Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत

 

होर्मुज में दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर के दोनों पायलट सुरक्षित : डोनाल्ड ट्रंप

Donald Trump, US President, Washington
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

वाशिंगटन , 09 Jun 2026

Last updated on: Jun 09, 2026, 15:06 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास एक अमेरिकी अपाचे अटैक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबरों की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि दोनों पायलट सुरक्षित हैं। रॉयटर्स के अनुसार, वाशिंगटन डीसी लौटने से पहले जॉन एफ कैनेडी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए ट्रंप ने कहा, "पायलट पूरी तरह सुरक्षित हैं।

इस घटना पर एक विस्तृत रिपोर्ट प्रशासन जारी करेगा, लेकिन फिलहाल मैं इतना कह सकता हूं कि दोनों पायलट ठीक हैं।" इससे पहले, न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि अमेरिकी सेना का एक अपाचे गनशिप हेलीकॉप्टर होर्मुज के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि, हेलीकॉप्टर के गिरने के पीछे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है।

रिपोर्ट के अनुसार, दुर्घटना के बाद दोनों पायलटों को सफलतापूर्वक बचा लिया गया और वे सुरक्षित हैं। अमेरिकी अधिकारियों ने फिलहाल घटना के कारणों पर कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है। इसके साथ ही ट्रंप ने दावा किया है कि इजरायल और ईरान फिलहाल तनाव कम करने पर सहमत हो गए हैं और अगले एक सप्ताह तक एक-दूसरे के खिलाफ कोई नई सैन्य कार्रवाई नहीं करेंगे।

उन्होंने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ हुई बातचीत के बाद ये बयान दिया। पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा, "नेतन्याहू के साथ बेहद सकारात्मक चर्चा हुई। हालिया घटनाक्रम में इजरायल पर हमला हुआ था, जिसके जवाब में उसने भी कार्रवाई की। दोनों पक्ष अब फिलहाल संघर्ष को आगे नहीं बढ़ाना चाहते और कुछ समय के लिए एक-दूसरे को छोड़ देने पर सहमत हुए हैं।"

ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि "अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु कार्यक्रम को लेकर एक महत्वपूर्ण समझौता अंतिम चरण में पहुंच चुका है।" उनके मुताबिक यह समझौता ऐसा होगा जो किसी भी रूप में ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले दो से तीन दिनों में इस पर हस्ताक्षर हो सकते हैं।

राष्ट्रपति ने होर्मुज का भी जिक्र किया और कहा कि समझौते पर हस्ताक्षर होते ही यह महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग पूरी तरह खुल जाएगा। ट्रंप ने ईरान पर दबाव बनाने के लिए अपनाई गई अमेरिकी रणनीति का बचाव करते हुए कहा कि सैन्य हमलों की तुलना में आर्थिक नाकेबंदी अधिक प्रभावी साबित हुई है। उन्होंने कहा, "अगर अमेरिका चाहे तो बड़े पैमाने पर बमबारी कर सकता है, लेकिन इससे भारी जान-माल का नुकसान होगा और क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ेगी।"

उनके अनुसार, बंदरगाहों पर लगाए गए प्रतिबंधों और आर्थिक दबाव के कारण ईरान की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ा है। यही वजह है कि तेहरान अब समझौते की दिशा में आगे बढ़ने को तैयार दिखाई दे रहा है।

 

Tags: Donald Trump , US President , Washington

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD