Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

चमोली में दर्दनाक सड़क दुर्घटना, ईको वैन 400 मीटर गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत

Tragedy, Road Accident, Chamoli
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

चमोली , 30 May 2026

Last updated on: May 30, 2026, 15:31 IST

उत्तराखंड के चमोली जिले में शनिवार सुबह एक भयानक सड़क दुर्घटना हो गई। देहरादून से अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव शरीर लेकर लौट रही एक ईको वैन अनियंत्रित होकर करीब 400-500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, घटना शनिवार सुबह करीब 5:50 बजे ग्राम ल्वाणी के जंगल क्षेत्र में हुई। थराली थाने के अंतर्गत आने वाले इस क्षेत्र में बांक, लोहाजंग निवासी बलबीर सिंह (52) अपने परिजनों के साथ निजी ईको वैन (यूके 07 डी 2979) से देहरादून लौट रहे थे। सभी स्वर्गीय भजन सिंह के पार्थिव शरीर को गांव ला रहे थे, जिनका देहरादून में उपचार के दौरान निधन हो गया था।

वाहन में कुल छह व्यक्ति सवार थे। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि चालक को संभवतः नींद आ जाने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और वह सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरा। मृतकों की पहचान बलबीर सिंह (50), पुत्र स्व. नारायण सिंह, शांति देवी (48), पत्नी बलबीर सिंह और आंशु बिष्ट (18), पुत्र बलबीर सिंह के रूप में हुई है।

वहीं, कविता देवी (32), पत्नी खुशाल सिंह, मयंक सिंह (8), पुत्र खुशाल सिंह और रोशनी (18), पुत्री लक्ष्मण सिंह घायल हैं। घायलों को तुरंत एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मृतकों के शवों को खाई से निकालने के लिए डीडीआरएफ टीम, स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त बचाव अभियान चलाया।

थानाध्यक्ष थराली ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्यों का निरीक्षण किया। उपजिलाधिकारी थराली को भी सूचना दी गई। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस दुर्घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने कहा कि इस खंड पर सड़क संकरी और खतरनाक है। उन्होंने प्रशासन से बेहतर सुरक्षा व्यवस्था, गार्ड रेलिंग और साइन बोर्ड लगाने की मांग की है।

 

Tags: Tragedy , Road Accident , Chamoli

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD