Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू

 

रक्षा खडसे ने मेघालय सरकार के साथ खेल और युवा विकास पहलों की समीक्षा की

समीक्षा बैठक में खेल अवसंरचना को मजबूत करने, जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं के विकास, युवाओं की सहभागिता और केंद्र-राज्य सहयोग को बढ़ाने पर चर्चा की गई

Raksha Nikhil Khadse, Raksha Khadse, Bharatiya Janata Party, BJP, Shillong
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

शिलांग , 29 May 2026

Last updated on: May 29, 2026, 14:28 IST

केंद्रीय युवा कार्य एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने आज मेघालय की खेल एवं युवा कार्य मंत्री श्री वालदमिकी शिला और मेघालय सरकार के आयुक्त एवं सचिव डॉ. विजय कुमार डी के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक का उद्देश्य राज्य में चल रही खेल एवं युवा विकास पहलों का आकलन करना और केंद्र एवं राज्य सरकार के बीच सहयोग को मजबूत करने के अवसरों का पता लगाना था।

इस बैठक में मेघालय सरकार, भारतीय खेल प्राधिकरण, मेघालय राज्य ओलंपिक संघ और राज्य में खेल और युवा विकास से जुड़े अन्य हितधारकों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान मेघालय के खेल इकोसिस्टम, युवा सहभागिता पहलों, अवसंरचना परियोजनाओं और एथलीट विकास कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा हुई। इनका उद्देश्य जमीनी स्तर पर भागीदारी को मजबूत करना और खेल उत्कृष्टता के लिए मार्ग प्रशस्त करना है।

राज्य सरकार ने खेल क्लबों, संघों और खिलाड़ियों को सहयोग देने के लिए शुरू की गई विभिन्न पहलों की जानकारी दी। इसमें युवाओं और खेल संबंधी गतिविधियों के लिए अनुदान आधारित सहायता व्यवस्था, लक्षित युवा विकास योजनाएं और खिलाड़ियों के लिए छात्रवृत्ति कार्यक्रम शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि राज्य खेल छात्रवृत्ति योजना के तहत वर्तमान में लगभग 900 खिलाड़ियों को सहायता दी जा रही है।

बैठक के दौरान दक्षिण अमेरिकी फुटबॉल विकास के सफल मॉडलों से प्रेरित मुख्यमंत्री फुटबॉल मिशन के तहत मेघालय की प्रमुख जमीनी स्तर की फुटबॉल पहलों पर भी चर्चा हुई। वर्तमान में 125 केंद्रों के माध्यम से संचालित यह पहल लगभग 10,000 खिलाड़ियों को सहयोग प्रदान करती है और मेघालय से कई अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ियों की सफलता में इसका महत्वपूर्ण योगदान है।

इस समीक्षा बैठक में मेघालय की मावखानू फुटबॉल स्टेडियम की प्रगति के अलावा राज्य में खेल अवसंरचना को मजबूत करने की योजनाओं पर भी चर्चा की गई। इस स्टेडियम को क्षेत्र के सबसे बड़े फुटबॉल स्टेडियमों में से एक के रूप में परिकल्पित किया गया है और राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन समारोह के लिए संभावित स्थल के रूप में इस पर विचार किया जा रहा है।

बैठक के दौरान उमसावली स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और उमथम स्थित स्लैलम कोर्स सहित अवसंरचना परियोजनाओं की भी समीक्षा की गई। उमथम स्थित स्लैलम कोर्स जल क्रीड़ा और स्लैलम प्रशिक्षण के लिए देश की प्रमुख सुविधाओं में से एक के रूप में उभर रहा है। रक्षा खडसे ने जमीनी स्तर पर खेल इकोसिस्टम को मजबूत करने, युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और राज्य की पहलों के बीच समन्वय सुनिश्चित करने के महत्व पर बल दिया।

बैठक में मेघालय की युवा-केंद्रित पहलों की भी समीक्षा की गई। इनमें छात्रों के लिए युवा सहभागिता और सशक्तिकरण योजना (वाईईएसएस मेघालय) भी शामिल है, जिसके तहत युवा कार्यक्रम चलाने वाले क्लबों और संगठनों को सहायता प्रदान की जा रही है। युवा भागीदारी और स्वयंसेवी जुड़ाव को बढ़ाने में मेरा युवा भारत (एमवाई भारत) की भूमिका और एमवाई भारत पोर्टल के माध्यम से राष्ट्रीय खेलों सहित आगामी खेल आयोजनों के लिए स्वयंसेवा के अवसरों को बढ़ाने के संबंध में भी चर्चा की गई।

मेघालय राज्य ओलंपिक संघ के प्रतिनिधियों में , मेघालय ओलंपिक संघ (एमएसओए) के कार्यकारी अध्यक्ष और मेघालय शूटिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष जॉन खारशिंग, एमएसओए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मेघालय एथलेटिक्स एसोसिएशन के सदस्य ईएमएच पासह, एमएसओए संयुक्त सचिव और मेघालय बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष नबियांग लालू, अखिल मेघालय कराटे एसोसिएशन के महासचिव कसन कुपर वारजरी और एमएसओए के कोषाध्यक्ष  शामिल थे।

रक्षा खडसे ने उभरते हुए खिलाड़ियों के लिए खेलो इंडिया से मान्यता प्राप्त अकादमियों को मजबूत करने और राज्य के खेल बुनियादी ढांचे को एथलीट विकास प्रणालियों के साथ संरेखित करने के महत्व पर भी जोर दिया। मेघालय खेलों और दीर्घकालिक एथलीट विकास योजना के संबंध में भी चर्चा हुई। रक्षा खडसे ने मेघालय में खेल अवसंरचना, एथलीट सहायता प्रणालियों और राज्य तथा उत्तर पूर्वी क्षेत्र में युवा विकास पहलों को मजबूत करने के लिए मेघालय के साथ मिलकर काम करने की मंत्रालय की प्रतिबद्धता को दोहराया।

रक्षा खडसे ने कहा कि मेघालय में खेल की अपार संभावनाएं और एक जीवंत युवा इकोसिस्टम केंद्र, राज्य सरकार, खेल संस्थानों और सामुदायिक संगठनों के बीच समन्वित प्रयास प्रतिभाओं के पोषण और देश में एक मजबूत खेल संस्कृति की परिकल्पना को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

 

Tags: Raksha Nikhil Khadse , Raksha Khadse , Bharatiya Janata Party , BJP , Shillong

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD