Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

कैंसर को खत्म करने के लिए नशा मुक्ति अभियान को जन आंदोलन बनाया जाए : शिवराज सिंह चौहान

Shivraj Singh Chouhan, Shivraj Chauhan, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

विदिशा , 06 Jun 2026

Last updated on: Jun 06, 2026, 17:54 IST

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैंसर की रोकथाम के लिए नशा मुक्ति अभियान को जनआंदोलन बनाने की अपील की। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में स्थित मेडिकल कॉलेज में दो दिवसीय निशुल्क कैंसर जांच शिविर की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि कैंसर का इलाज जरूरी है, लेकिन उससे भी ज्यादा जरूरी उन कारणों को खत्म करना है, जिनसे यह बीमारी जन्म लेती है।

उन्होंने कहा कि गुटखा, तंबाकू, बीड़ी और शराब जैसी नशे की आदतें कैंसर और कई गंभीर बीमारियों की बड़ी वजह हैं। समाज को मिलकर इनके खिलाफ जागरूकता अभियान चलाना चाहिए, ताकि लोग बीमारी का शिकार होने से पहले ही बच सकें। नशा केवल व्यक्ति का ही नहीं, पूरे परिवार का जीवन तबाह कर देता है। ऐसे में माता-पिता, समाज और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वे युवाओं को नशे से दूर रखने का प्रयास करें।

केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने नशा मुक्ति अभियान चलाने और अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने की बात कही। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गांव-गांव में लोगों को इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। महिलाओं की भागीदारी इस अभियान को और मजबूत बना सकती है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज नई तरह के नशे और मादक पदार्थ भी युवाओं तक पहुंच रहे हैं।

इन्हें रोकने की जिम्मेदारी केवल पुलिस और प्रशासन की नहीं, बल्कि पूरे समाज की है। यदि समाज जागरूक होकर नशे के खिलाफ खड़ा होगा तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर बीमारियों से बचाया जा सकेगा। केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने कहा कि, आज कैंसर का नाम सुनते ही लोग डर जाते हैं, लेकिन अब घबराने की जरूरत नहीं है।

शुरुआत में इस शिविर का फोकस विदिशा, रायसेन, सीहोर और खातेगांव क्षेत्र के लोगों पर था, लेकिन इंसानियत की कोई सीमा नहीं होती। यही कारण है कि प्रदेश के कई जिलों से भी मरीज यहां जांच कराने पहुंचे हैं। उनके इलाज के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। हम केवल जांच शिविर लगाकर अपनी जिम्मेदारी पूरी नहीं करेंगे।

जांच के बाद हर मरीज के लिए अलग से इलाज की पूरी योजना बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि, स्क्रीनिंग के बाद डॉक्टर तय करेंगे कि किस मरीज का इलाज दवाइयों, कीमोथेरेपी या रेडियोथेरेपी से होगा और किसे सर्जरी की जरूरत पड़ेगी। शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि, आने वाले समय में देश के सबसे प्रतिष्ठित कैंसर संस्थान टाटा मेमोरियल अस्पताल की एक इकाई विदिशा में स्थापित करने की दिशा में काम किया जा रहा है।

यह परियोजना चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ेगी और डे-केयर सुविधा का संचालन 15 अगस्त के बाद शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि कैंसर मरीजों को इलाज के लिए मुंबई या दूसरे शहरों का रुख न करना पड़े। बाहर इलाज कराने में किराया, रहने और अन्य खर्चों के कारण परिवारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

यदि बेहतर सुविधाएं यहीं उपलब्ध होंगी तो मरीजों और उनके परिजनों को बड़ी राहत मिलेगी। केंद्रीय मंत्री चौहान ने लोगों से गुटका, तंबाकू और शराब जैसी नशे की आदतों से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि देश में सबसे अधिक मुंह का कैंसर इन्हीं कारणों से होता है। गुटका और तंबाकू धीरे-धीरे इंसान की जान के दुश्मन बन जाते हैं और कई गंभीर बीमारियों को जन्म देते हैं। इस मौके पर राज्य के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला भी मौजूद रहे।

 

Tags: Shivraj Singh Chouhan , Shivraj Chauhan , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD