Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी

 

हॉकी अंडर-18 एशिया कप : कप्तान केतन की हैट्रिक, भारत ने कजाकिस्तान को 13-0 से रौंदा

Sports News, Hockey, Hockey U18 Asia Cup, Kakamigahara
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

काकामिगाहारा , 29 May 2026

Last updated on: May 29, 2026, 15:13 IST

भारतीय मेंस हॉकी टीम ने अंडर-18 एशिया कप का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। कप्तान केतन कुशवाहा की हैट्रिक की मदद से भारतीय टीम ने पहले मुकाबले में शुक्रवार को पूल ए में कजाकिस्तान को 13-0 से रौंदा। केतन ने तीन गोल करके भारतीय टीम को शानदार शुरुआत दिलाई, जबकि प्रहलाद राजभर, आशीष तानी पूर्ति, अंश बहुता और शाहरुख अली ने दो-दो गोल किए।

भारत ने मैच की शुरुआत से ही शानदार खेल दिखाया और मुकाबले पर अपना दबदबा बनाए रखा। दूसरी ओर, कजाकिस्तान की टीम लगातार दबाव में नजर आई। भारत के लिए शाहरुख अली ने 12वें मिनट में सर्कल के अंदर से बेहतरीन गोल किया। इसके सिर्फ दो मिनट बाद प्रह्लाद राजभर ने एक और गोल करके भारत को बढ़त को दोगुना कर दिया।

पहले क्वार्टर के खत्म होने तक भारतीय टीम ने मैच पर मजबूत पकड़ बना ली थी। दूसरे क्वार्टर में भी गोल होते रहे। कैप्टन कुशवाहा (18वें मिनट) ने पास से गोल किया, जबकि गाजी खान (20वें मिनट) ने थोड़ी देर बाद चौथा गोल करके बढ़त और बढ़ा दिया। ब्रेक से पहले भारत ने कोई ढील नहीं दी। शाहरुख (29वें मिनट) ने शानदार फिनिश के साथ अपने दो गोल पूरे किए, और पूर्ति (30वें मिनट) ने एक मिनट बाद पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला, जिससे भारत ने हाफ-टाइम तक 6-0 की बड़ी बढ़त बना ली।

तीसरा क्वार्टर सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित हुआ, जिसमें भारत के पांच में से चार गोल पेनल्टी कॉर्नर से आए। बहुता (31वें, 44वें मिनट) ने दो गोल किए, जबकि पूर्ति ने भी दो गोल किए। क्वार्टर के आखिरी मिनट में कुशवाहा ने एक पेनल्टी कॉर्नर सहित जल्दी-जल्दी दो गोल करके अपनी हैट्रिक पूरी की। भारत ने तीसरा क्वार्टर 11-0 की बढ़त के साथ खत्म किया।

भारतीय टीम ने आखिरी क्वार्टर में भी दबाव बनाए रखा और शानदार जीत हासिल की। आकाश दीप (47वें मिनट) ने बॉल को ओपन गोल में डालकर स्कोरशीट में अपना नाम दर्ज कराया, जिसके बाद राजभर ने 51वें मिनट में दिन का अपना दूसरा गोल किया। भारत का अगला मैच 31 मई को मेजबान जापान से होगा, जहां टीम अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी।

 

Tags: Sports News , Hockey , Hockey U18 Asia Cup , Kakamigahara

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD