Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए एस.आई.आर.-2026: सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा घर-घर गणना चरण को समय से पहले पूरा करने के लिए ई.आर.ओज़. का सम्मान राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने ‘टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0’ की समीक्षा की एलपीयू में वैश्विक अनुभव और उद्योग-एकीकृत शिक्षण के साथ आर्किटेक्चर एवं प्लानिंग कार्यक्रमों के लिए प्रवेश शुरू हरचंद सिंह बरसट ने सभी को 5-5 पौधे लगाने और संभालने के लिए किया प्रेरित विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए फार्मासिस्ट भर्ती घोटाले में तरुण चुग ने कठोरतम कार्रवाई की माँग की बागवानी योजनाओं का लाभ हर किसान तक पहुँचाना सुनिश्चित करें अधिकारी : मोहिंदर भगत कैबिनेट मंत्री ने सरकारी स्कूलों के 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए ₹10,000 करोड़ का नया कर्ज़ लेकर पंजाब को आर्थिक बर्बादी की ओर धकेल रही है मान सरकार : सुखजिंदर सिंह रंधावा राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा के समावेश का आह्वान किया सेवा सहकारी समितियों को बढ़ावा देने एवं रोजगार सृजन के लिए प्रशासक ने चंडीगढ़ सहकारिता नीति-2026 का शुभारंभ किया 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए सीनियर सहायक को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार बरिंदर कुमार गोयल द्वारा मोगा ज़िले में 105.49 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाएं लोकार्पित ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने गांव मीमसा में एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले हॉकी एस्ट्रोटर्फ का निर्माण कार्य शुरू करवाया* हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायज़ा हम युवाओं के साथ, युवाओं के मुद्दे देश के मुद्दे- अरविंद केजरीवाल अमन अरोड़ा द्वारा लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए सुदृढ़ डेटा सुरक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने पर जोर पीएम मोदी के आवास घेराव के विरोध में बीजेपी ने चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेराव विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने पांच गांवों को पानी की टंकी समर्पित की

 

उप-निर्वाचन आयुक्त ने की एसआईआर की तैयारियों व प्रबंधों की समीक्षा

विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 का कार्य समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से पूरा करने के दिए निर्देश

A Sreenivas, Election Commision Haryana, ECI, Chief Electoral Officer Haryana, CEO Haryana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 01 Jun 2026

Last updated on: Jun 02, 2026, 11:38 IST

हरियाणा में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 की तैयारियों एवं प्रगति की समीक्षा के लिए सोमवार को चंडीगढ़ में उप निर्वाचन आयुक्त श्री संजय कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत किए जा रहे विभिन्न प्रबंधों, कार्य योजनाओं तथा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री ए श्रीनिवास ने बताया कि उप निर्वाचन आयुक्त ने मतदाता सूची की शुद्धता, पारदर्शिता एवं समावेशिता सुनिश्चित करने पर विशेष बल देते हुए सभी अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाएं तथा मृत, स्थानांतरित एवं अपात्र मतदाताओं के नाम नियमानुसार हटाने की प्रक्रिया पूरी निष्पक्षता एवं सावधानी के साथ संपन्न की जाए।

बैठक के दौरान बूथ स्तर पर चल रहे सत्यापन कार्यों की भी समीक्षा की गई। उप निर्वाचन आयुक्त ने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को घर-घर जाकर सत्यापन अभियान को प्रभावी एवं व्यवस्थित तरीके से संचालित करने के निर्देश दिए ताकि मतदाता सूची का पुनरीक्षण अधिक सटीक और विश्वसनीय बन सके।

उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ नियमित संवाद एवं समन्वय बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि पुनरीक्षण प्रक्रिया में सभी हितधारकों की सक्रिय भागीदारी लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाती है। बैठक में मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों, दावों एवं आपत्तियों के समयबद्ध निपटान तथा तकनीकी एवं प्रशासनिक तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। 

उप निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि जिन मतदाताओं की मैपिंग अभी तक नहीं हुई है, उन्हें नोटिस जारी किए जाएंगे। ऐसे मामलों में निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों के कार्यालयों के बाहर भीड़ की संभावना को देखते हुए मतदाताओं को संबंधित बूथ लेवल अधिकारी के माध्यम से आवश्यक डेटा मैपिंग करवाने की सलाह दी गई है।

उप निर्वाचन आयुक्त ने सभी अधिकारियों को विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर सफलतापूर्वक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतांत्रिक प्रक्रिया की आधारशिला है और इसके लिए सभी स्तरों पर गंभीरता, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

 

Tags: A Sreenivas , Election Commision Haryana , ECI , Chief Electoral Officer Haryana , CEO Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD