निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि 20 जून तक चलाए जाने वाले विशेष प्रचार एवं जन-जागरूकता अभियान को सफल बनाने के लिए ड्यूटियां सुनिश्चित कर ली जाएं। प्रचार अभियान के दौरान सभी समारोह में मंत्रीगण, सांसदगण, विधायक एवं जनप्रतिनिधियों को विशेष तौर पर आमंत्रित किया जाएं।

बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों एवं गतिविधियों को स्वीकृति प्रदान करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। अभियान का मुख्य उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास परियोजनाओं तथा गत 12 वर्षों की उपलब्धियों को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है।

सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ अमित अग्रवाल ने बैठक के दौरान प्रचार अभियान में किए जाने वाले कार्यो की विस्तृत रूप रेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि इस दौरान मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्रीगण मीडिया प्रतिनिधियों के साथ संवाद करेंगे और सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं की जानकारी सांझा करेंगे।

उन्होंने कहा कि विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में मंत्रीगण, सांसद, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधि लोगों के बीच जाकर संवाद स्थापित करेंगे। इसके तहत जनप्रतिनिधियों के दौरे भी प्रस्तावित हैं, जिनके दौरान विकास कार्यों एवं जनहितकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी।

बैठक में विशेष वृक्षारोपण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। वन एवं पर्यावरण विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ-साथ शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्वच्छता अभियान भी संचालित किया जाएगा। 

नगर निकाय क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायतों के सहयोग से विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। डॉ अमित अग्रवाल ने कहा कि युवाओं और सामाजिक संगठनों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ‘प्रगति पथ’ से जुड़ी प्रदर्शनी जिला मुख्यालयों पर आयोजित की जाएंगी, जिनमें 12 साल की सरकार की उपलब्धियों का लेखा—जोखा प्रस्तुत किया जाएगा। 

प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों की विकास परियोजनाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा, ताकि आमजन को सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सके। इसके साथ ही बच्चों के लिए विशेष रूप से विकसित भारत, विकसित हरियाणा विषय पर चित्रकला व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के आयोजन बारे भी चर्चा हुई। 

इसके साथ—साथ उन्होंने किसानों को प्राकृतिक खेती के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए विशेष रूप से कृषि विभाग तथा चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय द्वारा जागरूकता शिविर लगाएं जाने बारे भी कहा। साथ ही पशु संवर्धन मेले आयोजित करने को भी कहा गया है। बैठक में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन, विशेष प्रचार अभियान, जिला मुख्यालय तथा उपमंडल स्तर पर जन कल्याण शिविर आयोजित किए जाने को लेकर भी चर्चा हुई। 

इन शिविरों में आयुष्मान भारत योजना, पीएम सूर्य घर योजना, पीएम स्वनिधि योजना, लखपति दीदी योजना सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लिए पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण किया जाएगा। साथ ही नागरिकों को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी और मौके पर ही समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा।

बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरूण गुप्ता ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि निर्धारित कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक गतिविधि की रिपोर्ट समयबद्ध रूप से संबंधित कार्यालयों को उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल प्रचार-प्रसार नहीं, बल्कि जनभागीदारी बढ़ाना और पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना भी है।

 

 

Tags: Arun Gupta , Principal Secretary Chief Minister , Haryana Admin , Dr Amit Kumar Agrawal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD