Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें डी.सी. डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने जेल रोड पर पौधारोपण किया माता श्री काली देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य शीघ्र होंगे पूर्ण, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान करेंगे लोकार्पण : बलतेज पन्नू पेड़ लगाएं, पर्यावरण बचाएं — यही आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी : केवल सिंह पठानिया भगवंत मान सरकार पंजाब को नशों और तस्करों से मुक्त करने के लिए वचनबद्ध : कुलजीत सिंह रंधावा आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों में शीघ्र उपलब्ध होंगी एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड मशीनेंः डॉ. धनी राम शांडिल एचपी शिवा परियोजना के तहत 586 हेक्टेयर क्षेत्र की पहचान सुनिश्चित करेंः जगत सिंह नेगी विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा चंडीगढ़ ने चलाया "एक पेड़ मां के नाम" अभियान, वार्ड-29 में हुआ पौधारोपण नरेंद्र मोदी ने दमन में 2,970 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर भाजपा चंडीगढ़ में खुशी की लहर गुलाब चंद कटारिया ने इंदिरा हॉलिडे होम, सेक्टर-24 की सुविधाओं का किया निरीक्षण राज्यपाल की घोषणा के अनुरूप मेधावी विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग पहल आयोजित हिंदी सिनेमा के दिग्गज फनकार राजेंद्र कृष्ण ने संगीत जगत को दिया नया आयाम मराठी मेरी पहचान है, लेकिन नई भाषाएं सीखना रोमांचित करता है : शरवरी भारतीय सिनेमा के सम्राट : 13 भाषाएं, 150 से ज्यादा फिल्में और गिनीज रिकॉर्ड फराह खान के घर गूंजा वाशु भगनानी विवाद, वरुण धवन के मजाक ने खींचा सबका ध्यान नरेन्द्र मोदी ने दमन में नमो अस्पताल का उद्घाटन किया फ्रेंच ओपन : अलेक्जेंडर ज्वेरेव और फ्लेवियो कोबोली के बीच होगा पुरुष एकल का फाइनल दिल्ली सचिवालय से नई इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा को हरी झंडी दिखाई गई विश्व पर्यावरण दिवस पर असम ने रचा इतिहास, एक ही दिन में लगाए 1.02 करोड़ से अधिक पौधे नरेन्द्र मोदी ने दमन के नमो हवाई अड्डे पर आधुनिक टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया नरेंद्र मोदी ने सूरत में बड़े डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, ग्रीन ग्रोथ को बढ़ावा दिया

 

पंजाब सरकार की आयरन एवं स्टील क्षेत्र में कर चोरी पर बड़ी कार्रवाई

मंडी गोबिंदगढ़-खन्ना बेल्ट में विशेष अभियान के दौरान 2400 मीट्रिक टन से अधिक माल पकड़ा गया : हरपाल सिंह चीमा

Harpal Singh Cheema, Advocate Harpal Singh Cheema, AAP Punjab
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 05 Jun 2026

Last updated on: Jun 06, 2026, 09:20 IST

पंजाब के वित्त, आबकारी एवं कराधान मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने शुक्रवार को बताया कि राज्य के कराधान विभाग ने आयरन एवं स्टील क्षेत्र में कर चोरी के खिलाफ एक व्यापक विशेष अभियान चलाते हुए 200 से अधिक वाहनों को हिरासत में लिया है तथा लगभग 7 करोड़ रुपये मूल्य का माल जब्त किया है। 

उन्होंने कहा कि कर चोरी के प्रति राज्य सरकार की ‘शून्य सहनशीलता’ नीति के तहत यह विशेष कार्रवाई फर्जी बिलिंग तथा बिना वैध दस्तावेजों के माल की ढुलाई पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई है। प्रारंभिक आकलन के अनुसार नियमों का उल्लंघन करने वालों पर 3.5 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया जाएगा।

अभियान की जानकारी साझा करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि कराधान विभाग की स्टेट इन्वेस्टिगेशन एंड प्रिवेंटिव यूनिट (सीपू ) ने आज एक सुनियोजित और बड़े स्तर की प्रवर्तन कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।  यह अभियान मुख्य रूप से पंजाब के प्रमुख आयरन एवं स्टील औद्योगिक क्षेत्र, अर्थात् मंडी गोबिंदगढ़ , खन्ना तथा आसपास के इलाकों में चलाया गया, जिसका प्रमुख उद्देश्य अवैध गतिविधियों के माध्यम से की जा रही कर चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाना था।

उन्होंने बताया कि विशेष अभियान के दौरान आयरन स्क्रैप और तैयार स्टील उत्पादों की ढुलाई कर रहे 200 से अधिक वाहनों को गहन जांच के लिए रोका गया। वित्त मंत्री ने कहा कि जब्त किए गए माल की कुल मात्रा 2400 मीट्रिक टन से अधिक आंकी गई है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि कई खेपें या तो बिना वैध चालान और ई-वे बिल के परिवहन की जा रही थीं अथवा उनके साथ प्रस्तुत दस्तावेज अत्यधिक संदिग्ध पाए गए हैं।

हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि विभाग फर्जी बिलिंग के पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रहा है और राज्य के राजस्व को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी व्यक्ति या संस्था के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कर चोरी के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा राज्य के राजस्व हितों की रक्षा के लिए ऐसे तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

 

Tags: Harpal Singh Cheema , Advocate Harpal Singh Cheema , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD