Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

ब्रम शंकर जिम्पा ने गौतम नगर में 30 लाख रुपए की लागत से लगे नए ट्यूबवेल का किया उद्घाटन

कहा, लोगों को मिलेगा निर्बाध पेयजल

Bram Shanker Jimpa, AAP Punjab, Hoshiarpur
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

होशियारपुर , 02 Jun 2026

Last updated on: Jun 02, 2026, 15:11 IST

पंजाब सरकार द्वारा लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने की अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने मोहल्ला गौतम नगर में 30 लाख रुपए की लागत से स्थापित किए गए नए ट्यूबवेल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह परियोजना मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की जनकल्याणकारी सोच और लोगों के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक है।

विधायक जिम्पा ने कहा कि गर्मियों के मौसम में पेयजल की बढ़ती मांग को देखते हुए सरकार द्वारा आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं ताकि किसी भी क्षेत्र में पानी की कमी न आने पाए। उन्होंने कहा कि गौतम नगर में स्थापित यह नया ट्यूबवेल क्षेत्र के हजारों निवासियों को लाभ पहुंचाएगा और उन्हें स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध होगा।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लोगों की बुनियादी जरूरतों को प्राथमिकता दे रही है और पेयजल आपूर्ति को मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी दूरदर्शी सोच और विकासोन्मुख नीतियों के कारण होशियारपुर में विकास कार्यों को नई गति मिली है।

विधायक जिम्पा ने बताया कि शहर में अब तक 43 से अधिक नए ट्यूबवेल लगाए जा चुके हैं, जिससे जल आपूर्ति व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार आया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी लोगों की जरूरतों के अनुसार विकास परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

इस अवसर पर स्थानीय निवासियों ने नए ट्यूबवेल की स्थापना के लिए पंजाब सरकार और विधायक ब्रम शंकर जिम्पा का धन्यवाद करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही पेयजल संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। इस मौके पर सुमेश सोनी, वरिंदर वैद के अलावा अन्य मोहल्ला निवासी भी मौजूद थे।

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP Punjab , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD