Monday, 08 June 2026

 

 

खास खबरें ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज़ ने रचा इतिहास, पहली बार जीता ज़ोनल ASISC अंडर-19 क्रिकेट चैम्पियनशिप का खिताब फिरोजपुर के दुकानदार हत्याकांड में शामिल दो शूटर जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार; एक पिस्तौल बरामद गाजीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, दो महीने की बच्ची समेत तीन की मौत खराब फॉर्म, भविष्य पर फोकस, इन 3 कारणों के चलते कप्तानी और टीम में जगह गंवा बैठे सूर्यकुमार फैंस का बढ़ता समर्थन हमें सगातार बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करता है : हरमनप्रीत कौर कपूर खानदान के सबसे बड़े 'कंजूस' हैं रणधीर कपूर, करिश्मा कपूर ने सुनाया लंदन शॉपिंग का मजेदार किस्सा 'द पिरामिड स्कीम' के पीछे 15 साल की रिसर्च, डायरेक्टर श्रेयांश पांडे बोले- 5 करोड़ से ज्यादा लोग हो चुके हैं ऐसे घोटालों का शिकार आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे पटना, एयरपोर्ट पर सीएम सम्राट चौधरी ने किया स्वागत 'उन्होंने जब कंधे पर हाथ रखा, तो लगा कि यह कोई सपना है', कोहली संग हुई मुलाकात पर बोले वैभव सूर्यवंशी किन लोगों को होता है टीबी का सबसे ज्यादा खतरा? समय-समय पर जांच जरूरी ओहियो के टोलेडो में सामुदायिक उत्सव के दौरान गोलीबारी, 12 लोग घायल झारखंड के चतरा में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत फंडिंग की कमी से शुरू हुआ सफर, मनोज बाजपेयी ने बताया कैसे बनीं ‘भोंसले’, ‘तांडव’ और ‘जोरम’ जैसी फिल्में सिर्फ खेलना नहीं है, 10 से 20 साल तक दबदबा बनाए रखना है : वैभव सूर्यवंशी कांग्रेस की ‘हिटलर और आपातकाल वाली मानसिकता’ एक बार फिर खुलकर सामने आई : जी. किशन रेड्डी नर्वस सिस्टम को बिगाड़ता है तनाव, जानें समस्याओं को दूर करने में कैसे मदद करता है योगासन गोमुखासन से दूर करें गर्दन-पीठ का दर्द, सुधारें पोस्चर 8 जून का पंचांग : कालाष्टमी- मासिक कृष्ण अष्टमी पर अभिजीत के साथ विजय मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल जय महाकाल : त्रिपुंड, चन्द्रमा और त्रिनेत्र से सजे बाबा, आस्था का जनसैलाब भारत ने नेपाल को 72 स्वास्थ्य सुविधाओं और 12 सांस्कृतिक विरासत से जुड़े प्रोजेक्ट सौंपे 'श्रेयस के लिए बहुत खुश हूं', अय्यर के कप्तान बनने के बाद सूर्यकुमार यादव की पहली प्रतिक्रिया

 

8 जून का पंचांग : कालाष्टमी- मासिक कृष्ण अष्टमी पर अभिजीत के साथ विजय मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

Religious
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 Jun 2026

Last updated on: Jun 07, 2026, 14:03 IST

हर माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को काला अष्टमी व मासिक कृष्ण अष्टमी के नाम से भी जाना जाता है। ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि सोमवार को पड़ रही है। यह तिथि काल भैरव के साथ ही भगवान श्री कृष्ण को समर्पित है। कालभैरव व श्री कृष्ण के भक्त वर्ष की सभी अष्टमी तिथि पर भगवान की पूजा और आराधना करते हैं।

अष्टमी तिथि 8 जून सोमवार को है। पंचांग के अनुसार इस दिन अभिजीत मुहूर्त और विजय मुहूर्त दोनों उपलब्ध रहेंगे, जो शुभ कार्यों के लिए बेहद अनुकूल हैं। सोमवार को सूर्योदय 5 बजकर 23 मिनट पर और सूर्यास्त 7 बजकर 18 मिनट पर होगा। अष्टमी तिथि सोमवार को पूरे दिन रहने के साथ 9 जून देर रात 3 बजकर 23 मिनट तक रहेगी।

नक्षत्र शतभिषा और योग विष्कम्भ रहेगा। अभिजीत मुहूर्त के साथ विजय मुहूर्त का संयोग शुभ कार्यों, यात्रा, नये काम शुरू करने और महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए बेहतर रहेगा। राहुकाल में सावधानी बरतें। जो लोग व्रत रख रहे हैं, उन्हें सुबह सूर्योदय के बाद व्रत का संकल्प लेना चाहिए। शाम को गोधूलि मुहूर्त में पूजा-अर्चना फलदायी होगी।

शुभ मुहूर्त की बात करें तो ब्रह्म मुहूर्त 4 बजकर 2 मिनट से 4 बजकर 42 मिनट तक, प्रातः सन्ध्या सुबह 4 बजकर 22 मिनट से 5 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 52 मिनट से दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। वहीं, विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 39 मिनट से 3 बजकर 35 मिनट तक और गोधूलि मुहूर्त शाम 7 बजकर 16 मिनट से 7 बजकर 37 मिनट तक रहेगा।

अशुभ समय की बात करें तो राहुकाल सुबह 7 बजकर 7 मिनट से 8 बजकर 52 मिनट तक, यमगण्ड सुबह 10 बजकर 36 मिनट से दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक, गुलिक काल दोपहर 2 बजकर 5 मिनट से 3 बजकर 49 मिनट तक और दुर्मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 48 मिनट से 1 बजकर 44 मिनट तक रहेगा। साथ ही आडल योग सुबह 9 बजकर 9 मिनट से दोपहर 1 बजकर 39 मिनट तक रहेगा।

 

Tags: Religious

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD