Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत

 

खिताबी जीत के बाद कोहली का खुलासा, बताया कब लौटा टीम का आत्मविश्वास?

Virat Kohli, Sports News, Cricket, IPL, IPL 2026, IPL 2026 Final, Royal Challengers Bengaluru, RCB, Gujarat Titans, GT, Ahmedabad
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अहमदाबाद , 31 May 2026

Last updated on: Jun 01, 2026, 13:44 IST

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने रविवार को गुजरात टाइटंस (जीटी) के विरुद्ध 5 विकेट से जीत दर्ज करते हुए लगातार अपना दूसरा आईपीएल खिताब जीता। टाइटल जीतने के बाद विराट कोहली ने बताया है कि इस सीजन टीम का आत्मविश्वास कब लौटा था? रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने 8 विकेट खोकर 155 रन बनाए।

इस टीम के लिए वॉशिंगटन सुंदर ने 50 रन की पारी खेली। इनके अलावा, निशांत संधू ने 20 रन टीम के खाते में जोड़े। विपक्षी खेमे से रासिख सलाम डार ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए। इसके जवाब में आरसीबी ने 18 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस पारी में विराट कोहली ने 42 गेंदों में 12 बाउंड्री के साथ 75 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि वेंकटेश अय्यर ने 32 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

जीटी के लिए राशिद खान ने 2 विकेट हासिल किए। आरसीबी के लिए मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद विराट कोहली ने कहा, "मैंने कहा था कि ऐसा नहीं लग रहा कि इस बार भी वैसा ही दबाव है, जैसा पिछले साल था। हम प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर थे और हमने कहा था कि अगर योजनाओं को ठीक से लागू करते हैं, तो हम सबसे बेहतरीन हैं।"

कोहली ने कहा, "हमने जो कौशल, संयम और परिपक्वता दिखाई, वह कमाल की थी। ब्रेक के बाद, हमें एक हार मिली और मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक करीबी जीत। वह दौर थोड़ा मुश्किल था, लेकिन उस जीत के बाद हमारा आत्मविश्वास लौट आया। हमें बहुत लंबा इंतजार करना पड़ा। आपको हर बार अकेले ही मोर्चा संभालने की जरूरत नहीं होती।

हमारे आगे, पीछे और आस-पास भी कई खिलाड़ी मौजूद हैं। विश्व-स्तरीय गेंदबाजी, हॉफ, भुवी और रासिख ने तो कमाल ही कर दिया। हमारी टीम में संतुलन और ताकत, दोनों ही मौजूद हैं।" दूसरी तरफ, क्रुणाल पांड्या ने पिछले 11 वर्षों में अलग-अलग टीमों के लिए 5 ट्रॉफी जीती हैं। वह मुंबई इंडियंस के लिए 3 खिताब जीत चुके हैं। आरसीबी को लगातार दूसरी बार आईपीएल विजेता बनाने के बाद क्रुणाल ने कहा, "इसमें कोई शक नहीं है कि लगातार जीत हासिल करना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।

11 वर्षों में 5 ट्रॉफियां जीतना अपने आप में बेहद खास है। इसका काफी हद तक श्रेय हमारी सपोर्ट स्टाफ टीम को जाता है। जिस तरह से उन्होंने नीलामी से पहले तैयारी की और टीम को तैयार किया, उससे तो आधी लड़ाई तो नीलामी में ही जीत ली गई थी। इस बात की बेहद खुशी है कि हमने लगातार दूसरी बार इस ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया है। यह जीत आरसीबी के सभी फैंस के लिए है, और साथ ही विराट के लिए भी।"

 

Tags: Virat Kohli , Sports News , Cricket , IPL , IPL 2026 , IPL 2026 Final , Royal Challengers Bengaluru , RCB , Gujarat Titans , GT , Ahmedabad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD