Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

राबड़ी देवी के बंगला विवाद पर सीएम सम्राट चौधरी का तंज, 'मां-बेटा सबको चाहिए अलग घर'

Samrat Choudhary, BJP Bihar, Chief Minister of Bihar, Patna, Bihar
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

शेखपुरा , 02 Jun 2026

Last updated on: Jun 02, 2026, 15:07 IST

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास खाली करने के विवाद के मामले को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को पहली प्रतिक्रिया दी। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यह राजतंत्र नहीं, लोकतंत्र है। यहां किसी की कोई बपौती नहीं है। शेखपुरा के बरबीघा प्रखंड में आयोजित सहयोग शिविर को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि कुछ लोगों को लगता है कि हमारे खिलाफ कार्रवाई हो रही है।

लेकिन कभी किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने खुद का उदाहरण देते हुए कहा, "मैं पिछले 10 वर्षों में कई बार मंत्री और उपमुख्यमंत्री बना, गृह मंत्री भी बना, लेकिन सरकारी घर में नहीं रहा। अपने निजी आवास में रहा।" सीएम सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्हें कोई नोटिस नहीं गया, लेकिन वह मुख्यमंत्री पद से हटते ही सीएम आवास खाली कर दूसरे आवास में चले गए।

लोकतंत्र में लोग उसे देखना चाहते हैं जो जनता के सेवक होते हैं। मैंने मुख्यमंत्री आवास के सामने लोक सेवक का आवास भी लिखवा दिया है। उन्होंने कहा, "यहां किसी का बपौती नहीं होता है। यह राजतंत्र नहीं है कि जो आपको आवास मिला उसी में रहेंगे। मैं 1999 में मंत्री बना था, आज जिस घर में हूं, वह मेरा 11वां घर है। मैं तीन घर में स्वयं रहा, लेकिन अन्य घरों में मैंने कार्यालय चलाने का काम किया।"

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोगों को मोह है। बेटा को अलग और माता को अलग घर चाहिए। जनता से कोई मतलब नहीं। उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि हम लोग जनता के काम करने के लिए हैं। घर की चिंता छोड़ दीजिए। उन्होंने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि जिस दिन पार्टी और हमारे नेता कहेंगे कि आपका काम समाप्त हो गया, तो मैं 24 घंटे के अंदर अपना झोला उठाकर अपने घर में चला जाऊंगा।

सरकारी आवास में नहीं रहूंगा। हम लोग जनता की भलाई के लिए आए हैं, अपने कल्याण के लिए नहीं आए हैं। जनता की भलाई की चिंता करनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि सरकार ने 10 सर्कुलर रोड को खाली करने का नोटिस पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को दिया है। बदले में उन्हें 39, हार्डिंग रोड वाला बंगला अलॉट किया गया है। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने 10 सर्कुलर रोड वाला बंगला छोड़ने से इनकार कर दिया है। इसके बाद से इस मामले को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने है।

 

Tags: Samrat Choudhary , BJP Bihar , Chief Minister of Bihar , Patna , Bihar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD