Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

‘थोड़ी सी उम्मीद, थोड़ा सा आसमान’ में आरती बिराजदार बनेंगी 'वैदेही', दिखाएंगी सीमाओं से परे सपनों की ताकत

TV, Television, Aarti Birajdar, Thodi Si Umeed, Thoda Sa Aasaman, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 29 May 2026

Last updated on: May 29, 2026, 15:14 IST

अभिनेत्री आरती बिराजदार अपने नए शो ‘थोड़ी सी उम्मीद, थोड़ा सा आसमान’ के साथ दर्शकों के सामने खास अंदाज में आने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। आरती इस शो में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह शो एक साधारण सी लड़की वैदेही की कहानी है, जो शिकायत करने के बजाय दृढ़ इरादे से आगे बढ़ती है और अपनी सीमाओं से परे सपने देखती है।

शो का प्रोमो जारी कर दिया गया है, जिसमें आरती वैदेही के किरदार में नजर आएंगी। आरती बिराजदार ने बताया, “मैं इस शो का हिस्सा बनकर बहुत उत्साहित हूं। वैदेही एक शानदार किरदार है। वह बाहर से वह बहुत सीधी-सादी दिखती है, लेकिन उसके अंदर अपार ताकत, बुद्धिमत्ता और आत्म-सम्मान भरा हुआ है। 

वह कभी हार नहीं मानती। चाहे दुनिया उसे नजरअंदाज करे या कम आंके, वह चुपचाप सही काम करती रहती है। बिना किसी तारीफ या शोहरत की उम्मीद के वह कड़ी मेहनत करती है और अपने पिता का सपना पूरा करना चाहती है। वह एक अधिकारी बनना चाहती है।” शो कोल्हापुर के शानदार माहौल पर आधारित है।

प्रोमो में एक गांव के बड़े मैदान में भव्य रामलीला का मंचन दिखाया गया है। पूरा मैदान उत्सव के दौरान जोश, तालियों और रंग-बिरंगी रोशनियों से जगमगा रहा है। इसी दौरान वैदेही को दिखाया गया है, जो अपनी साधारण सूरत के कारण किसी की नजर में नहीं आती। सब खूबसूरती और ग्लैमर की तारीफ कर रहे होते हैं, लेकिन वैदेही चुपचाप पीछे खड़ी अपना काम करती रहती है।

अचानक बिजली चली जाती है और रामलीला बीच में रुकने का खतरा पैदा हो जाता है। चारों तरफ अफरा-तफरी मच जाती है। ठीक इसी वक्त वैदेही अपनी हिम्मत और तेज सोच के साथ आगे आती है। अपनी तकनीकी जानकारी का इस्तेमाल कर वह बिजली वापस लाती है और रामलीला को फिर से शुरू करवाने में मदद करती है।

आरती ने आगे बताया, “दर्शक इस शो में एक ऐसी लड़की की भावुक और प्रेरणादायक कहानी देखेंगे, जो सीमाओं से परे सपने देखती है। मुझे उम्मीद है कि लोग वैदेही से जुड़ाव महसूस करेंगे और अपनी जिंदगी का कुछ हिस्सा उसमें देख पाएंगे।” ‘थोड़ी सी उम्मीद, थोड़ा सा आसमान’ का प्रसारण ‘सन नियो’ चैनल पर होगा।

 

Tags: TV , Television , Aarti Birajdar , Thodi Si Umeed , Thoda Sa Aasaman , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD