Monday, 08 June 2026

 

 

खास खबरें ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज़ ने रचा इतिहास, पहली बार जीता ज़ोनल ASISC अंडर-19 क्रिकेट चैम्पियनशिप का खिताब फिरोजपुर के दुकानदार हत्याकांड में शामिल दो शूटर जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार; एक पिस्तौल बरामद गाजीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, दो महीने की बच्ची समेत तीन की मौत खराब फॉर्म, भविष्य पर फोकस, इन 3 कारणों के चलते कप्तानी और टीम में जगह गंवा बैठे सूर्यकुमार फैंस का बढ़ता समर्थन हमें सगातार बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करता है : हरमनप्रीत कौर कपूर खानदान के सबसे बड़े 'कंजूस' हैं रणधीर कपूर, करिश्मा कपूर ने सुनाया लंदन शॉपिंग का मजेदार किस्सा 'द पिरामिड स्कीम' के पीछे 15 साल की रिसर्च, डायरेक्टर श्रेयांश पांडे बोले- 5 करोड़ से ज्यादा लोग हो चुके हैं ऐसे घोटालों का शिकार आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे पटना, एयरपोर्ट पर सीएम सम्राट चौधरी ने किया स्वागत 'उन्होंने जब कंधे पर हाथ रखा, तो लगा कि यह कोई सपना है', कोहली संग हुई मुलाकात पर बोले वैभव सूर्यवंशी किन लोगों को होता है टीबी का सबसे ज्यादा खतरा? समय-समय पर जांच जरूरी ओहियो के टोलेडो में सामुदायिक उत्सव के दौरान गोलीबारी, 12 लोग घायल झारखंड के चतरा में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत फंडिंग की कमी से शुरू हुआ सफर, मनोज बाजपेयी ने बताया कैसे बनीं ‘भोंसले’, ‘तांडव’ और ‘जोरम’ जैसी फिल्में सिर्फ खेलना नहीं है, 10 से 20 साल तक दबदबा बनाए रखना है : वैभव सूर्यवंशी कांग्रेस की ‘हिटलर और आपातकाल वाली मानसिकता’ एक बार फिर खुलकर सामने आई : जी. किशन रेड्डी नर्वस सिस्टम को बिगाड़ता है तनाव, जानें समस्याओं को दूर करने में कैसे मदद करता है योगासन गोमुखासन से दूर करें गर्दन-पीठ का दर्द, सुधारें पोस्चर 8 जून का पंचांग : कालाष्टमी- मासिक कृष्ण अष्टमी पर अभिजीत के साथ विजय मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल जय महाकाल : त्रिपुंड, चन्द्रमा और त्रिनेत्र से सजे बाबा, आस्था का जनसैलाब भारत ने नेपाल को 72 स्वास्थ्य सुविधाओं और 12 सांस्कृतिक विरासत से जुड़े प्रोजेक्ट सौंपे 'श्रेयस के लिए बहुत खुश हूं', अय्यर के कप्तान बनने के बाद सूर्यकुमार यादव की पहली प्रतिक्रिया

 

फ्रेंच ओपन : 19 वर्षीय मीरा आंद्रीवा ने जीता विमेंस सिंगल्स खिताब, माजा च्वालिंस्का को मात देकर रचा इतिहास

Sports News, Tennis, Mirra Andreeva, Maja Chwalinska, French Open, French Open 2026, Paris
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

पेरिस , 06 Jun 2026

Last updated on: Jun 07, 2026, 13:07 IST

फ्रेंच ओपन में शनिवार को खेले गए विमेंस सिंगल्स के फाइनल में 19 वर्षीय मीरा आंद्रीवा ने माजा च्वालिंस्का को 6-3, 6-2 से हराकर अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता। इसी के साथ, आठवीं वरीयता प्राप्त रूसी खिलाड़ी साल 1992 में मोनिका सेलेस के लगातार तीसरा खिताब जीतने के बाद से पेरिस में सबसे युवा महिला सिंगल्स चैंपियन बन गईं।

स्टेड रोलैंड-गैरोस में यह मुकाबला 1 घंटे 22 मिनट तक चला। फाइनल की शुरुआत घबराहट के साथ हुई, क्योंकि तेज हवाओं का असर दोनों खिलाड़ियों पर पड़ रहा था। शुरुआती चार गेम में लगातार सर्विस ब्रेक हुए, क्योंकि कोई भी खिलाड़ी जल्दी लय में नहीं आ पा रहा था। वर्ल्ड नंबर 114 च्वालिंस्का अपनी सर्विस होल्ड करने वाली पहली खिलाड़ी बनकर कुछ देर के लिए दर्शकों का दिल जीता।

हालांकि, आंद्रीवा ने जल्द ही अपनी लय हासिल कर ली और वह संयम दिखाया जो उनके खेल की पहचान बन गया है। उन्होंने लगातार नौ गेम जीतकर मैच पर पूरी तरह से अपना दबदबा बना लिया; कड़े मुकाबले वाले शुरुआती सेट से आगे बढ़कर उन्होंने 6-3, 5-0 की मजबूत बढ़त हासिल कर ली। हालांकि, वह अपनी पहली कोशिश में मैच सर्व करने का मौका चूक गईं, लेकिन आंद्रीवा ने संयम बनाए रखा और च्वालिंस्का की सर्विस पर जीत हासिल की।

इसके साथ ही उन्होंने अपने युवा करियर का सबसे बड़ा खिताब जीता और फ्रेंच ओपन के इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया। रोलैंड-गैरोस में इस युवा खिलाड़ी का सफर शानदार रहा है। वह पहली बार 2023 में क्वालीफाइंग राउंड से गुजरकर मेन ड्रॉ में पहुंची थीं और सेमीफाइनल तक का शानदार सफर तय करके अपनी पहचान बनाई।

दो साल बाद, आंद्रीवा इस मशहूर क्ले-कोर्ट टूर्नामेंट में लौटीं और आखिरकार प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया। जीत के बाद, भावुक आंद्रीवा जश्न में कोर्ट पर गिर पड़ीं और फिर अपनी कोच कोंचिता मार्टिनेज को गले लगाया। पूर्व वर्ल्ड नंबर 2 और 1994 की विंबलडन चैंपियन मार्टिनेज ने आंद्रीवा के खेल को निखारने में अहम भूमिका निभाई है।

ट्रॉफी सेरेमनी के दौरान आंद्रीवा ने कहा, "मैं बहुत छोटी उम्र से ही टीवी पर रोलैंड-गैरोस देखती आ रही हूं। इस टूर्नामेंट को जीतना हमेशा से मेरा सपना रहा है। सच कहूं तो मुझे यकीन ही नहीं हो रहा है कि अभी मेरे हाथों में यह ट्रॉफी है।"

 

Tags: Sports News , Tennis , Mirra Andreeva , Maja Chwalinska , French Open , French Open 2026 , Paris

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD