Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मैग्नम आइसक्रीम कंपनी के सीईओ से की मुलाकात

मुंबई को ग्लोबल हब बनाने पर चर्चा

Devendra Fadnavis, BJP Maharashtra, Chief Minister of Maharashtra, Mumbai
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मुंबई , 28 May 2026

Last updated on: May 29, 2026, 13:04 IST

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में मैग्नम आइसक्रीम कंपनी के सीईओ पीटर टेर कुल्वे से मुलाकात की। इस दौरान महाराष्ट्र में निवेश, कारोबार विस्तार और भविष्य के सहयोग को लेकर अहम चर्चा हुई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इस मुलाकात की जानकारी शेयर करते हुए कहा कि यह बैठक बेहद सकारात्मक और महत्वपूर्ण रही।

देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि चर्चा का मुख्य केंद्र मुंबई में मैग्नम आइसक्रीम कंपनी के मिडिल ईस्ट, तुर्की और साउथ एशिया ऑपरेशंस के मुख्यालय की स्थापना रहा। इसके अलावा भारत में कंपनी के विस्तार की योजनाओं, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) के विकास और अन्य संभावित सहयोग के क्षेत्रों पर भी विस्तार से बातचीत हुई।

उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण पहल महाराष्ट्र सरकार और मैग्नम आइसक्रीम कंपनी के बीच वर्ष 2025 में हुए एमओयू के बाद आगे बढ़ रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि महाराष्ट्र सरकार उद्योगों और निवेशकों के लिए बेहतर और व्यवसाय अनुकूल माहौल उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सीएम फडणवीस ने कहा कि राज्य सरकार हर उस समझौते को पूरी गंभीरता से लागू करने का काम कर रही है, जो महाराष्ट्र के विकास और रोजगार के नए अवसर पैदा करने से जुड़ा है।

इस बैठक में मैग्नम आइसक्रीम कंपनी के मिडिल ईस्ट, तुर्की और साउथ एशिया क्षेत्र के अध्यक्ष टोलॉय तानरिदागली, क्वालिटी वॉल्स (इंडिया) लिमिटेड के मुख्य वित्त अधिकारी प्रशांत प्रेमराजका और मैग्नम आइसक्रीम कंपनी के सीएफओ अभिजीत भट्टाचार्य भी मौजूद रहे। बता दें कि मैग्नम आइसक्रीम कंपनी नीदरलैंड की बहुराष्ट्रीय कंपनी है और दुनिया की सबसे बड़ी आइसक्रीम निर्माता कंपनियों में शामिल है।

कंपनी का मुख्यालय एम्स्टर्डम, नीदरलैंड में स्थित है। यह पहले यूनिलीवर का हिस्सा थी, लेकिन बाद में इसे अलग कर एक स्वतंत्र सार्वजनिक कंपनी बनाया गया। मैग्नम आइसक्रीम कंपनी 80 से अधिक देशों में अपना कारोबार संचालित करती है और उसका वैश्विक कोल्ड चेन नेटवर्क काफी बड़ा माना जाता है।

 

Tags: Devendra Fadnavis , BJP Maharashtra , Chief Minister of Maharashtra , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD