Monday, 08 June 2026

 

 

खास खबरें ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज़ ने रचा इतिहास, पहली बार जीता ज़ोनल ASISC अंडर-19 क्रिकेट चैम्पियनशिप का खिताब फिरोजपुर के दुकानदार हत्याकांड में शामिल दो शूटर जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार; एक पिस्तौल बरामद गाजीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, दो महीने की बच्ची समेत तीन की मौत खराब फॉर्म, भविष्य पर फोकस, इन 3 कारणों के चलते कप्तानी और टीम में जगह गंवा बैठे सूर्यकुमार फैंस का बढ़ता समर्थन हमें सगातार बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करता है : हरमनप्रीत कौर कपूर खानदान के सबसे बड़े 'कंजूस' हैं रणधीर कपूर, करिश्मा कपूर ने सुनाया लंदन शॉपिंग का मजेदार किस्सा 'द पिरामिड स्कीम' के पीछे 15 साल की रिसर्च, डायरेक्टर श्रेयांश पांडे बोले- 5 करोड़ से ज्यादा लोग हो चुके हैं ऐसे घोटालों का शिकार आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे पटना, एयरपोर्ट पर सीएम सम्राट चौधरी ने किया स्वागत 'उन्होंने जब कंधे पर हाथ रखा, तो लगा कि यह कोई सपना है', कोहली संग हुई मुलाकात पर बोले वैभव सूर्यवंशी किन लोगों को होता है टीबी का सबसे ज्यादा खतरा? समय-समय पर जांच जरूरी ओहियो के टोलेडो में सामुदायिक उत्सव के दौरान गोलीबारी, 12 लोग घायल झारखंड के चतरा में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत फंडिंग की कमी से शुरू हुआ सफर, मनोज बाजपेयी ने बताया कैसे बनीं ‘भोंसले’, ‘तांडव’ और ‘जोरम’ जैसी फिल्में सिर्फ खेलना नहीं है, 10 से 20 साल तक दबदबा बनाए रखना है : वैभव सूर्यवंशी कांग्रेस की ‘हिटलर और आपातकाल वाली मानसिकता’ एक बार फिर खुलकर सामने आई : जी. किशन रेड्डी नर्वस सिस्टम को बिगाड़ता है तनाव, जानें समस्याओं को दूर करने में कैसे मदद करता है योगासन गोमुखासन से दूर करें गर्दन-पीठ का दर्द, सुधारें पोस्चर 8 जून का पंचांग : कालाष्टमी- मासिक कृष्ण अष्टमी पर अभिजीत के साथ विजय मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल जय महाकाल : त्रिपुंड, चन्द्रमा और त्रिनेत्र से सजे बाबा, आस्था का जनसैलाब भारत ने नेपाल को 72 स्वास्थ्य सुविधाओं और 12 सांस्कृतिक विरासत से जुड़े प्रोजेक्ट सौंपे 'श्रेयस के लिए बहुत खुश हूं', अय्यर के कप्तान बनने के बाद सूर्यकुमार यादव की पहली प्रतिक्रिया

 

ओहियो के टोलेडो में सामुदायिक उत्सव के दौरान गोलीबारी, 12 लोग घायल

Crime News, Crime News World, Shooting, Mass Shooting, Toledo, Ohio, Ohio Community Festival
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

टोलेडो (ओहियो) , 07 Jun 2026

Last updated on: Jun 07, 2026, 14:35 IST

अमेरिका के ओहियो राज्य के टोलेडो शहर में एक कम्युनिटी फेस्टिवल के पास शनिवार दोपहर (स्थानीय समयानुसार) हुई गोलीबारी में 12 लोग घायल हो गए। इनमें से दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। टोलेडो पुलिस के डिप्टी चीफ जो हेफरनन ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार कम से कम दो लोग एक-दूसरे पर गोली चला रहे थे।

उन्होंने कहा कि पुलिस अभी भी संदिग्धों की तलाश कर रही है और लोगों को आसपास के इलाके से दूर रहने की सलाह दी गई है। स‍िन्हुआ एजेंसी के अनुसार, टोलेडो पुलिस विभाग के अधिकारियों को शाम करीब 5:37 बजे (21:37 जीएमटी) एक व्यक्ति को गोली लगने की सूचना मिली। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां कई लोग गोली लगने से घायल मिले। सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया।

ओल्ड वेस्ट एंड फेस्टिवल दो दिनों तक चलने वाला एक कार्यक्रम है, जिसमें लाइव संगीत, फूड मार्केट, घरों के भ्रमण और खरीदारी जैसी गतिविधियां होती हैं। इससे पहले बुधवार को अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में एक हाई स्कूल के ग्रेजुएशन समारोह के बाद हुई गोलीबारी में एक किशोर की मौत हो गई थी और तीन अन्य लोग घायल हो गए थे।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, यह घटना उत्तरी कैलिफोर्निया के एक हाई स्कूल की पार्किंग में हुई थी। सीबीएस ने स्थानीय पुलिस प्रवक्ता के हवाले से यह जानकारी दी। 18 मई को दक्षिणी कैलिफोर्निया स्थित इस्लामिक सेंटर ऑफ सैन डिएगो (आईसीएसडी) में हुई गोलीबारी में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई थी। इनमें तीन पीड़ित और दो संदिग्ध हमलावर शामिल थे।

सैन डिएगो पुलिस विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्‍स पर बताया था कि अधिकारियों को एक सक्रिय हमलावर की सूचना मिलने के बाद आईसीएसडी परिसर में भेजा गया था। यह केंद्र एकस्ट्रम एवेन्यू के 7050 ब्लॉक में स्थित है। बाद में पुलिस ने बताया कि खतरे को निष्क्रिय कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें 18 मई को स्थानीय समयानुसार सुबह 11:43 बजे इस केंद्र में सक्रिय हमलावर की सूचना मिली थी।

अधिकारी चार मिनट के भीतर मौके पर पहुंच गए और इमारत के बाहर तीन लोगों के शव मिले। इसी दौरान पुलिस को केंद्र से कुछ ब्लॉक दूर अतिरिक्त गोलीबारी की भी सूचना मिली। पास में काम कर रहे एक माली पर भी गोली चलाई गई, लेकिन वह घायल नहीं हुआ। कुछ ही देर बाद पुलिस को हैटन स्ट्रीट के 3800 ब्लॉक में सड़क के बीच एक वाहन मिला, जिसमें दो मृत युवक बैठे थे।

माना जाता है कि यही दोनों इस हमले में शामिल हमलावर थे। दोनों संदिग्धों की उम्र 17 और 18 वर्ष बताई गई है। सैन डिएगो पुलिस प्रमुख स्कॉट वाल ने कहा कि शुरुआती जांच से लगता है कि उनकी मौत खुद को गोली मारने के कारण हुई।

 

Tags: Crime News , Crime News World , Shooting , Mass Shooting , Toledo , Ohio , Ohio Community Festival

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD