Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर

 

अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान

वर्ष 2022 से महाराजा रणजीत सिंह और माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट्स के 377 कैडेटों ने सशस्त्र बलों में कमीशन हासिल किया: अमन अरोड़ा ने पंजाब के युवाओं के जज्बे की सराहना की

Aman Arora, AAP Punjab, Military, Mai Bhago Armed Forces Preparatory Institute, SAS Nagar, SAS Nagar Mohali, Mohali, Sahibzada Ajit Singh Nagar
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 05 Jun 2026

Last updated on: Jun 05, 2026, 18:27 IST

पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री श्री अमन अरोड़ा, जिनके साथ अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री विकास प्रताप भी उपस्थित थे, ने एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (ए.एफ.सी.ए.टी.) और नेशनल डिफेंस अकादमी (एन.डी.ए.) की मेरिट सूची में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की दो महिला कैडेटों को सम्मानित किया। एक किसान की बेटी महकप्रीत कौर ने एयर फोर्स अकादमी की मेरिट सूची में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जबकि कोमलप्रीत कौर ने अखिल भारतीय स्तर पर 18वां स्थान हासिल कर एनडीए, खड़कवासला में अपनी जगह सुनिश्चित की है। 

यह उपलब्धि रक्षा सेवाओं में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और सफलता का एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। पंजाब भवन में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए श्री अमन अरोड़ा ने पंजाब की बेटियों के अदम्य साहस और संकल्प की सराहना की। 

उन्होंने कहा कि लाखों उम्मीदवारों में से ए.एफ.सी.ए. टी. में पहला और एन.डी.ए. परीक्षा में 18वां स्थान प्राप्त करना इन बेटियों की सफलता के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सफलता की यह कहानी यहीं समाप्त नहीं होती।

वर्ष 2022 से महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट और माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के 377 कैडेट भारतीय सशस्त्र बलों में अधिकारी के रूप में कमीशन प्राप्त कर चुके हैं। मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने वर्ष 2023 में माई भागो एएफपीआई में लड़कियों के लिए एनडीए प्रिपरेटरी विंग शुरू करके एक ऐतिहासिक पहल की है। 

उन्होंने कहा कि पंजाब देश का एकमात्र राज्य है जहां सरकार लड़कियों के लिए समर्पित डिफेंस प्रैपरेटरी इंस्टीट्यूट चला रही है। दोनों महिला कैडेटों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए श्री अमन अरोड़ा ने कहा, “यह पूरे पंजाब के लिए गर्व और खुशी का अवसर है। 

हमारी बेटियाँ महकप्रीत और कोमलप्रीत ने अपनी अथक मेहनत से राज्य का नाम रोशन किया है।” श्री अमन अरोड़ा ने कहा, “पंजाबियों ने हमेशा देश का नेतृत्व किया है—चाहे स्वतंत्रता संग्राम हो या देश की संप्रभुता की रक्षा। पंजाब सरकार द्वारा संचालित माई भागो एएफपीआई इसी भावना को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहा है। 

हमारी बेटियों ने एक बार फिर पंजाब का गौरव बढ़ाया है। मैं दोनों कैडेटों, उनके परिवारों और पंजाब की प्रत्येक बेटी को बधाई देता हूं।” कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि जल्द ही होशियारपुर के बजवाड़ा में सरदार बहादुर अमीन चंद सोनी आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट का उद्घाटन किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक युवा सशस्त्र बलों में अधिकारी बनने का अवसर प्राप्त कर सकें।

इस दौरान श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि संगरूर के चीमा मंडी में संत बाबा अतर सिंह जी आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की आधारशिला भी शीघ्र रखी जाएगी। इस संस्थान के 18 महीनों में पूर्ण होने की उम्मीद है। इसके अलावा, 14 सी-पाइट केंद्रों के नवीनीकरण और आधुनिकीकरण का कार्य जारी है तथा आने वाले महीनों में दो नए सी-पाइट केंद्र भी खोले जाएंगे।

रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री विकास प्रताप ने कहा कि ये परिणाम राज्य में लड़कों और लड़कियों के लिए रक्षा प्रशिक्षण के क्षेत्र में अपनाई गई केंद्रित रणनीति की सफलता को दर्शाते हैं। महकप्रीत और कोमलप्रीत ने सभी सीमाओं को पार करते हुए एक नई मिसाल कायम की है, जो छोटे कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों की प्रत्येक बेटी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

उन्होंने कहा कि एएफपीआई और सी-पाइट केंद्रों के विस्तार से पंजाब के और अधिक युवाओं को संरचित कोचिंग, शारीरिक प्रशिक्षण और व्यक्तित्व विकास के अवसर मिलेंगे, जिससे वे राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सकेंगे। इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए माई भागो एएफपीआई के निदेशक मेजर जनरल जसबीर सिंह संधू, एवीएसएम (सेवानिवृत्त) ने कहा कि रक्षा सेवाओं में महिलाओं के लिए सीमित पदों के बावजूद देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त करना अत्यंत गौरवपूर्ण उपलब्धि है। 

महकप्रीत और कोमलप्रीत ने राज्य सरकार के पंजाब की बेटियों को सशस्त्र बलों में अधिकारी बनाने के मिशन को नई ऊर्जा और गति प्रदान की है।

 

Tags: Aman Arora , AAP Punjab , Military , Mai Bhago Armed Forces Preparatory Institute , SAS Nagar , SAS Nagar Mohali , Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD