Monday, 08 June 2026

 

 

खास खबरें ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज़ ने रचा इतिहास, पहली बार जीता ज़ोनल ASISC अंडर-19 क्रिकेट चैम्पियनशिप का खिताब फिरोजपुर के दुकानदार हत्याकांड में शामिल दो शूटर जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार; एक पिस्तौल बरामद गाजीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, दो महीने की बच्ची समेत तीन की मौत खराब फॉर्म, भविष्य पर फोकस, इन 3 कारणों के चलते कप्तानी और टीम में जगह गंवा बैठे सूर्यकुमार फैंस का बढ़ता समर्थन हमें सगातार बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करता है : हरमनप्रीत कौर कपूर खानदान के सबसे बड़े 'कंजूस' हैं रणधीर कपूर, करिश्मा कपूर ने सुनाया लंदन शॉपिंग का मजेदार किस्सा 'द पिरामिड स्कीम' के पीछे 15 साल की रिसर्च, डायरेक्टर श्रेयांश पांडे बोले- 5 करोड़ से ज्यादा लोग हो चुके हैं ऐसे घोटालों का शिकार आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे पटना, एयरपोर्ट पर सीएम सम्राट चौधरी ने किया स्वागत 'उन्होंने जब कंधे पर हाथ रखा, तो लगा कि यह कोई सपना है', कोहली संग हुई मुलाकात पर बोले वैभव सूर्यवंशी किन लोगों को होता है टीबी का सबसे ज्यादा खतरा? समय-समय पर जांच जरूरी ओहियो के टोलेडो में सामुदायिक उत्सव के दौरान गोलीबारी, 12 लोग घायल झारखंड के चतरा में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत फंडिंग की कमी से शुरू हुआ सफर, मनोज बाजपेयी ने बताया कैसे बनीं ‘भोंसले’, ‘तांडव’ और ‘जोरम’ जैसी फिल्में सिर्फ खेलना नहीं है, 10 से 20 साल तक दबदबा बनाए रखना है : वैभव सूर्यवंशी कांग्रेस की ‘हिटलर और आपातकाल वाली मानसिकता’ एक बार फिर खुलकर सामने आई : जी. किशन रेड्डी नर्वस सिस्टम को बिगाड़ता है तनाव, जानें समस्याओं को दूर करने में कैसे मदद करता है योगासन गोमुखासन से दूर करें गर्दन-पीठ का दर्द, सुधारें पोस्चर 8 जून का पंचांग : कालाष्टमी- मासिक कृष्ण अष्टमी पर अभिजीत के साथ विजय मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल जय महाकाल : त्रिपुंड, चन्द्रमा और त्रिनेत्र से सजे बाबा, आस्था का जनसैलाब भारत ने नेपाल को 72 स्वास्थ्य सुविधाओं और 12 सांस्कृतिक विरासत से जुड़े प्रोजेक्ट सौंपे 'श्रेयस के लिए बहुत खुश हूं', अय्यर के कप्तान बनने के बाद सूर्यकुमार यादव की पहली प्रतिक्रिया

 

खराब फॉर्म, भविष्य पर फोकस, इन 3 कारणों के चलते कप्तानी और टीम में जगह गंवा बैठे सूर्यकुमार

Suryakumar Yadav, Sports News, Cricket, New Delhi
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 Jun 2026

Last updated on: Jun 07, 2026, 15:32 IST

टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जिताने के बावजूद सूर्यकुमार यादव की भारत की टी20 टीम से छुट्टी कर दी गई है। सूर्यकुमार की जगह पर श्रेयस अय्यर को नया टी20 कप्तान नियुक्त किया गया है। आइए आपको वो तीन कारण बताते हैं, जिनकी वजह से सूर्यकुमार भारतीय टी20 टीम की योजनाओं से बाहर हुए। खराब फॉर्म सबसे बड़ी वजह: कप्तानी संभालने के बाद से सूर्यकुमार ने टीम इंडिया को तो जीत दिलाई, लेकिन उनकी फॉर्म गिरती चली गई।

कप्तानी संभालने के बाद 45 मुकाबलों में सूर्यकुमार सिर्फ 932 रन ही बना सके। साल 2025 में खेली 20 पारियों में तो वह एक अर्धशतक तक नहीं लगा सके। उन्होंने 13.8 की औसत से सिर्फ 221 रन बनाए। सूर्यकुमार की खराब फॉर्म से बाकी बल्लेबाजों पर भी दबाव बढ़ रहा था। यही वजह रही कि सिलेक्टर्स को मजबूर होकर यह फैसला लेना पड़ा।

भविष्य के प्लान में फिट नहीं बैठे सूर्यकुमार: सूर्यकुमार की उम्र इस साल 36 साल हो जाएगी। ऐसे में यह भी एक कारण रहा, जिसके चलते वह सिलेक्टर्स के भविष्य के लिए बनाए गए प्लान में फिट नहीं बैठे। खराब फॉर्म की वजह से हेड कोच गौतम गंभीर भी सिलेक्टर्स के सामने उनका बचाव करने में नाकाम रहे। साल 2028 में टी20 विश्व कप और ओलंपिक में भारतीय टीम को भाग लेना है और इसी वजह से सिलेक्टर्स ने उनसे आगे देखने का फैसला लिया।

अय्यर के दमदार रिकॉर्ड ने बढ़ाया दबाव: सूर्यकुमार यादव को टी20 टीम से बाहर करने का फैसला सिलेक्टर्स को श्रेयस अय्यर के लगातार अच्छे प्रदर्शन की वजह से भी लेना पड़ा। अय्यर ने आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स को अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाया, तो 2025 में उन्होंने पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाया।

अब सबसे अच्छी बात यह रही कि अय्यर लगातार बल्ले से भी रन बना रहे थे और अपनी कप्तानी की काबिलियत को भी साबित कर रहे थे। दूसरी ओर, सूर्यकुमार कप्तानी में भी दमदार प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन बल्ले से उनकी लंबे समय से चली आ रही नाकामी को सिलेक्टर्स अब नजरअंदाज नहीं कर सके।

 

Tags: Suryakumar Yadav , Sports News , Cricket , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD