Monday, 08 June 2026

 

 

खास खबरें ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज़ ने रचा इतिहास, पहली बार जीता ज़ोनल ASISC अंडर-19 क्रिकेट चैम्पियनशिप का खिताब फिरोजपुर के दुकानदार हत्याकांड में शामिल दो शूटर जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार; एक पिस्तौल बरामद गाजीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, दो महीने की बच्ची समेत तीन की मौत खराब फॉर्म, भविष्य पर फोकस, इन 3 कारणों के चलते कप्तानी और टीम में जगह गंवा बैठे सूर्यकुमार फैंस का बढ़ता समर्थन हमें सगातार बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करता है : हरमनप्रीत कौर कपूर खानदान के सबसे बड़े 'कंजूस' हैं रणधीर कपूर, करिश्मा कपूर ने सुनाया लंदन शॉपिंग का मजेदार किस्सा 'द पिरामिड स्कीम' के पीछे 15 साल की रिसर्च, डायरेक्टर श्रेयांश पांडे बोले- 5 करोड़ से ज्यादा लोग हो चुके हैं ऐसे घोटालों का शिकार आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे पटना, एयरपोर्ट पर सीएम सम्राट चौधरी ने किया स्वागत 'उन्होंने जब कंधे पर हाथ रखा, तो लगा कि यह कोई सपना है', कोहली संग हुई मुलाकात पर बोले वैभव सूर्यवंशी किन लोगों को होता है टीबी का सबसे ज्यादा खतरा? समय-समय पर जांच जरूरी ओहियो के टोलेडो में सामुदायिक उत्सव के दौरान गोलीबारी, 12 लोग घायल झारखंड के चतरा में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत फंडिंग की कमी से शुरू हुआ सफर, मनोज बाजपेयी ने बताया कैसे बनीं ‘भोंसले’, ‘तांडव’ और ‘जोरम’ जैसी फिल्में सिर्फ खेलना नहीं है, 10 से 20 साल तक दबदबा बनाए रखना है : वैभव सूर्यवंशी कांग्रेस की ‘हिटलर और आपातकाल वाली मानसिकता’ एक बार फिर खुलकर सामने आई : जी. किशन रेड्डी नर्वस सिस्टम को बिगाड़ता है तनाव, जानें समस्याओं को दूर करने में कैसे मदद करता है योगासन गोमुखासन से दूर करें गर्दन-पीठ का दर्द, सुधारें पोस्चर 8 जून का पंचांग : कालाष्टमी- मासिक कृष्ण अष्टमी पर अभिजीत के साथ विजय मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल जय महाकाल : त्रिपुंड, चन्द्रमा और त्रिनेत्र से सजे बाबा, आस्था का जनसैलाब भारत ने नेपाल को 72 स्वास्थ्य सुविधाओं और 12 सांस्कृतिक विरासत से जुड़े प्रोजेक्ट सौंपे 'श्रेयस के लिए बहुत खुश हूं', अय्यर के कप्तान बनने के बाद सूर्यकुमार यादव की पहली प्रतिक्रिया

 

गोमुखासन से दूर करें गर्दन-पीठ का दर्द, सुधारें पोस्चर

Health
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 Jun 2026

Last updated on: Jun 07, 2026, 14:29 IST

योग दिवस अब सिर्फ 15 दिन दूर है। 21 जून को पूरा देश और दुनिया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाएगी। ऐसे में आयुष मंत्रालय गोमुखासन जैसे आसान और प्रभावी आसन की सलाह दे रहा है। यह आसन रोजाना थोड़ा समय निकालकर किया जा सकता है। इससे शरीर लचीला बनता है, मांसपेशियां मजबूत होती हैं और रोजमर्रा की थकान दूर होती है।

गोमुखासन का नाम गाय के मुंह की तरह दिखने वाले घुटनों और पैरों की स्थिति से पड़ा है। यह आसन खासतौर पर कंधे, पीठ, गर्दन और पैरों पर काम करता है। इसमें शरीर को अच्छी तरह स्ट्रेच मिलता है। शुरुआती लोग भी आसानी से सीख सकते हैं। भारत सरकार का आयुष मंत्रालय बताता है कि गोमुखासन का अभ्यास कैसे करें। इसके लिए सबसे पहले आराम से फर्श पर बैठ जाएं।

बाएं पैर को मोड़कर दाएं कूल्हे के पास रखें। दाएं पैर को मोड़कर बाएं पैर के ऊपर रखें ताकि घुटने एक-दूसरे के ऊपर आएं। अब दाएं हाथ को पीछे की तरफ से कमर की ओर ले जाएं और बाएं हाथ को ऊपर से कमर की ओर ले आएं। दोनों हाथों की उंगलियां एक-दूसरे को पकड़ने की कोशिश करें। सीधे बैठकर 30 सेकंड से शुरू करके धीरे-धीरे 1-2 मिनट तक रहें।

इस दौरान सांस सामान्य रखें। फिर पैर और हाथ बदलकर दूसरी तरफ दोहराएं। गोमुखासन शरीर को स्ट्रेच करता है और मजबूत बनाता है। यह लचीलापन बढ़ाता है और शरीर की पोस्चर को सुधारता है। कंधों, गर्दन और पीठ की अकड़न दूर होती है। पैरों में ऐंठन कम होती है और पैर लचीले बनते हैं। यह फ्रोजन शोल्डर, गर्दन के दर्द और सर्वाइकल स्पॉन्डिलोसिस जैसी समस्याओं में बहुत कारगर है।

पीठ और बाइसेप्स की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। यही नहीं यह रीढ़ की हड्डी सीधी रहती है। फेफड़ों की अच्छी एक्सरसाइज होती है, जिससे सांस की बीमारियां कम होती हैं। रोजाना 5-10 मिनट इस आसन का अभ्यास करने से शरीर में मजबूती और स्थिरता आती है। सुबह खाली पेट या शाम को हल्का भोजन करने के बाद इसे किया जा सकता है।

गोमुखासन जैसे आसनों से आप अपनी दिनचर्या की शुरुआत कर सकते हैं। यह व्यस्त जीवनशैली में तनाव कम करने और सेहत सुधारने का आसान तरीका है। रोजाना 10-15 मिनट अभ्यास करने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। गोमुखासन न सिर्फ शरीर बल्कि मन को भी शांत करता है। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी इसे कर सकते हैं। अगर कोई गंभीर बीमारी है तो डॉक्टर या योग विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

 

Tags: Health

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD