Monday, 08 June 2026

 

 

खास खबरें ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज़ ने रचा इतिहास, पहली बार जीता ज़ोनल ASISC अंडर-19 क्रिकेट चैम्पियनशिप का खिताब फिरोजपुर के दुकानदार हत्याकांड में शामिल दो शूटर जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार; एक पिस्तौल बरामद गाजीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, दो महीने की बच्ची समेत तीन की मौत खराब फॉर्म, भविष्य पर फोकस, इन 3 कारणों के चलते कप्तानी और टीम में जगह गंवा बैठे सूर्यकुमार फैंस का बढ़ता समर्थन हमें सगातार बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करता है : हरमनप्रीत कौर कपूर खानदान के सबसे बड़े 'कंजूस' हैं रणधीर कपूर, करिश्मा कपूर ने सुनाया लंदन शॉपिंग का मजेदार किस्सा 'द पिरामिड स्कीम' के पीछे 15 साल की रिसर्च, डायरेक्टर श्रेयांश पांडे बोले- 5 करोड़ से ज्यादा लोग हो चुके हैं ऐसे घोटालों का शिकार आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे पटना, एयरपोर्ट पर सीएम सम्राट चौधरी ने किया स्वागत 'उन्होंने जब कंधे पर हाथ रखा, तो लगा कि यह कोई सपना है', कोहली संग हुई मुलाकात पर बोले वैभव सूर्यवंशी किन लोगों को होता है टीबी का सबसे ज्यादा खतरा? समय-समय पर जांच जरूरी ओहियो के टोलेडो में सामुदायिक उत्सव के दौरान गोलीबारी, 12 लोग घायल झारखंड के चतरा में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत फंडिंग की कमी से शुरू हुआ सफर, मनोज बाजपेयी ने बताया कैसे बनीं ‘भोंसले’, ‘तांडव’ और ‘जोरम’ जैसी फिल्में सिर्फ खेलना नहीं है, 10 से 20 साल तक दबदबा बनाए रखना है : वैभव सूर्यवंशी कांग्रेस की ‘हिटलर और आपातकाल वाली मानसिकता’ एक बार फिर खुलकर सामने आई : जी. किशन रेड्डी नर्वस सिस्टम को बिगाड़ता है तनाव, जानें समस्याओं को दूर करने में कैसे मदद करता है योगासन गोमुखासन से दूर करें गर्दन-पीठ का दर्द, सुधारें पोस्चर 8 जून का पंचांग : कालाष्टमी- मासिक कृष्ण अष्टमी पर अभिजीत के साथ विजय मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल जय महाकाल : त्रिपुंड, चन्द्रमा और त्रिनेत्र से सजे बाबा, आस्था का जनसैलाब भारत ने नेपाल को 72 स्वास्थ्य सुविधाओं और 12 सांस्कृतिक विरासत से जुड़े प्रोजेक्ट सौंपे 'श्रेयस के लिए बहुत खुश हूं', अय्यर के कप्तान बनने के बाद सूर्यकुमार यादव की पहली प्रतिक्रिया

 

झारखंड को अटल जी के सपनों का राज्य बनाएगी भाजपा : नितिन नवीन

Nitin Nabin, BJP, Bharatiya Janata Party, Ranchi
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

रांची , 06 Jun 2026

Last updated on: Jun 07, 2026, 13:06 IST

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शुक्रवार को रांची में कहा कि झारखंड अलग राज्य भाजपा की सरकार ने बनाया था और भाजपा ही इसे अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों के राज्य के तौर पर संवारेगी। रांची के डिबडीह स्थित कार्निवाल बैंक्वेट हॉल में आयोजित 'प्रबुद्ध नागरिक संवाद' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नितिन नवीन ने कहा कि भाजपा ने विकास, सुशासन और जनकल्याण को जमीन पर उतारकर दिखाया है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने, 80 करोड़ लोगों को मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध कराने तथा आयुष्मान भारत योजना के जरिए करोड़ों परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा देने का काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत-2047 के लक्ष्य का उल्लेख करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि यह सभी वर्गों के सहयोग से ही हासिल किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनधन योजना और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंच रहा है। किसानों की आय बढ़ाने, ऑर्गेनिक खेती को प्रोत्साहन देने तथा युवाओं को रोजगार देने के बजाय रोजगार सृजक बनाने की दिशा में केंद्र की सरकार काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि देश में दो लाख से अधिक स्टार्टअप और 125 से ज्यादा यूनिकॉर्न भारत की बढ़ती उद्यमशीलता का प्रमाण हैं।

महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में सरकार के कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने तीन करोड़ 'लखपति दीदी' बनाने का लक्ष्य हासिल किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि डिजिटल इंडिया की शुरुआत में विपक्ष ने इसका मजाक उड़ाया था, लेकिन आज भारत डिजिटल भुगतान के क्षेत्र में दुनिया के अग्रणी देशों में शामिल है।

उन्होंने कहा कि जब-जब विपक्ष ने भाजपा का मजाक बनाया, जनता ने पार्टी को और अधिक समर्थन दिया। राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि मोदी सरकार देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगी। उन्होंने नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और रक्षा निर्यात में वृद्धि का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत आज वैश्विक स्तर पर अधिक मजबूत स्थिति में है।

नितिन नवीन ने कहा कि राम मंदिर, काशी कॉरिडोर, नए एम्स, मेडिकल कॉलेज, आईआईटी और एकलव्य विद्यालयों के माध्यम से सरकार ने सांस्कृतिक और शैक्षणिक क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उन्होंने युवाओं से सकारात्मक राजनीति और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का आह्वान किया। कार्यक्रम को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने भी संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद देश में विकास और जनकल्याण की दिशा में व्यापक बदलाव देखने को मिले हैं तथा विकसित भारत-2047 का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए समाज के सभी वर्गों की भागीदारी आवश्यक है। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सहित कई प्रबुद्धजन, शिक्षाविद, चिकित्सक, उद्योगपति और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Tags: Nitin Nabin , BJP , Bharatiya Janata Party , Ranchi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD