Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें डी.सी. डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने जेल रोड पर पौधारोपण किया माता श्री काली देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य शीघ्र होंगे पूर्ण, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान करेंगे लोकार्पण : बलतेज पन्नू पेड़ लगाएं, पर्यावरण बचाएं — यही आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी : केवल सिंह पठानिया भगवंत मान सरकार पंजाब को नशों और तस्करों से मुक्त करने के लिए वचनबद्ध : कुलजीत सिंह रंधावा आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों में शीघ्र उपलब्ध होंगी एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड मशीनेंः डॉ. धनी राम शांडिल एचपी शिवा परियोजना के तहत 586 हेक्टेयर क्षेत्र की पहचान सुनिश्चित करेंः जगत सिंह नेगी विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा चंडीगढ़ ने चलाया "एक पेड़ मां के नाम" अभियान, वार्ड-29 में हुआ पौधारोपण नरेंद्र मोदी ने दमन में 2,970 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर भाजपा चंडीगढ़ में खुशी की लहर गुलाब चंद कटारिया ने इंदिरा हॉलिडे होम, सेक्टर-24 की सुविधाओं का किया निरीक्षण राज्यपाल की घोषणा के अनुरूप मेधावी विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग पहल आयोजित हिंदी सिनेमा के दिग्गज फनकार राजेंद्र कृष्ण ने संगीत जगत को दिया नया आयाम मराठी मेरी पहचान है, लेकिन नई भाषाएं सीखना रोमांचित करता है : शरवरी भारतीय सिनेमा के सम्राट : 13 भाषाएं, 150 से ज्यादा फिल्में और गिनीज रिकॉर्ड फराह खान के घर गूंजा वाशु भगनानी विवाद, वरुण धवन के मजाक ने खींचा सबका ध्यान नरेन्द्र मोदी ने दमन में नमो अस्पताल का उद्घाटन किया फ्रेंच ओपन : अलेक्जेंडर ज्वेरेव और फ्लेवियो कोबोली के बीच होगा पुरुष एकल का फाइनल दिल्ली सचिवालय से नई इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा को हरी झंडी दिखाई गई विश्व पर्यावरण दिवस पर असम ने रचा इतिहास, एक ही दिन में लगाए 1.02 करोड़ से अधिक पौधे नरेन्द्र मोदी ने दमन के नमो हवाई अड्डे पर आधुनिक टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया नरेंद्र मोदी ने सूरत में बड़े डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, ग्रीन ग्रोथ को बढ़ावा दिया

 

हरभजन सिंह ईटीओ ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायजा, मॉनसून सीजन से पहले सख्ती से निगरानी करने के दिए निर्देश

लोक निर्माण मंत्री ने सभी सड़क परियोजनाओं की रोजाना आधार पर निगरानी और समय सिर पूरा करने के दिए आदेश

Harbhajan Singh ETO, AAP Punjab
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 05 Jun 2026

Last updated on: Jun 06, 2026, 10:14 IST

पंजाब के लोक निर्माण मंत्री स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज पी.आर.बी.डी.बी. कार्यालय, एस.ए.एस. नगर (मोहाली) में हुई बैठक के दौरान पंजाब भर में सड़क विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा प्रांत में 45000 किलोमीटर सड़कों के निर्माण और नवीनीकरण के कार्य करवाए जा रहे हैं।

बैठक के दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकार क्षेत्र में आने वाले राज्य मार्गों और लिंक सड़कों से संबंधित चल रहे कार्यों की हल्का और मंडल-वार स्थिति का मूल्यांकन किया। निर्धारित समय में कार्यों को पूरा करने पर जोर देते हुए कैबिनेट मंत्री ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि मॉनसून सीजन की शुरुआत से पहले ही चल रहे प्रत्येक कार्य को पूरा करना सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने इंजीनियर-इन-चीफ श्री गगनदीप सिंह को प्रगति की रोजाना आधार पर निगरानी करने और प्रत्येक परियोजना के लिए रोजाना आधार पर प्रगति की मॉनिटरिंग शीट बनाने के निर्देश दिए, ताकि कोई भी कार्य समय-सीमा से न छूटे। उन्होंने आगे निर्देश दिया कि लुक और अन्य सभी आवश्यक निर्माण सामग्री का भंडारण करके कार्यों को सुचारू रूप से पूरा करना सुनिश्चित किया जाए।

गुणवत्ता नियंत्रण पर जोर देते हुए लोक निर्माण मंत्री ने अधिकारियों को अच्छी गुणवत्ता के कार्य करवाने को सुनिश्चित करने की सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के बारे में आगाह किया, ताकि लोगों का पैसा किसी भी रूप में बर्बाद न हो। उन्होंने आगे निर्देश दिया कि संबंधित अधिकारियों द्वारा हर स्तर पर निरंतर जांच और निरीक्षण किया जाए, ताकि जमीनी स्तर पर उच्च मानकों को सख्ती से कायम रखा जा सके।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे हर चरण में आवश्यक साइन बोर्ड, लेन मार्किंग और गुणवत्ता नियंत्रण मापदंडों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। कैबिनेट मंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि फंड से संबंधित बकाया मांगों को तुरंत दर्ज करके भुगतान किए जाएं, ताकि कार्यों की प्रगति में कोई देरी न हो।

लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि वे जल्द ही पुनः कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे और बैठक के दौरान जारी निर्देशों के पालन का भी जायजा लेंगे। बैठक में उपस्थित विभाग के अधिकारियों में इंजीनियर-इन-चीफ श्री गगनदीप सिंह, मुख्य इंजीनियर श्री अनिल गुप्ता, श्री अरसदीप सिंह और सभी सुपरीटैंडट इंजीनियर शामिल थे।

 

Tags: Harbhajan Singh ETO , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD