Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने युवा मतदाताओं और चुनाव कर्मियों से की बातचीत

Gyanesh Kumar, Election Commission of India, ECI, Election Commissioner of India, Chamba
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंबा , 07 Jun 2026

Last updated on: Jun 08, 2026, 13:17 IST

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने हिमाचल प्रदेश के अपने दौरे के दौरान रविवार को चंबा जिले के खज्जियार स्थित एक मतदान केंद्र का दौरा किया और वहां तैनात चुनाव अधिकारियों एवं कर्मचारियों से बातचीत की। आधिकारिक बयान के अनुसार, सीईसी ने युवा मतदाताओं से भी संवाद किया और उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया।

इससे पहले अपने हिमाचल दौरे के दौरान ज्ञानेश कुमार ने धर्मशाला का दौरा किया था, जहां उन्होंने चुनाव अधिकारियों और बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से मुलाकात की। उन्होंने मतदाता सूची को अद्यतन रखने और उसकी शुद्धता बनाए रखने में बीएलओ की भूमिका की सराहना की। सीईसी का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब राज्य में वर्ष 2027 के नवंबर में संभावित विधानसभा चुनावों की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

इन चुनावों में विधानसभा की सभी 68 सीटों के लिए मतदान कराया जाएगा। शनिवार को ज्ञानेश कुमार ने कांगड़ा घाटी के विभिन्न धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों का भी दौरा किया। परिवार के सदस्यों के साथ उन्होंने कांगड़ा किला और बज्रेश्वरी देवी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके अलावा उन्होंने धर्मशाला स्थित चामुंडा देवी मंदिर में भी पूजा-अर्चना की।

इस बीच, भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने बताया कि ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) चरण-3 के तहत गणना (एन्यूमरेशन) प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आयोग के अनुसार, इन राज्यों में यह प्रक्रिया 3 मई से शुरू हुई थी। जिन पात्र मतदाताओं के एन्यूमरेशन फॉर्म 28 जून 2026 तक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) को प्राप्त हो जाएंगे, उनके नाम प्रारूप मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे।

ईसीआई ने कहा कि जो मतदाता 28 जून तक अपना फॉर्म जमा नहीं कर पाएंगे, वे दावा एवं आपत्ति अवधि के दौरान निर्धारित घोषणा-पत्र के साथ फॉर्म-6 भरकर आवेदन कर सकेंगे। आयोग के अनुसार, विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान बूथ लेवल अधिकारी घर-घर जाकर मतदाताओं को एन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध करा रहे हैं। मतदाता भरे हुए फॉर्म बीएलओ को सौंप सकते हैं या ऑनलाइन भी जमा कर सकते हैं।

अधिकतम कवरेज सुनिश्चित करने के लिए बीएलओ प्रत्येक घर का दौरा कर फॉर्म वितरित करने, एकत्र करने और सत्यापन का कार्य कर रहे हैं। आयोग ने यह भी बताया कि बीएलओ अपने साथ कम से कम 30 खाली फॉर्म-6 और घोषणा-पत्र रखते हैं, ताकि नए मतदाता के रूप में पंजीकरण कराने के इच्छुक लोगों को तुरंत फॉर्म उपलब्ध कराया जा सके।

 

Tags: Gyanesh Kumar , Election Commission of India , ECI , Election Commissioner of India , Chamba

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD