Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

अनिंदिता मित्रा ने एस.आई.आर. के लिए तैनात अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम करवाया

एस.आई.आर. के दौरान बी.एल.ओ. और ई.आर.ओ. की भूमिका बहुत अहम: मुख्य चुनाव अधिकारी

Anindita Mitra, Election Commision Punjab, ECI, Chief Electoral Officer Punjab, CEO Punjab
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 08 Jun 2026

Last updated on: Jun 09, 2026, 13:07 IST

पंजाब राज्य में निर्धारित स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) के सुचारू अमल को अंजाम देने के मद्देनजर मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब के दफ्तर में सोमवार को चुनाव प्रक्रिया से संबंधित अधिकारियों के लिए राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम करवाया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीमती अनिंदिता मित्रा ने बताया कि एस.आई.आर. का ‘घर-घर गणना चरण’ 25 जून, 2026 से पूरे राज्य में शुरू होने जा रहा है और इस संबंध में सभी निर्देशों, प्रक्रियाओं और हिदायतों को पूरी तरह समझना बहुत जरूरी है। 

उन्होंने आगे कहा कि इससे जमीनी स्तर पर काम कर रहे स्टाफ को इस काम को सुचारू ढंग से करने के लिए सही और उचित प्रशिक्षण मिलेगा। उन्होंने कहा कि एस.आई.आर. के दौरान बी.एल.ओ. और ई.आर.ओ. की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सभी को साझा प्रयास करने चाहिए ताकि किसी भी मतदाता या कर्मचारी को कोई मुश्किल पेश न आए।

उन्होंने सभी डी.ई.ओज़. और ई.आर.ओज़. को निर्देश दिए कि वे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन कार्यक्रम संबंधी अपने-अपने क्षेत्रों में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करें ताकि एस.आई.आर. प्रक्रिया संबंधी जमीनी स्तर पर काम करने वाले स्टाफ के हर सवाल का समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि बीएलओ को जितनी बेहतर प्रशिक्षण दी जाएगी, सारी प्रक्रिया उतनी ही सुचारू होगी।

श्रीमती अनिंदिता मित्रा ने कहा कि पंजाब की सभी राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के बारे में जागरूक करवाया गया है और उन्हें इस प्रक्रिया को पारदर्शी ढंग से पूरा करने में सहयोग करने की अपील की गई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि न तो किसी योग्य व्यक्ति की वोट गलत तरीके से काटी जाए और न ही कोई अयोग्य व्यक्ति अनुचित ढंग से वोटर लिस्ट में शामिल किया जाए।

 

 

Tags: Anindita Mitra , Election Commision Punjab , ECI , Chief Electoral Officer Punjab , CEO Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD